खजुराहो से इन शहरों के लिए हवाई सेवा आज से होगी शुरू, देखें शेड्यूल
Vikram Jain | Nov 25, 2024, 24:51 IST
MP Khajuraho to Rewa and Bhopal New flight
मध्य प्रदेश की पर्यटन नगर खजुराहो से अब रीवा और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। फ्लाई बिग कंपनी सोमवार से रीवा और भोपाल के लिए 19 सीटर विमान की उड़ान शुरू करेगी। उड़ान को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है।
BHOPAL. विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो आने-जाने के लिए अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। खजुराहो एयरपोर्ट (Khajuraho Airport) से नई फ्लाइट शुरू हो रही है। 25 नवंबर सोमवार से खजुराहो से भोपाल और रीवा के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। अब फ्लाई बिग कंपनी 19 सीटर विमान सेवा सोमवार से शुरू करेगी। सप्ताह में चार दिन हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए फ्लाई बिग कंपनी ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
दरअसल, खजुराहो एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी में विस्तार हो रहा है। नई हवाई सेवा शुरू होने से खजुराहो एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी अब दिल्ली, बनारस के साथ ही मध्य प्रदेश में भोपाल और रीवा से भी हो गई है। अभी दिल्ली और बनारस के लिए इंडिगो की हवाई सेवाएं मिल रही हैं। अब फ्लाई बिग कंपनी की हवाई सेवाएं शुरू होने से एमपी के पर्यटकों को भी खजुराहो आने-जाने की सुविधा मिलेगी। फ्लाई बिग कंपनी की हवाई सेवा शुरू से पर्यटकों की यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी।
खजुराहो एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष सिंह ने हवाई सेवाओं को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि हवाई सेवा के शुरू होने से खजुराहो एयरपोर्ट से राजधानी भोपाल और रीवा की कनेक्टिवटी हो गई है। अभी खजुराहो से दिल्ली, बनारस के लिए हवाई सेवाएं चल रही है। जानकारी के अनुसार यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी।
FLG- 516: रीवा से खजुराहो 10:50- 11:45
FLG- 517: खजुराहो से रीवा 12:15-13:10
FLG- 515 रीवा से भोपाल 13:40-15:45
FLG-514: भोपाल से रीवा 08:15- 10:05
FLG- 516: रीवा से खजुराहो 10:30 -11:25
FLG-517: खजुराहो से रीवा 11:50- 12:45
FLG-515: रीवा से भोपाल 13:10- 15:15
अब रीवा और भोपाल से कनेक्टिविटी
फ्लाई बिग की हवाई सेवा होगी शुरू
25 नवंबर का शेड्यूल
FLG- 517: खजुराहो से रीवा 12:15-13:10
FLG- 515 रीवा से भोपाल 13:40-15:45
26 नवंबर का शेडयूल
FLG- 516: रीवा से खजुराहो 10:30 -11:25
FLG-517: खजुराहो से रीवा 11:50- 12:45
FLG-515: रीवा से भोपाल 13:10- 15:15
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari