एडिशनल DCP को ही आ गया डिजिटल अरेस्ट के लिए कॉल, जानें आगे क्या हुआ

Sanjay Gupta | Nov 24, 2024, 19:16 IST
Share
MP Indore Additional DCP Crime Branch Rajesh Dandotiya got a call for digital arrest
MP Indore Additional DCP Crime Branch Rajesh Dandotiya got a call for digital arrest

देश भर में लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब साइबर ठगों ने इंदौर के एडिशनल डीसीपी को डिजिटल अरेस्ट करने के लिए फोन लगा दिया। जानें आगे क्या हुआ...

इंदौर में डिजिटल अरेस्ट और साइबर क्राइम की लगातार वारदात सामने आ रही है। अब इस साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता फैलाने वाले और कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारी को ही इसके लिए कॉल आ गया। लेकिन जब कॉल करने वाले ने उन्हें वर्दी में देखा तो तत्काल कॉल काट दिया।

इनके साथ हुई घटना

यह घटना एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर राजेश दंडोतिया के साथ हुई। उन्हें डिजिटल अरेस्ट के लिए कॉल आया। लेकिन साइबर अपराधियों ने जैसे ही वर्दी में देखा वैसे ही कॉल काट दिया। दंडोतिया लगातार इस डिजिटल अरेस्ट को लेकर स्कूल व अन्य जगहों पर जाकर क्लास भी लेते हैं। डिजिटल अरेस्ट के लिए आए कॉल में चेताते हुए कहा गया कि आपके द्वारा क्रेडिट कार्ड से जो राशि निकाली गई, उसमें आपके खिलाफ आरबीआई से रिपोर्ट आई है। हम क्राइम ब्रांच से बोल रहे हैं। फिर उन्होंने वीडियो कॉल किया, लेकिन जब दंडोतिया को वर्दी में देखा तो चौंक गए।

डीसीपी सुनते ही कट गया फोन

कॉल करने वालों ने पूछा कि यह कौन है तब उन्होंने कहा कि मैं स्वयं क्राइम ब्रांच मैं एडिशनल डीसीपी हूं। इसके बाद तत्काल फोन कट गया। एडिशनल डीसीपी दंडोतिया ने कहा कि जागरूकता ही इस तरह के केस में बचाव है। बेवजह के कॉल को काट दिया जाना चाहिए, साथ ही साइबर क्राइम को फोन कर इसकी सूचना दी जाना चाहिए, ताकि इनकी जानकारी निकालकर गैंग को पकड़ा जा सके। ठगों से बात करते एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच ) राजेश दंडोतिया का वीडियो भी सामने आया है।

पीएम ने फिर समझाया डिजिटल अरेस्ट नहीं होता

उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मन की बात में समझाया कि डिजिटल अरेस्ट का कोई प्रावधान नहीं। इसके पहले शो में भी पीएम मोदी ने कहा- हमें बार-बार लोगों को समझाना होगा कि सरकार में डिजिटल अरेस्ट का कोई प्रावधान नहीं है। पीएम मोदी ने बताया कि यह एक खुला झूठ और लोगों को फंसाने की साजिश है। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से बचाव के लिए नागरिकों से अपील की थी कि ऐसे कॉल्स से बचने के लिए "रुको, सोचो और एक्शन लो" का फॉर्मूला अपनाएं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर क्राइम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Indore crime branch
  • इंदौर क्राइम ब्रांच
  • साइबर ठगी
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • IPS Rajesh Dandotiya
  • आईपीएस राजेश दंडोतिया
  • एमपी न्यूज अपडेट
  • इंदौर में डिजिटल अरेस्ट
  • क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया
  • digital arrest
  • डिजिटल अरेस्ट
  • digital arrest alert
  • एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया
  • Indore Additional DCP Rajesh Dandotiya
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा