इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष की दौड़ के बीच गणेश पूजन में जीतू पटवारी के बगल में बैठे बागड़ी, पीछे अमन बजाज
Sanjay Gupta | Aug 11, 2025, 12:43 IST
INDORE SHEHAR ADHYAKSH
इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष की दौड़ में अरविंद बागड़ी और अमन बजाज के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। रविवार को खजराना गणेश मंदिर में धार्मिक आयोजन के दौरान बागड़ी और बजाज के बीच एक दिलचस्प घटना घटी, जिसमें सज्जन सिंह वर्मा ने बागड़ी को प्यार से चपत लगाई।
इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष की दौड़ जारी है और इसी माह इनके नाम की घोषणा संभावित है। दावेदारी में सबसे आगे अरविंद बागड़ी और अमन बजाज का नाम चल रहा है।
इसी दावेदारी के बीच में रविवार को खजराना गणेश मंदिर में हुए धार्मिक आयोजन और पूजन के दौरान भी घटनाक्रम चला। इसमें कई बातें हुई, जैसे बागड़ी बगल में बैठे, बजाज पीछे, सज्जन सिंह वर्मा ने बागड़ी को प्यार से चपत लगाई तो बागड़ी ने बजाज को आगे पकड़कर खींचा।
ये भी पढ़ें...इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को अभी उज्जैन भेजें या दिसंबर में, सोच में सरकार, प्रियंक, प्रतिभा और शिवम प्रबल दावेदार
जब पंडित ने सभी को माला पहनाई तो पहले पटवारी को फिर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को पहनाई गई। इसके बाद जब पंडित बागड़ी को माला पहनाने लगा तो बागड़ी ने अमन बजाज को आगे पकड़कर उनका सिर आगे किया, ताकि माला उनके गले में हो जाए। लेकिन पुजारी ने बागड़ी के गले में ही माला डाली, इसके बाद उन्होंने अपनी माला उतारकर बजाज को पहनाने की कोशिश की लेकिन तब तक पुजारी ने बजाज को दूसरी माला पहना दी। इसी दौरान सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक पूजन प्रक्रिया नहीं होने पर उन्होंने बागड़ी को प्यार से चपत लगाई और ध्यान देने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें...दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस में मंच पर बैठने को लेकर लड़ाई होती, कुछ दिन पहले सिंधिया ने तुड़वाई थी कसम
इंदौर में शहराध्यक्ष पद के लिए जमकर ठनी हुई है। वर्तमान शहराधय्क्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी लगे हुए हैं और वह अपने छोटे कार्यकाल, अविवादित काम का हवाला देने के साथ ही पूर्व सीएम दिग्वजिय सिंह के भरोसे हैं।
उधर जीतू पटवारी की मंशा है कि बागड़ी को शहराध्यक्ष पद दिया जाए। इसके पहले भी वह बागड़ी को पद दिलवा चुके थे लेकिन विवादों के बाद उन्हें होल्ड कर दिया गया और फिर चड्ढा आ गए। निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को चुनाव लड़ना है तो वह अपने खास सिपेहसलार पार्षद राजू भदौरिया के लिए लगे हुए हैं।
उधर यदि बागड़ी चूकते हैं तो पटवारी दीपू यादव पर हाथ रख सकते हैं। उधर सर्वे के हिसाब से और युवा नेता के रूप में अमन बजाज आगे दिख रहे हैं। वहीं दावेदारी तो अन्य नेताओं की भी है लेकिन टसल इन्हीं के बीच में चल रही है।
वहीं कांग्रेस में हर क्षत्रप की चाहत है कि उनके क्षेत्र में उनकी पसंद से जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष बैठे, यानि सृजन का विसृजन कर दिया जाए। इन्हीं बातों पर चर्चा के लिए 12 अगस्त को दिल्ली में बैठक भी है जिसके बाद इस लिस्ट पर मुहर लगेगी।
ये भी पढ़ें...कांग्रेस की नजरें अब MP की वोटर लिस्ट पर, चुनाव चोरी का करेंगे खुलासा! ये है मास्टर प्लान
thesootr links
MP News | Indore Congress | Controversy in Indore Congress | मध्यप्रदेश समाचार MP Congress
इसी दावेदारी के बीच में रविवार को खजराना गणेश मंदिर में हुए धार्मिक आयोजन और पूजन के दौरान भी घटनाक्रम चला। इसमें कई बातें हुई, जैसे बागड़ी बगल में बैठे, बजाज पीछे, सज्जन सिंह वर्मा ने बागड़ी को प्यार से चपत लगाई तो बागड़ी ने बजाज को आगे पकड़कर खींचा।
इस तरह से पूजन के दौरान हुई घटनाएं
जीतू पटवारी, अरविंद बागड़ी को इंदौर कांग्रेस का शहर अध्यक्ष पद के लिए चाहते हैं। यह नजदीकियां फिर पूजन के दौरान दिखी। जब अरविंद बागड़ी पटवारी के बगल में बैठे हुए थे। पूजन में हर काम उनके बताए अनुसार हो रहा था। वहीं पटवारी और बागड़ी के पीछे ही अमन बजाज बैठे हुए थे। जो सर्वे के हिसाब से शहराध्यक्ष पद के लिए आगे बताए जाते हैं।
पूरे समय बजाज दोनों के पीछे बैठे रहे
ये भी पढ़ें...दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस में मंच पर बैठने को लेकर लड़ाई होती, कुछ दिन पहले सिंधिया ने तुड़वाई थी कसम
शहराध्यक्ष पद के लिए ठनी हुई है लड़ाई
उधर जीतू पटवारी की मंशा है कि बागड़ी को शहराध्यक्ष पद दिया जाए। इसके पहले भी वह बागड़ी को पद दिलवा चुके थे लेकिन विवादों के बाद उन्हें होल्ड कर दिया गया और फिर चड्ढा आ गए। निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को चुनाव लड़ना है तो वह अपने खास सिपेहसलार पार्षद राजू भदौरिया के लिए लगे हुए हैं।
उधर यदि बागड़ी चूकते हैं तो पटवारी दीपू यादव पर हाथ रख सकते हैं। उधर सर्वे के हिसाब से और युवा नेता के रूप में अमन बजाज आगे दिख रहे हैं। वहीं दावेदारी तो अन्य नेताओं की भी है लेकिन टसल इन्हीं के बीच में चल रही है।
वहीं कांग्रेस में हर क्षत्रप की चाहत है कि उनके क्षेत्र में उनकी पसंद से जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष बैठे, यानि सृजन का विसृजन कर दिया जाए। इन्हीं बातों पर चर्चा के लिए 12 अगस्त को दिल्ली में बैठक भी है जिसके बाद इस लिस्ट पर मुहर लगेगी।
ये भी पढ़ें...कांग्रेस की नजरें अब MP की वोटर लिस्ट पर, चुनाव चोरी का करेंगे खुलासा! ये है मास्टर प्लान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP News | Indore Congress | Controversy in Indore Congress | मध्यप्रदेश समाचार MP Congress
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
By Ramanand Tiwari
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
By Amresh Kushwaha
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
By Ramanand Tiwari
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
By Ramanand Tiwari
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
By VINAY VERMA