रणदीप हुड्डा की जमीन का होगा इंस्पेक्शन, एमपी हाईकोर्ट ने दिए आदेश
Shreya Nakade | Jul 20, 2024, 11:15 IST
रणदीप हुड्डा हाईकोर्ट
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक्टर रणदीप हुड्डा की कान्हा नेशनल पार्क के पास स्थित जमीन के स्पॉट निरिक्षण के आदेश जारी किए हैं। जमीन बालाघाट के बैहर में है...
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ( MP High Court ) ने एक्टर रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda ) की प्रदेश में स्थित जमीन का स्पॉट निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। यह जमीन कान्हा नेशनल पार्क के समीप है। हुड्डा पर बिना शासकीय अनुमति जमीन पर निर्माण करने के आरोप हैं।
बालाघाट के बैहर एसडीओ ने पिछले महीने 18 जून 2024 को रणदीप हुड्डा को शोकॉज नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया था कि वे बिना शासकीय अनुमति के जमीन पर निर्माण कर रहे हैं। नोटिस में उन्हें तुरंत काम रोकने के आदेश दिए थे। साथ ही अगले दिन 19 जून को दस्तावेजों के साथ राजस्व अधिकारी के सामने पेश होने का भी आदेश दिया गया था। ऐसा न करने पर रणदीप हुड्डा के खिलाफ FIR दर्ज होती।
ये खबर भी पढ़िए...
विदेशी कपल भारतीय रीति रिवाज से करेंगे शादी, शिवपुरी में लगेगी विदेशी दुल्हन की बारात
एसडीओ से शोकॉज नोटिस मिलने के बाद रणदीप हुड्डा ने हाईकोर्ट में अपील की। मामले की सुनवाई के दौरान रणदीप हुड्डा के वकील ने दावा किया की हुड्डा की जमीन पर कोई निर्माण नहीं किया गया है। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि क्योंकि हुड्डा सेलिब्रिटी है इसलिए सस्ती लोकप्रियता हासिल करने उन पर ऐसे आरोप लगाए गए।
ये खबर भी पढ़िए...
नर्सिंग घोटाले के व्हिसल ब्लोअर का वीडियो वायरल, क्या विश्वास सारंग राजनीति का शिकार हुए?
सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमीन का स्पॉट निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं जिससे पता चल सके कि जमीन पर निर्माण हुआ है या नहीं। जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने 15 दिन के भीतर स्पॉट निरीक्षण के आदेश दिए हैं। इसके बाद ही मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान याचिकाकर्ता या उनके प्रतिनिधि का भी निरीक्षण स्थल पर मौजूद रहना जरूरी होगा।
बिना अनुमति निर्माण के आरोप
ये खबर भी पढ़िए...
विदेशी कपल भारतीय रीति रिवाज से करेंगे शादी, शिवपुरी में लगेगी विदेशी दुल्हन की बारात
लोकप्रियता पाने कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए...
नर्सिंग घोटाले के व्हिसल ब्लोअर का वीडियो वायरल, क्या विश्वास सारंग राजनीति का शिकार हुए?
15 दिन के भीतर निरीक्षण के आदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA