मध्य प्रदेश के आईपीएस अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा, 4 दिन पहले सागर SP पद से हटाए गए थे

Amresh Kushwaha | Nov 03, 2026, 17:16 IST
Share
आईपीएस अनुराग सुजानिया ने सागर एसपी पद से हटाए जाने के चार दिन बाद नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
आईपीएस अनुराग सुजानिया ने सागर एसपी पद से हटाए जाने के चार दिन बाद नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

मध्य प्रदेश के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात थे। चार दिन पहले ही राज्य सरकार ने उन्हें सागर एसपी के पद से हटाया था। इसके बाद सोमवार, 02 नवंबर को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे में उन्होंने नौकरी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत कारण बताया है।

इस मामले के बीच मुख्यमंत्री आज शाम भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचेंगे। यहां वे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

चार दिन पहले सागर SP पद से हटाया गया था

आईपीएस अनुराग सुजानिया को करीब छह महीने पहले सागर जिले का एसपी बनाया गया था। हाल ही में राज्य सरकार ने उनका ट्रांसफर करते हुए उन्हें सागर से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर पदस्थ किया था।

इस आदेश के चार दिन बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है। सोमवार को दिए इस्तीफे में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का जिक्र किया है।

सागर में SP रहते हुआ था जहरीली शराब कांड

इसी साल सितंबर में सागर के बंडा में भी जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत का मामला सामने आया था। इसमें 15 लोगों की जान जाने की बात सामने आई थी, जबकि विपक्ष ने 36 मौतों का दावा किया था। सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के लिए आयोग बनाया है। इस घटना के बाद शुरुआत में सागर SP अनुराग सुजानिया को नहीं हटाया गया था। हालांकि, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में सरकार ने सागर के कलेक्टर और SP दोनों को पद से हटा दिया था।

मुरैना में भी SP रहते हुआ था जहरीली शराब कांड

अनुराग सुजानिया इससे पहले मुरैना में भी एसपी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान साल 2021 में जहरीली शराब कांड हुआ था। जहरीली शराब पीने से 24 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। उस समय हुई जांच में सामने आया था कि पुलिस की शह पर इलाके में अवैध शराब बेची जा रही थी। इस मामले के बाद अनुराग सुजानिया को मुरैना एसपी के पद से हटा दिया गया था।

राजस्थान के रहने वाले हैं आईपीएस अनुराग सुजानिया

अनुराग सुजानिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। वे 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। सागर में एसपी बनने से पहले वे भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर काम कर रहे थे। इसके अलावा वे शिवपुरी जिले के करैरा में एसडीओपी भी रह चुके हैं। उन्होंने मंदसौर और मुरैना जिलों में भी एसपी की जिम्मेदारी संभाली है।

आज शाम PHQ में बैठक करेंगे मुख्यमंत्री

आईपीएस अधिकारी के इस्तीफे के बीच मुख्यमंत्री आज शाम भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वे पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ Meeting करेंगे।

फिलहाल अनुराग सुजानिया ने अपने इस्तीफे में केवल व्यक्तिगत कारण बताए हैं। नौकरी छोड़ने के पीछे किसी अन्य वजह की जानकारी सामने नहीं आई है।

अनुराग से पहले अभिषेक तिवारी भी दे चुके हैं इस्तीफा

मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अभिषेक तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। रतलाम, बालाघाट और सागर में एसपी रह चुके IPS ABHISHEK TIWARI दिल्ली में पदस्थ थे। वे NTRO (नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) में सेवाएं दे रहे थे।

2013 कैडर के IPS अभिषेक तिवारी NTRO (National Technical Research Organization) दिल्ली में स्थित भारत की प्रमुख तकनीकी खुफिया एजेंसी में पदस्थ थे। यह एजेंसी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के अधीन कार्य करती है।
Tags:
  • ips
  • आईपीएस अनुराग सुजानिया
  • आईपीएस अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा
  • आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया
  • IPS Anurag Sujania
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • PHQ
अध्यक्ष की कुर्सी खाली, 608 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की नई तारीख का इंतजार

By Umeshwari Baghel

अध्यक्ष की कुर्सी खाली, 608 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की नई तारीख का इंतजार
अब 2 महीने के भीतर करना होगा जमानत याचिकाओं का निपटारा, हाईकोर्ट का नया नोटिफिकेशन जारी

By Harrison Masih

अब 2 महीने के भीतर करना होगा जमानत याचिकाओं का निपटारा, हाईकोर्ट का नया नोटिफिकेशन जारी
शादी का वादा पूरा नहीं करना हर मामले में दुष्कर्म नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, आरोपी की रिहाई बरकरार

By Umeshwari Baghel

शादी का वादा पूरा नहीं करना हर मामले में दुष्कर्म नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, आरोपी की रिहाई बरकरार
राजस्थान पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: कांग्रेस के 6 सांसद, 15 विधायक और 9 पूर्व मंत्रियों की साख दांव पर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: कांग्रेस के 6 सांसद, 15 विधायक और 9 पूर्व मंत्रियों की साख दांव पर
राजस्थान में दूसरे राज्यों की निजी गाड़ियों से टैक्स वसूली पर हाईकोर्ट की रोक, 90 याचिकाओं पर फैसला

By Mukesh Sharma

राजस्थान में दूसरे राज्यों की निजी गाड़ियों से टैक्स वसूली पर हाईकोर्ट की रोक, 90 याचिकाओं पर फैसला
एमपी राज्यसभा उपचुनाव में सियासी घमासान: दो निर्दलीयों के नामांकन खारिज, भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर कांग्रेस की आपत्ति

By Amresh Kushwaha

एमपी राज्यसभा उपचुनाव में सियासी घमासान: दो निर्दलीयों के नामांकन खारिज, भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर कांग्रेस की आपत्ति
राजस्थान फसल बीमा भुगतान में दूसरे नंबर पर, किसानों को मिले 8 हजार 697 करोड़ रुपए; 800 करोड़ से ज्यादा के दावे अब भी लंबित

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान फसल बीमा भुगतान में दूसरे नंबर पर, किसानों को मिले 8 हजार 697 करोड़ रुपए; 800 करोड़ से ज्यादा के दावे अब भी लंबित