एमपी हाईकोर्ट में जजों की कमी, एक के जिम्मे 14 हजार से ज्यादा केस! लाखों पेंडिंग

Aman Vaishnav | Jun 18, 2026, 13:15 IST
Share
एमपी हाईकोर्ट में जजों की कमी
एमपी हाईकोर्ट में जजों की कमी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की कमी से लंबित मामलों का बोझ बढ़ने वाला है। आने वाले महीनों में पांच जज रिटायर हो रहे हैं। इससे एक जज पर औसतन 14 हजार से ज्यादा केस का भार आएगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • एमपी हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस विजय कुमार शुक्ला 27 जून को रिटायर हो रहे हैं।
  • अगले 14 महीनों में पांच जज रिटायर होंगे।
  • हाईकोर्ट में फिलहाल करीब 4.90 लाख मामले लंबित हैं।
  • इनमें से एक लाख 40 हजार मामले 10 साल से ज्यादा पुराने हैं।
  • जजों की संख्या घटने से हर जज पर 14 हजार से ज्यादा केस का भार आएगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर खंडपीठों में न्याय की रफ्तार पहले से धीमी है। अब आने वाले महीनों में यह रफ्तार और धीमी हो सकती है। वजह है सीनियर जजों का लगातार रिटायर होना।

कब-कब होंगे जज रिटायर

जस्टिस विजय कुमार शुक्ला 27 जून 2026 को रिटायर होंगे। इसके बाद जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह 17 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल 8 नवंबर को रिटायर होंगे।

वहीं साल 2027 में जस्टिस राजेश कुमार गुप्ता 14 अगस्त को और जस्टिस आरके वाणी 17 अगस्त को रिटायर होंगे।

इस तरह 14 महीनों के भीतर पांच अनुभवी जज हाईकोर्ट से विदा ले लेंगे। नई नियुक्तियां समय पर नहीं हुईं तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्वीकृत पद और हकीकत

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस समेत कुल 53 पद स्वीकृत हैं। इस साल की रिटायरमेंट के बाद जजों की संख्या सिर्फ 35 रह जाएगी। यानी लगभग 18 पद खाली रहेंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट की स्थापना के बाद कभी भी सभी 53 पद नहीं भरे गए। यही वजह है कि मामलों की संख्या लगातार बढ़ती गई। हर बार जब कोई जज रिटायर होता है, उसकी जगह समय पर नई नियुक्ति नहीं हो पाती।

जब पद खाली रहते हैं तो बाकी जजों पर काम का दबाव बढ़ जाता है। इसका सीधा असर सुनवाई की रफ्तार पर पड़ता है। आम लोगों को न्याय मिलने में और देरी होने लगती है।

सुनवाई पर कैसे पड़ता है असर

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष संजय वर्मा के अनुसार हाईकोर्ट में हर साल औसतन एक लाख 36 हजार 190 नए मामले दर्ज होते हैं। इनमें से सिर्फ एक लाख 15 हजार 644 मामलों का निपटारा हो पाता है। यानी हर साल हजारों मामले लंबित सूची में जुड़ जाते हैं।

वर्मा बताते हैं कि वर्तमान में एक जज औसतन 275 मामले निपटा रहे हैं। वहीं यदि पांच साल में पूरी पेंडेंसी खत्म करनी है तो हर महीने करीब 19 हजार 83 केस सुलझाने होंगे। इसके लिए कम से कम 70 जजों की जरूरत पड़ेगी। यह मौजूदा स्वीकृत संख्या से भी कहीं ज्यादा है।

FAQ

  1. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में कितने जज रिटायर हो रहे हैं?
    मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की कमी से लंबित मामलों का बोझ बढ़ने वाला है। अगले 14 महीनों में 5 जज रिटायर हो रहे हैं, जिससे एक जज पर औसतन 14 हजार से ज्यादा केस का भार आएगा।
  2. हाईकोर्ट में कुल कितने मामले लंबित हैं?
    मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की तीन खंडपीठों में करीब 4.90 लाख मामले लंबित हैं। इनमें से 1.40 लाख मामले 10 साल से ज्यादा पुराने हैं। यह आंकड़ा हर साल बढ़ रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी हाई कोर्ट को मिलेंगे नए जज, कॉलेजियम ने की एडवोकेट अमित लाहोटी के नाम की सिफारिश

MP में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के 151 मामले, जज से कमिश्नर तक घेरे में

इंदौर में सब्जी खरीद रहे जज की जेब से चोर ने आईफोन उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

EOW पर हाईकोर्ट का जुर्माना, लगाई फटकार, समय पर जवाब न देना पड़ा महंगा

Tags:
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • एमपी हाईकोर्ट
  • ग्वालियर खंडपीठ
  • जस्टिस विजय कुमार शुक्ला
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा