MP के वेंकटेश अय्यर भी मालामाल, KKR ने 23.75 करोड़ में कराई घर वापसी
Vikram Jain | Nov 24, 2024, 23:01 IST
Indore Venkatesh Iyer IPL Auction
इंदौर के रहने वाले वेंकटेश अय्यर एक फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे। केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपए में उनकी घर वापसी कराई है आरसीबी और केकेआर के बीच जमकर प्राइज वार चला और आखिर में कोलकाता ने अय्यर को अपने साथ लिया।
मध्य प्रदेश के इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलेंगे। इस खिलाड़ी पर कोलकाता की टीम ने जमकर पैसा लुटाया है। सऊदी अरब में आयोजित IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर ने बोली लगाकर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा। उनके लिए बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच जमकर प्राइज वार चला और आखिर में केकेआर ने उन्हें खरीद लिया। अब अय्यर तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इंदौर में वेंकटेश के माता-पिता ने बेटे के उपलब्धि पर खुशी जताई है। अब मध्य प्रदेश के इस खिलाड़ी जमकर चर्चा हो रही है।
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2025 के लिए सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और हर्षित राणा को रिटेन किया था, लेकिन वेंकटेश अय्यर रिटेन खिलाड़ी में नहीं थे। ऑलराउंडर अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, इसके बाद नीलामी में अय्यर के लिए केकेआर और आरसीबी के बीच 23.50 करोड़ तक जमकर बोली चलते रही, आखिर में कोलकाता ने 23.75 करोड़ रूपए देकर ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की केकेआर में वापसी कराई। बता दें कि केकेआर ने 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया था। केकेआर आईपीएल के इतिहास में 4 बार फाइनल में पहुंची, जिसमें वह 3 बार चैंपियन बनी हैं।
वेंकटेश अय्यर की इस उपलब्धि पर पिता रामशेखरन अय्यर और मां उषा अय्यर बेहद खुश हैं। इंदौर के तिलक नगर रहने वाले वेंकटेश का परिवार रहता है। पिता रामशेखरन अय्यर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। मां उषा प्राइवेट हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी विभाग में कोऑर्डिनेटर हैं। मां ने बताया कि वेंकटेश पढ़ाई में टॉपर होने के साथ ही खेलकूद में भी अव्वल रहे। बेटे को TV देखना काफी पसंद है। रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने वेंकटेश जब छटवीं क्लास में थे तब इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में सौरभ गांगुली आउट हो गए थे और मैच में इंडिया की हार हुई थी। हार से वेंकटेश इतने दुखी हुए की उन्हें बुखार आ गया। वेंकटेश सौरभ गांगुली को अपना आदर्श मानते हैं।
IPL 2025 ऑक्शन में मल्लिका सागर का जलवा, जानें कौन हैं ये ऑक्शनर?
अब लखनऊ के लिए खेलेंगे
वेंकटेश अय्यर के साथ ही इंदौर के ही तेज गेंदबाज आवेश खान पर भी पैसों की बारिश हुई हैं। पिछली बार राजस्थान रॉयल के लिए खेलने वाले आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 9.75 करोड़ में खरीदा है। अब आवेश खान नई जर्सी में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले साल आवेश खान ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था।
रिटेन खिलाड़ी में नहीं थे वेंकटेश अय्यर
बेटे वेंकटेश की उपलब्धि पर घर में उत्साह
IPL 2025 ऑक्शन में मल्लिका सागर का जलवा, जानें कौन हैं ये ऑक्शनर?
अब लखनऊ के लिए खेलेंगे आवेश खान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari