मप्र के 7 जिलों के एसपी सहित 10 IPS जा रहे 40 दिन की ट्रेनिंग पर, इंदौर से डीसीपी परिहार भी जा रहे
Sanjay Gupta | Aug 01, 2025, 13:27 IST
mp-ips-officers-undergoing-40-day-training-in-hyderabad-dcp-indore-also-attending
मध्यप्रदेश के सात जिलों के एसपी और तीन अन्य आईपीएस अधिकारियों को 4 अगस्त से 12 सितंबर तक 40 दिनों की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा है। इस ट्रेनिंग को आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स कहा जाता है।
मप्र के सात जिलों के पुलिस कप्तान यानी एसपी आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में जा रहे हैं। यह ट्रेनिंग 4 अगस्त से 12 सितंबर तक 40 दिन की है। मप्र के कुल 10 आईपीएस इस ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं। ऐसे में जिलों के एसपी का प्रभार अन्य को दिए जाने के आदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल से हो गए हैं। इंदौर से डीसीपी हेडक्वार्टर प्रकाश चंद्र परिहार भी जा रहे हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp IPS officers | MP-IPS Cadre | सिवनी एसपी सुनील मेहता | अलीराजपुर एसपी राजेश व्यास | दिलीप सोनी | आईपीएस प्रकाश चंद्र परिहार
इन जिलों के एसपी जा रहे ट्रेनिंग पर
- एसपी सिवनी- सुनील मेहता (प्रभार एसपी रेल जबलपुर को)
- एसपी बुरहानपुर- देवेंद्र पाटीदार (प्रभार कमांडेंट भिंड एसएफ 17वीं बटालियन)
- एसपी अलीराजपुर- राजेश व्यास (प्रभार कमांडेंट धार 34वीं बटालियन एसएएफ)
- एसपी झाबुआ- पद्म विलोचन शुक्ला (प्रभार कमांडेंट मुरैना एसएफ बटालियन पांचवीं)
- एसपी छिंदवाड़ा- अजय पांडे (प्रभार कमांडेंट छिंदवाड़ा बटालियन आठवीं)
- एसपी मऊगंज- दिलीप कुमार सोनी (भोपाल पीएचक्यू एआईजी एससीआरबी)
- एसपी आगर-मालवा- विनोद कुमार सिंह (प्रभार कमांडेंट गुना एसएफ 26वीं बटालियन)
यह आईपीएस भी जा रहे ट्रेनिंग परइसके साथ ही 3 अन्य आईपीएस भी ट्रेनिंग पर जा रहे हैं
| |
हैदराबाद में होती है आईपीएस ट्रेनिंग
आईएएस अधिकारियों की ट्रेनिंग जहां मसूरी में होती है वहीं आईपीएस की ट्रेनिंग हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में होती है। इसके लिए यह आईपीएस तीन अगस्त को ही रवाना हो जाएंगे। वहीं बीच में ही मप्र शासन से आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट भी आना संभावित है। ऐसे में संभव है कुछ आईपीएस के जिले और कार्यभार में बदलाव हो जाए और आने पर वह नई जगह ही ज्वाइन करें।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp IPS officers | MP-IPS Cadre | सिवनी एसपी सुनील मेहता | अलीराजपुर एसपी राजेश व्यास | दिलीप सोनी | आईपीएस प्रकाश चंद्र परिहार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari