एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की रेशू, श्वेता सहित 6 आरोपी फिर जज के बंगले पर पेश, जेल भेजा, अलका की रिमांड

Sanjay Gupta | May 25, 2026, 12:07 IST
Share
mp-honey trap part 2 accused reshu chaudhary produced
mp-honey trap part 2 accused reshu chaudhary produced

मध्यप्रदेश हनी ट्रैप पार्ट 2 के आरोपियों को लेकर पुलिस जबरदस्त गोपनीयता रख रही है। सूत्रों के अनुसार अलसुबह ही आरोपियों का मेडिकल कराया गया था। फिर जज के आवास पर ही पेश किया गया। यहां से 6 आरोपियों को जेल भेज दिया गया और एक की रिमांड और आगे ली गई।

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की गंभीरता इसी बात से सामने आती है कि आरोपियों को लेकर पुलिस पूरी तरह गोपनीय रख रही है। मीडिया और आरोपियों का आमना‑सामना नहीं होने दिया जा रहा है। मुख्य आरोपी रेशू चौधरी को एक बार फिर गुपचुप तरीके से जज के बंगले पर पेश किया गया है।

साथ ही श्वेवा जैन, अलका दीक्षित, विनोद शर्मा, जयदीप दीक्षित, लाखन चौधरी और जितेंद्र पुरोहित को भी बिना किसी हलचल के कोर्ट परिसर की जगह जज के आवास पर ही पेश किया गया है।

अलसुबह ही आवास पर पेश किया

सूत्रों के अनुसार अलसुबह ही सभी आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम एमवाय लेकर पहुंची और मेडिकल कराया। इसके बाद कोर्ट परिसर की जगह जज के आवास पर ही पेश किया गया। यहां से सभी आरोपियों का वारंट काटकर जेल भेज दिया गया है।

अलका का फिर लिया पुलिस रिमांड

वहीं सूत्रों के अनुसार इसमें एक आरोपी लेडी तस्कर अलका दीक्षित की रिमांड बढ़ाई गई है। बाकी सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसमें रेशू चौधरी के साथ ही श्वेता जैन, लाखन चौधरी, जयदीप दीक्षित, जितेंद्र पुरोहित और सेवा से बर्खास्त हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा शामिल हैं।

इसके पहले भी बंगले पर किया था पेश

इसके पहले भी पुलिस ने रेशू चौधरी और विनोद शर्मा को गोपनीय रूप से जज के बंगले पर ही पेश किया था। साथ ही 25 मई तक की पुलिस रिमांड ली थी।

सभी को पता था कि पुलिस रिमांड खत्म हो रही है और कोर्ट में पेशी होगी। ऐसे में पुलिस ने अलसुबह ही गोपनीयता बरतते हुए जज के बंगले पर पेश कर दिया।

डर है रेशू कोई मुंह ना खोल दे

दरअसल इस पूरे मामले में सभी को रेशू चौधरी से खतरा ज्यादा है। आशंका है कि वह कहीं मीडिया में आते-जाते कोई बयान ना दे दे जिससे राजनीतिक हंगामा हो जाए।

अभी तक की जांच में साफ है कि श्वेता, अलका और रेशू की तिकड़ी के निशाने पर कई बड़े लोग थे। कई लोगों के वीडियो बन चुके हैं जिन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसमें कई नेता अधिकारी और रसूखदार लोग शामिल है।

हनी ट्रैप वन और टू की मिक्सिंग

यह भी बताया जा रहा है कि हनी ट्रैप पार्ट वन की मुख्य आरोपी श्वेता जैन के पुराने वीडियो जिसमें कई नेता और आला अधिकारी है, वह फिर से सामने आने लगे हैं।

इनका उपयोग जैन ने रेशू के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग में किया है। इन वीडियो के जरिए रेशू आगे बढ़ी है और कई नए लोगों के भी वीडियो बनाए है।

इस तरह हनी ट्रैप वन और टू दोनों आपस में अब मिक्स हो गए हैं। कई नेता, अधिकारियों से करोड़ों की वसूली की बात भी सामने आ रही है।

जांच में एटीएस भी घुसी

मामले में क्राइम ब्रांच की एसआईटी के साथ ही एटीएस के भी घुसने की भी खबर है। बताया जाता है कि एटीएस ने रेशू के सागर में नेहानगर मकरोनिया में जाकर तलाशी ली और जब्ती की गई।

टीम मुख्य रूप से सभी डिजिटल साक्ष्य निकालने में लगी है। यह भी देखा जा है कि इन्हें कहां-कहां किसे फारवर्ड किया गया। उन्हें भी घेरे में लिया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की रेशू, श्वेता सहित 6 आरोपी फिर जज के बंगले पर पेश, जेल भेजा, अलका की रिमांड

हनी ट्रैप पार्ट टू की रेशू चौधरी का एक और कांड, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट बुलाकर डिलीवरी बॉय से धोखाधड़ी

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू अपने पति पर लगा चुकी धर्मांतरण के आरोप, परिवार पुलिस में

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: सागर में रेशू के दो ऑडियो चर्चा में आए, लेन-देन में कई लोगों को लगाया चूना

Tags:
  • हनी ट्रैप
  • एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2
  • अलका दीक्षित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा