विवादित मस्जिद का सीमांकन नहीं हुआ तो पूरे शहर में होगा चक्काजाम
Neel Tiwari | Nov 05, 2024, 20:59 IST
MP Jabalpur Demand for demarcation of disputed Madhai Mosque
जबलपुर में विवादित मस्जिद के सीमांकन को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर इसका सीमांकन तय समय में नहीं हुआ तो सड़क पर चक्काजाम किया जाएगा।
जबलपुर में मस्जिद का विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। रांझी के मड़ई क्षेत्र स्थित विवादित भूमि को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विवादित मस्जिद के सीमांकन के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना (Collector Deepak Saxena) को ज्ञापन सौंपा है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर 16 नवंबर तक सीमांकन (demarcation) नहीं हुआ तो जबलपुर के सभी चौराहों पर चक्काजाम किया जाएगा। आपको बता दे कि बीते दिनों हिंदू संगठनों ने इस विवादित मस्जिद के खिलाफ बड़ा आंदोलन करते हुए कार सेवा कर मस्जिद को गिरा देने की चेतावनी दी थी।
दरअसल, पूरा विवाद मड़ई इलाके में बनी मस्जिद का है, जिसमें विहिप और बजरंग दल का कहना है कि यह जमीन पर गायत्री बाल मंदिर की है, लेकिन उसके बाजू में धीरे-धीरे एक मस्जिद का निर्माण किया गया और उसमें अतिक्रमण करते हुए उसे और बड़ा बना दिया है। संगठनों का आरोप है कि मस्जिद के निर्माण के पीछे कोई वैध दस्तावेज नहीं है। विवादित भूमि के सीमांकन के लिए लगातार हिंदूवादी संगठनों द्वारा प्रशासन से मांग की जा रही है।
![Jabalpur Madai Masjid Case]()
विहिप और बजरंग दल की कार्यकर्ताओं का कहना है कि विवादित भूमि के सीमांकन के लिए 20 दिन पहले रांझी SDM और तहसीलदार को आवेदन दिए गए। लेकिन आज तक इस भूमि का सीमांकन नहीं किया गया है। SDM ने आश्वस्त करते हुए कहा था कि मस्जिद के निर्माण की पूरी जांच कराई जाएगी और दस्तावेजों का गहराई से परीक्षण किया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई भी सीमांकन संबंधी वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई।
![Jabalpur Madai Masjid Case news]()
इस मामले में परिषद् के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें विवादित भूमि के सीमांकन को 16 तारीख से पहले कराने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी दिए गए ज्ञापन के बाद सीमांकन किए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक सीमांकन नहीं हो पाया है। उन्होंने मामले में स्थिति स्पष्ट कर सार्वजनिक करने की भी बात कलेक्टर से कही।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर ने बताया कि यदि सीमांकन निश्चित तारीख तक नहीं होता है। संगठनों द्वारा 22 प्रखंडों में जबलपुर महानगर के सभी चौराहों पर चक्का जाम किया जाएगा।
विवादित भूमि पर बनी मस्जिद का मामला
Jabalpur Madai Masjid Case
सीमांकन के लिए दिए जा चुके हैं आवेदन
Jabalpur Madai Masjid Case news
कलेक्टर से सीमांकन कराने की मांग
सीमांकन नहीं हुआ तो करेंगे चक्काजाम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari