हरियाणा मॉडल की लागू करेगी एमपी उच्च शिक्षा विभाग की समिति
Sanjay Sharma | Jan 02, 2026, 19:26 IST
mp higher education
मध्य प्रदेश के कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी के लिए जल्द ही हरियाणा मॉडल लागू हो सकता है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस पर विचार के लिए समिति गठित की है।
BHOPAL. कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी के लिए मध्य प्रदेश में भी हरियाणा मॉडल लागू हो सकता है। अतिथि विद्वानों की मांग को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
यह समिति हरियाणा में गेस्ट फैकल्टी से संबंधित नियम और प्रावधानों का अध्ययन करेगी। यह समिति चार दिन बाद अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा आयुक्त को सौंपेगी। जिसके आधार पर प्रदेश के अतिथि विद्वानों की मांग पर विभागीय स्तर पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश में कॉलेजों में अध्ययन कराने वाले अतिथि विद्वानों के लिए अभी 60 साल की आयु सीमा तय है। यानी आयु 60 साल होने के बाद वे गेस्ट फैकल्टी के तहत कॉलेज में पढ़ाने की पात्रता से बाहर कर दिए जाते हैं।
वहीं हरियाणा में गेस्ट फैकल्टी के लिए ऐसा प्रावधान नहीं है। वहां गेस्ट फैकल्टी पर 60 साल की आयु सीमा की पाबंदी नहीं है और शारीरिक दक्षता के आधार पर उन्हें मौका दिया जाता है।
एमपी उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए कुलसचिवों को लिखा पत्र
![mp higher education]()
शिक्षा विभाग ने 97 सरकारी स्कूलों को मर्ज किया, शून्य नामांकन वाले स्कूलों की स्थिति सुधारने का दावा
प्राध्यापकों की कमी को पूरा कर रहे अतिथि विद्वान मध्य प्रदेश में भी गेस्ट फैकल्टी का हरियाणा मॉडल लागू करने की मांग कर रहे हैं। नियमित नियुक्ति नहीं मिलने के कारण कई गेस्ट फैकल्टी के सामने घर चलाने की भी समस्या खड़ी हो रही है। उनकी इन समस्याओं और मांग को देखते हुए उच्च शिक्षा आयुक्त द्वारा तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
आरपीएससी : संस्कृत शिक्षा विभाग में 6 पदों पर नहीं मिले योग्य उम्मीदवार, परीक्षा में असफलता पर उठे सवाल
हरियाणा मॉडल और प्रदेश में गेस्ट फैकल्टी को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए MP उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विचार विमर्श किया जा रहा है। 2 जनवरी को उच्च शिक्षा आयुक्त ने तीन सदस्यीय समिति गठित की। समिति में डॉ. अनिल राजपूत, प्राध्यापक शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल शामिल हैं। इसके अलावा, डॉ. अजय कुमार भारद्वाज और डॉ. एसके गर्ग को भी समिति में रखा गया है। यह समिति डॉ. अनिल राजपूत के संयोजन में हरियाणा में गेस्ट फैकल्टी के प्रावधान, आयु सीमा और अन्य नियमों का अध्ययन करेगी। समिति से 6 और 7 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है।
अब कुत्तों की निगरानी करेंगे प्रोफेसर! Whatsapp पर देना होगा सबूत, छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग का आदेश जारी
मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों में अतिथि विद्वानों की मांग पर अध्ययन दल गठित किया गया। इस दल की रिपोर्ट उनके भविष्य का निर्धारण करेगी। इसके आधार पर सरकार गेस्ट फैकल्टी के लिए सामाजिक सुरक्षा नीति बना सकती है। उच्च शिक्षा विभाग कॉलेजों में अध्यापन की अधिकतम आयु सीमा हटा सकता है। प्रदेश के अतिथि विद्वान समिति की रिपोर्ट से उम्मीदें लगाए हुए हैं।
यह समिति हरियाणा में गेस्ट फैकल्टी से संबंधित नियम और प्रावधानों का अध्ययन करेगी। यह समिति चार दिन बाद अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा आयुक्त को सौंपेगी। जिसके आधार पर प्रदेश के अतिथि विद्वानों की मांग पर विभागीय स्तर पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश में कॉलेजों में अध्ययन कराने वाले अतिथि विद्वानों के लिए अभी 60 साल की आयु सीमा तय है। यानी आयु 60 साल होने के बाद वे गेस्ट फैकल्टी के तहत कॉलेज में पढ़ाने की पात्रता से बाहर कर दिए जाते हैं।
वहीं हरियाणा में गेस्ट फैकल्टी के लिए ऐसा प्रावधान नहीं है। वहां गेस्ट फैकल्टी पर 60 साल की आयु सीमा की पाबंदी नहीं है और शारीरिक दक्षता के आधार पर उन्हें मौका दिया जाता है।
एमपी उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए कुलसचिवों को लिखा पत्र
mp higher education
शिक्षा विभाग ने 97 सरकारी स्कूलों को मर्ज किया, शून्य नामांकन वाले स्कूलों की स्थिति सुधारने का दावा
अतिथि विद्वानों की मांग पर लिया निर्णय
आरपीएससी : संस्कृत शिक्षा विभाग में 6 पदों पर नहीं मिले योग्य उम्मीदवार, परीक्षा में असफलता पर उठे सवाल
हरियाणा मॉडल के प्रावधान समझेगी समिति
अब कुत्तों की निगरानी करेंगे प्रोफेसर! Whatsapp पर देना होगा सबूत, छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग का आदेश जारी
हट सकती है आयुसीमा की पाबंदी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari