तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला, महिला की मौत, लोगों ने फोड़ डाली कार
Sanjay Gupta | Oct 18, 2024, 21:46 IST
MP Indore speeding car crushes couple woman dies
मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार का कार का कहर देखने को मिला। यहां कार ने सड़क किनारे खड़े दंपति को कुचल दिया। टक्कर में महिला की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
INDORE. इंदौर में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार में दौड़ रही कार ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति दूर तक कार के साथ घसीटते चला गया, वहीं महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए उसे पलट दिया। घटना के बाद कार चालक भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। घायल पति को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने कार से शराब की बोतल बरामद की है।
घटना राजेंद्र नगर और राउ के बीच आईपीएस कॉलेज के पास हुई है। सुबह करीब पौने ग्यारह बजे राहुल और उनकी पत्नी सपना चौहान कॉलेज के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर इलेक्ट्रानिक्स सामान बेच रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार से आदर्श पिता गौरी शंकर आया, वह तेज आवाज में गाने सुन रहा था, तभी किसी बात को लेकर उसने पीछे पलटकर देखा तो उससे स्टियरिंग मुड़ गया, जिससे कार सीधे सामने खड़े राहुल और सपना से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल कार के साथ 300 मीटर तक घसीटता चला गया। टक्कर के बाद पत्नी सपना की मौत हो गई। हादसे में एक बच्ची भी घायल हुई है। इसके बाद कार चालक भाग गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कार को फोड़ दिया और पलट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने फरार कार चालक को गिरफ्तार किया।
हिट एंड रन मामला : दो पुलिसवालों पर शराब माफिया ने चढ़ाई कार, एक आरोपी गिरफ्तार
मामले में राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि कार चालक को पकड़कर थाने लाया गया है। जांच के दौरान कार के अंदर नशा करने वाला गोगो पेपर और शराब की बोतल मिली है। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं बच्ची मामूली घायल है। आरोपी का मेडिकल कराया गया। कार चलाते समय वह नशे में नहीं था। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हिट-एंड-रन मामला : कार सवार ने पुलिस कॉन्स्टेबल को रौंदा, कई मीटर तक घसीटता रहा, मौत
तेज आवाज में गाने सुन रहा था चालक
हिट एंड रन मामला : दो पुलिसवालों पर शराब माफिया ने चढ़ाई कार, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार
हिट-एंड-रन मामला : कार सवार ने पुलिस कॉन्स्टेबल को रौंदा, कई मीटर तक घसीटता रहा, मौत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
रिटायर्ड खनिज अधिकारी संजय लुणावत, पीएस पोरवाल, डायरेक्टर नोबल, कलेक्टर के खिलाफ पहुंचे कोर्ट
By Sanjay Gupta
कोटा एमबीएस अस्पताल इंजेक्शन गड़बड़ी: भर्ती नहीं हुई महिला के नाम पर इंजेक्शन, अस्पताल रिकॉर्ड में 10 सितंबर से भर्ती
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 करोड़ के शराब घूसकांड के आरोप में घिरे डिप्टी सीएम के OSD दीपम रायचूरा पद से हटाए गए, जांच के आदेश
By Amresh Kushwaha
SMS अस्पताल के 24 मंजिला IPD टावर में बनेगी GIS बिल्डिंग, बिजली व्यवस्था पर खर्च होंगे ₹1.62 करोड़
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सिरोही: भाजपा में क्रॉस वोटिंग पर बवाल; मंदिर में ली थी वफादारी की कसम, अब 3 पार्षद व्हाट्सऐप ग्रुप से बाहर
By Saurabh Mishra
27% OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 13% होल्ड पदों पर अनारक्षित वर्ग को नियुक्ति के निर्देश
By Neel Tiwari
दिल्ली जा रहे सीजेपी के 15 कार्यकर्ता इटारसी में डिटेन, अभिजीत दीपके बोले-इमरजेंसी घोषित क्यों नहीं कर देते
By Manya Jain