भक्तों को अब नई पैकिंग में मिलेगा खजराना गणेश मंदिर का लड्डू प्रसाद
Sanjay Gupta | Nov 11, 2024, 17:54 IST
MP Indore Khajrana Mandir Prasad Packing Box Design Change
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के लड्डू प्रसाद के पैकेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब पैकिंग बॉक्स पर भगवान गणेश की फोटो नहीं होगी। साथ ही नया बॉक्स भी प्लॉस्टिक मुक्त होगा।
INDORE. उज्जैन के महाकाल मंदिर की तरह अब इंदौर के खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Mandir) के प्रसाद पैकिंग का बॉक्स बदल गया है। नई व्यवस्था में पैकिंग बॉक्स पर भगवान गणेश की फोटो नहीं होगी। पैकिंग भी अब आकर्षक बॉक्स में की गई है। खास बात यह कि प्रसाद का बॉक्स प्लॉस्टिक मुक्त होगा।
खजराना गणेश मंदिर का प्रसाद बॉक्स आकर्षक पैकिंग में होगा। इसमें प्रसादी के बेसन के लड्डू होंगे। बॉक्स के ऊपर श्री गणपति मंदिर, खजराना प्रबंध समिति द्वारा संचालित लड्डू प्रसादी मात्र सेवा सहायता शुल्क द्वारा विक्रित लिखा होगा।
उल्लेखनीय है कि पहले भगवान महाकाल के प्रसादी पैकिंग बॉक्स में मंदिर की फोटो रहती थी। इस पर याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में अपील की जिसमें आपत्ति ली गई और कहा गया कि प्रसाद खाने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा बॉक्स फेंक दिया जाता है और इसमें भगवान की फोटो होती है, जो पैरों में आती है, यह गलत है। इसके बाद मंदिर समिति ने इस मामले में विचार किया और पैकिंग बॉक्स से मंदिर व भगवान की फोटो हटा दी गई।
इस तरह होगा बॉक्स
इतनी होगी कीमत
इस बॉक्स में प्रसादी लड्डू की कीमत 320 रुपए प्रति किलो होगी। यह शुद्ध घी से बना होगा। कलेक्टर आशीष सिंह (Indore Collector Ashish Singh) ने बताया कि बीती बैठक में दाम बढ़ाने का भी फैसला हुआ था। इसी के अनुसार नई दर की जा रही है। इसका उद्देश्य है कि जो लागत आती है उतनी राशि ली जाए। क्योंकि यह भक्त से मिले दान से ही प्रसादी बनाई जाती है। नई पैकिंग व्यवस्था 15 नवंबर से लागू किया जाना है। यह बॉक्स भी प्लॉस्टिक मुक्त रहेगा और जीरो वेस्ट पर पैकिंग की जा रही है।
इससे पहले महाकाल मंदिर में बदली थी पैकिंग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman