MP हाईकोर्ट सख्त: आदेश की अनदेखी पर प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह समेत 3 अफसरों पर वारंट

Neel Tiwari | May 09, 2026, 15:05 IST
Share
mp high court officers warrant
mp high court officers warrant

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अवमानना के एक मामले में सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं।

News in short

  • हाईकोर्ट ने तीन अधिकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए के जमानती वारंट जारी किए हैं।
  • प्रमुख सचिव सहित MSME कमिश्नर और जनरल मैनेजर पर जमानती वारंट जारी किए हैं।
  • मामला जिला उद्योग केंद्र रीवा के कर्मचारी की पदोन्नति से जुड़ा है।
  • कोर्ट ने 90 दिन में निर्णय लेने का आदेश दिया था।
  • आदेश का पालन नहीं होने पर अवमानना याचिका दायर हुई।

News in detail

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों द्वारा न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए के जमानती वारंट जारी किए हैं।

अदालत ने भोपाल और रीवा के पुलिस अधीक्षकों को वारंट तामीली कराने के निर्देश भी दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह निर्धारित की गई है।

पदोन्नति नहीं मिलने पर कर्मचारी पहुंचा हाईकोर्ट

पूरा मामला जिला उद्योग केंद्र रीवा में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर जयप्रकाश तिवारी की पदोन्नति से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता का कहना था कि वह मैनेजर पद पर प्रमोशन पाने के पात्र हैं, लेकिन विभाग की ओर से लंबे समय से कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा था। लगातार देरी और विभागीय उदासीनता के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली थी।

90 दिन में फैसला लेने का दिया गया था आदेश

मामले की सुनवाई करते हुए जबलपुर हाईकोर्ट ने 4 नवंबर 2024 को संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 90 दिनों के भीतर याचिकाकर्ता की पदोन्नति पर निर्णय लिया जाए। हालांकि निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद याचिकाकर्ता ने अदालत में अवमानना याचिका दायर कर दी।

नोटिस मिलने के बाद भी पेश नहीं हुए अधिकारी

अवमानना याचिका में एमएसएमई मंत्रालय के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, आयुक्त दिलीप कुमार सिंह और जिला उद्योग केंद्र रीवा के जनरल मैनेजर राहुल दुबे को पक्षकार बनाया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि तीनों अधिकारियों को नोटिस विधिवत तामील किए जा चुके थे, इसके बावजूद उनकी ओर से कोई भी अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।

इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए तीनों अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने के आदेश पारित कर दिए। मामले की अगली सुनवाई 15 मई 2026 को तय की गई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

सिर्फ कागज दिखाने से नहीं चलेगा काम! MP सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान के बदले नियम

एमपी जाति प्रमाण पत्र के नियम बदले, लोगों की बढ़ेगी मुश्किलें, सबूत बिना नहीं बनेगा सर्टिफिकेट!

MP पुलिस में फिर शुरू होगी कार्यवाहक पदोन्नति, सिपाही से इंस्पेक्टर तक प्रमोशन का रास्ता साफ

बीजेपी के 3D फॉर्मूले से होगी घुसपैठियों की पहचान, पार्टी चलाएगी प्रशिक्षण का महाअभियान

Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • जमानती वारंट जारी
  • एमएसएमई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई