एमपी में हर विभाग की होगी पड़ताल, सीएम लेंगे मंत्रियों से 2 साल का लेखा-जोखा
Ramanand Tiwari | Published:
mp-high-level-review-process
एमपी के सीएम मोहन यादव विभागों की गहन समीक्षा शुरू करेंगे। मंत्रियों को विभाग की उपलब्धियों और कमियों का रिपोर्ट-कार्ड देना होगा। समीक्षा का फोकस अगले तीन वर्षों की कार्ययोजना पर है। इसके बाद विभागीय बदलाव हो सकते हैं।
BHOPAL. एमपी के सीएम मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूरा होने में अभी 10 दिन से अधिक का समय बाकी है। अब विभागों के कामकाज की गहन समीक्षा शुरू की जा रही है। इसके लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बैठकों का सिलसिला मंगलवार से शुरू होगा।
मंत्रियों को देना होगा दो साल का पूरा
हर मंत्री को अपने विभाग के दो साल के कामों का स्पष्ट लेखा-जोखा देना होगा। इसमें प्रमुख उपलब्धियां, लागू योजनाएं, लाभान्वित लोगों की संख्या और बड़े कामों का विवरण होगा। कमियां भी सामने रखनी होंगी। समीक्षा के दौरान विभागीय कमियां, लंबित मुद्दे और चुनौतियाँ स्पष्ट करनी होंगी। सीएम कार्यालय ने निर्देश दिया है कि समस्याओं का व्यावहारिक और समयबद्ध समाधान पेश किया जाए।
बैठकों का बड़ा लक्ष्य आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना तय करना है। मंत्रियों से पूछा जाएगा कि वे अपने विभाग में लक्ष्य कैसे हासिल करेंगे। इसे जमीन पर उतारने की तैयारी क्या है।
इंदौर बीआरटीएस की एक साइड की रेलिंग 15 दिन में हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार इस समीक्षा का असर 15 दिसंबर के बाद दिखाई दे सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की पोस्टिंग से लेकर मंत्रियों के विभागों में बदलाव तक की संभावनाएं बराबर हैं। साल 2026 की नई रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए यह समीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भाजपा ऑफिस में मंत्रियों की जनसुनवाई में कम संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, पहले दिन दो मंत्री रहे मौजूद
सीएम सभी विभागों से पिछले दो साल में जनता के हित में लिए गए फैसलों, उनकी प्रगति और सामने आई दिक्कतों की जानकारी लेंगे। अफसरों को समाधान और सुधार के सुझाव भी देना होंगे। अगले तीन साल की विस्तृत योजना को प्रजेंटेशन के रूप में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार और बुधवार को मंत्रियों, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिनभर बैठकें चलेंगी। इसके बाद 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में विभागवार समीक्षा होगी। सीएमओ का कहना है कि यह प्रक्रिया बेहतर शासन, पारदर्शिता और तेज फैसलों के लिए की जा रही है।
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंगलवार को दोपहर 2 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक होगी। मंत्री प्रहलाद पटेल इसमें मौजूद रहेंगे। बैठक 30 मिनट चलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग दोपहर 3 से 3.30 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की जाएगी। मंत्री उदय प्रताप सिंह बैठक में रहेंगे। नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग सायं 4 से 4.30 बजे तक दोनों विभागों की संयुक्त समीक्षा होगी। मंत्री तुलसी सिलावट बैठक में मौजूद रहेंगे। ऊर्जा और नवीन ऊर्जा सायं 4.30 से 5 बजे तक ऊर्जा और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा होगी।
सीएम-तोमर की मुलाकात, 27 को श्योपुर में पीड़ित किसानों को राहत राशि देंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
अगले दिन विभागों की बारी होगी। लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सुबह 11 से 12 बजे तक मंत्री राजेंद्र शुक्ला रिव्यू पेश करेंगे। सहकारिता विभाग 12 से 1 बजे तक मंत्री विश्वास सारंग का रिपोर्ट-कार्ड देंगे। महिला और बाल विकास 1 से 1:45 बजे तक मंत्री निर्मला भूरिया प्रजेंटेशन देंगी। OBC और अल्पसंख्यक कल्याण 1:45 से 2:30 बजे तक मंत्री कृष्णा गौर का रिव्यू होगा। सामाजिक न्याय और नि:शक्तजन कल्याण 3:30 से 4:15 बजे तक मंत्री नारायण कुशवाहा विभाग की प्रगति बताएंगे। कृषि और किसान कल्याण / उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण 4:15 से 5 बजे तक मंत्री एंदल सिंह कंसाना रिपोर्ट-कार्ड प्रस्तुत करेंगे।
मंत्रियों को देना होगा दो साल का पूरा Report Card
अगले तीन साल का रोडमैप मुख्य फोकस
इंदौर बीआरटीएस की एक साइड की रेलिंग 15 दिन में हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
पोस्टिंग और विभागीय बदलाव की आहट
भाजपा ऑफिस में मंत्रियों की जनसुनवाई में कम संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, पहले दिन दो मंत्री रहे मौजूद
विभागों से सीधे पूछे जाएंगे समाधान
8 और 9 को विभागवार रिव्यू मीटिंग
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम
पहले दिन इन विभागों की होगी समीक्षा
सीएम-तोमर की मुलाकात, 27 को श्योपुर में पीड़ित किसानों को राहत राशि देंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
अगले दिन इन विभागों की बारी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari