MP NEWS : नकली टीआई गिरफ्तार , थ्री-स्टार वाली वर्दी में चला रहा था कार, जानें पूरा मामला
Vikram Jain | Jul 23, 2024, 16:36 IST
MP Indore Lasudia area Fake TI arrest
इंदौर में पुलिस ने लसूड़िया इलाके से नकली थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीआरपीएफ का बर्खास्त जवान है। जो रौब झाड़ने के लिए टीआई की वर्दी पहनकर घूमता था।
INDORE. मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने फर्जी थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है। नकली टीआई को लसूड़िया इलाके से पकड़ा गया। यह शख्स थाना प्रभारी बनकर थ्री स्टार लगी वर्दी में कार चला रहा था। इसे दो युवकों ने बंदूक से बिना डरे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से काले रंग की कार जब्त की है। इंदौर पुलिस इससे पहले नकली IAS, एसडीएम समेत कई फर्जी पहचान वाले लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बताया जा रहा है कि थ्री स्टार में वर्दी में फर्जी थाना प्रभारी कार चला रहा था। इस दौरान कार से एक राहगीर को टक्कर मार दी और भागने लगा। जिसके बाद जिस राहगीर को टक्कर मारी, उसने पीछा करके इस फर्जी पुलिस वाले को पकड़ लिया। इस दौरान हड़बड़ाहट में नकली टीआई ने पिस्तौल निकाली और उस शख्स पर तान ली लेकिन उसने बिना डरे आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए नकली थाना प्रभारी का नाम गणेश पिता मोहनलाल परमार निवासी जलालपुरा-देपालपुर है। जिसने सोमवार रात सुखलिया तरफ जा रहे राहगीर संजय को टक्कर मार दी। टक्कर से गिरने के बाद संजय ने कार वाले रोका। लेकिन आरोपी गणेश ने कार तेजी से बढ़ा दी। इसके बाद संजय ने कार का नंबर नोट कर लिया था। संजय ने वहां मौजूद पुलिस जवान को घटना बताई।
इसके बाद संजय ने अपने दोस्त के साथ बाइक से कार का पीछा किया। और आगे चौराहे पर दोनों युवकों ने गणेश की कार के आगे बाइक अड़ा दी। जब संजय और दोस्त उसे गणेश को निकालने लगे तो गणेश ने पिस्तौल तान दी। इस बीच मौके पर पहुंची विजय नगर पुलिस ने आरोपी गणेश को पकड़ लिया।
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : गर्भवती बहू की हत्या, पुलिस ने जलती चिता बुझाकर निकाला अधजला शव, मायके वालों को देख भाग निकले ससुराल वाले
कार्रवाई के दौरान पुलिस के जवानों ने टीआई की वर्दी में आरोपी को देखा तो सभी हैरत में पड़ गए। लेकिन शिकायत होने पर आरोपी गणेश को थाने लाया गया। पूछताछ में गणेश ने खुलासा किया कि वह रौब दिखाने के लिए थ्री स्टार लगी खाकी शर्ट पहनकर घूमता था। उसने डराने के लिए जो पिस्टल निकाली थी, वो एयर पिस्टल थी।
लसूड़िया थाना पुलिस ने मामले में बता कि पकड़ा गया आरोपी गणेश सीआरपीएफ का बर्खास्त जवान है। वह रौब झाड़ने के लिए टीआई की वर्दी पहनकर चलता था। वर्दी पर तीन स्टार लगे थे। पुलिस ने वर्दी, एयर पिस्टल और कार जब्त की है।
दो युवकों ने बाइक से पीछा कर पकड़ा
राहगीर को टक्कर मारने के बाद भागा था नकली टीआई
इसके बाद संजय ने अपने दोस्त के साथ बाइक से कार का पीछा किया। और आगे चौराहे पर दोनों युवकों ने गणेश की कार के आगे बाइक अड़ा दी। जब संजय और दोस्त उसे गणेश को निकालने लगे तो गणेश ने पिस्तौल तान दी। इस बीच मौके पर पहुंची विजय नगर पुलिस ने आरोपी गणेश को पकड़ लिया।
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : गर्भवती बहू की हत्या, पुलिस ने जलती चिता बुझाकर निकाला अधजला शव, मायके वालों को देख भाग निकले ससुराल वाले
वर्दी-पिस्टल देख हैरत में पड़ गए पुलिस जवान
सीआरपीएफ से बर्खास्त जवान है गणेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava