मानव अधिकार आयोग से आउटसोर्स कर्मचारियों ने लगाई वेतन की गुहार, पीएस से मांगा जवाब

Sanjay Dhiman | Aug 14, 2025, 17:11 IST
Share
outsourch employe
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में 30 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। यह मामला अब मप्र मानव अधिकार आयोग तक पहुंच चुका है, जो जल्द रिपोर्ट की मांग कर रहा है।

मध्यप्रदेश के तीस हजार से अधिक स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण इन कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है।

इस मामले में अब परेशान कर्मचारियों ने मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग की शरण ली है। कर्मचारियों के आवेदन पर आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

लंबे समय से कर रहे वेतन की मांग

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके है। लेकिन विभाग द्वारा इन कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया जा सका है। स्वास्थ्य विभाग के इन आउटसोर्स कर्मचारियों में किसी कर्मचारी को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है तो कुछ पांच महीने से अपने वेतन का इंतजार कर रहे है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Madhya Pradesh में Promotion केस की सुनवाई फिर High Court में टल गई | अब कब होगी सुनवाई ?

आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रही देरी, 6 महीने बाद भी कर्मचारी कर रहे इंतजार

बच्चों की फीस तक नहीं कर पा रहे जमा

लंबे समय से बिना वेतन के काम कर रहे स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की आर्थिक हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। कर्मचारियों की माने तो जून-जुलाई महीने में वेतन के अभाव में उनके बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाएं है। स्कूल की प्रवेश सहित अन्य फीस जमा नहीं होने के चलते यह स्थिति बनी है।

वेतन के लिए परेशान कर्मचारियों के मामले को ऐसे समझें

30 हजार आउटसोर्स कर्मचारी: मध्य प्रदेश में 30 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले कई महीनों से वेतन नहीं प्राप्त कर रहे हैं।

आधिकारिक ज्ञापन: कर्मचारियों ने इस समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है।

मप्र मानव अधिकार आयोग: मप्र मानव अधिकार आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा से एक महीने में रिपोर्ट की मांग की है।

केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध: केंद्रीय श्रमिक संगठनों और किसान मोर्चा ने मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दिवस मनाया, जिसमें कई संगठनों ने प्रदर्शन किया।

आर्थिक मुश्किलें: वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को अपने परिवारों का भरण-पोषण करने में गंभीर आर्थिक मुश्किलें आ रही हैं।

आयोग ने मांगी एक महीने में जांच रिपोर्ट

इस मामले में कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव को एक महीने में पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

आयोग के इन निर्देशों के बाद कर्मचारियों को जल्द लंबित वेतन मिलने की उम्मीदें जाग गई है। आयोग ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले का जल्द समाधान निकालने की बात भी कही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

MP News | फर्जी हैं मध्य प्रदेश की महर्षि महेश योगी वैदिक यूनिवर्सिटी के कोर्स और डिग्री..!

मध्यप्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग काॅलेजों में डल गए ताले, जानें क्या है कारण

श्रमिक संगठनों, कर्मचारी संघों ने भी उठाई थी मांग

स्वास्थ्य विभाग के तीस हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिलने की मांग को कई अन्य संगठनों का समर्थन भी मिला है। 13 अगस्त को केंद्रीय श्रमिक संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार की मजदूर, किसान व कर्मचारी नीतियों का विरोध किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन को लेकर भी मांग उठाई गई।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • स्वास्थ्य विभाग
  • मानव अधिकार आयोग
  • प्रमुख सचिव
  • आउटसोर्स कर्मचारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग