मंत्री विजयवर्गीय बोले- कमलनाथ योग्य व्यक्ति, चुनाव के समय कहा था बुढ़ऊ
Sanjay Gupta | Oct 17, 2024, 21:40 IST
MP Indore Minister Kailash Vijayvargiya statement on Kamal Nath
राहुल गांधी और कमलनाथ की मुलाकात को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, वे योग्य व्यक्ति हैं। इससे पहले विजयवर्गीय ने चुनाव के समय उन्हें बुढ़ऊ कहकर संबोधित किया था।
INDORE. मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को योग्य व्यक्ति बताया। गुरुवार को मीडिया ने उनसे राहुल गांधी और कमलनाथ की मुलाकात को लेकर सवाल पूछा था। साथ ही जानना चाहा था क्या कमलनाथ को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है? इस पर उन्होंने कहा कि मिल सकती है वह योग्य व्यक्ति हैं।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा चुनाव के दौरान मई 2023 में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों को ही बुढ़ऊ कहकर संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के बारे में क्या कहूं। कांग्रेस के दो जासूस बोलूं, बुढ़ऊ बोलूं, क्या बोलूं? घूम रहे हैं... 75-75 साल की उम्र है...। वे जब चलते हैं, खाली चाल ही देख लो आप। कमलनाथ जी जब चलें तो उसका एक वीडियो निकाल लेना और शिवराज जी चलें तो उसका वीडियो निकाल लेना। स्पीड से पता लग जाएगा कि बीजेपी कितनी तेज है।
ये खबर भी पढ़ें.. निर्मला सप्रे की सदस्यता पर रार, घर-ऑफिस पर झंडा लगाने निकले कांग्रेसी
इसके ठीक एक साल बाद मई 2024 के दौरान जब बीच में कमलनाथ के बीजेपी में आने की चर्चा ने जोर पकड़ा। तब विजयवर्गीय ने कहा था कि कमलनाथ अच्छे व्यक्ति है, वह बीजेपी में आते तो स्वागत होता, हर किसी के लिए यहां जगह नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर हैलोवीन पार्टी में द सूत्र के अक्षय बम के खुलासे से बवाल
वहीं श्योपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के बयान को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लगता है उन्होंने नशा कर रखा था, नशे में कोई कुछ भी बोल देता है। हम तो नशे के और नशा करने वालों के खिलाफ ही है। नशा करने वाले समाज में विकृति पैदा करते हैं। वहीं महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव को लेकर कहा कि यहां भी हरियाणा जैसा ही होगा।
इसके पहले कमलनाथ को कहा था बुढ़ऊ
ये खबर भी पढ़ें.. निर्मला सप्रे की सदस्यता पर रार, घर-ऑफिस पर झंडा लगाने निकले कांग्रेसी
बीजेपी में आने की आहट चली तो तारीफ की थी
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर हैलोवीन पार्टी में द सूत्र के अक्षय बम के खुलासे से बवाल
विधायक बाबू नशे में होंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari