अब गरबा में बैकलेस ड्रेस पहनने पर बैन, आधार-आईडी के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें और क्या नियम
Vikram Jain | Oct 01, 2024, 02:19 IST
MP Khandwa Garba Mahotsav Guidelines issued
गरबा महोत्सव में अगर आप बैकलेस पहनकर जाएंगीं, तो गरबा नहीं कर सकेंगी, आपको भारत के पारंपरिक वस्त्रों में ही एंट्री मिलेगी। क्योंकि गरबा महोत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी हो गई है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में नवरात्रि और गरबा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। खंडवा में गरबा महोत्सव को लेकर आयोजकों ने गाइडलाइन जारी करते सख्त नियम बनाए है। गाइडलाइन के मुताबिक अब महिलाएं बैकलेस ड्रेस पहनकर गरबा नहीं कर सकेंगी। ना ही पंडाल में जा पाएंगीं। महिलाओं को भारतीय पारंपरिक ड्रेस में ही पंडाल में प्रवेश मिलेगा। साथ ही गरबा पंडालों में जाने वालों को पहचान बताना जरूरी होगा। आईडी और आधार कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। गैर हिंदू को गरबा पंडाल की व्यवस्था का कोई काम नहीं दिया जाएगा। लोगों को तिलक लगाकर ही पंडाल में प्रवेश दिया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग सहमंत्री अनिमेष जोशी ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। गरबा महोत्सव आयोजकों और हिंदू संगठनों ने गाइड लाइन बनाई है। इसके अनुसार सिंगल पुरुष को गरबा पंडाल में एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्हें परिवार के साथ ही प्रवेश मिल सकेगा। गरबा ड्रेस उपलब्ध कराने पर भी विचार किया है।
गरबा महोत्सव को लेकर हुई बैठक में गरबा रास महोत्सव आयोजक, हिंदू संगठन, गरबा ड्रेस उपलब्ध कराने वाले, मातृशक्ति संगठन शामिल हुए। पंडाल में महिलाओं को समर्पित पिंक-डे, केसरिया-डे और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी। बैठक में फैसला लिया गया है कि इस बार 5 से 11 अक्टूबर तक केसरिया गरबा का आयोजन होगा। बैठक में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने भी गरबा आयोजन को लेकर सुरक्षा और धर्म के ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण बिंदु बताए।
पंडाल में सिंगल पुरुष को नो एंट्री
गरबा महोत्सव में पिंक-केसरिया के रंग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari