MP NEWS : दो शहरों में मोहर्रम के जुलूस में लहराए फिलिस्तीन के झंडे, हिंदू संगठनों ने की पुलिस कार्रवाई की मांग
Vikram Jain | Published:
MP Khandwa Moharram procession Palestine flags waved
मध्य प्रदेश में निकाले गए मुहर्रम जुलूस के दौरान दो जगह फिलीस्तीन के झंडे लहराए गए। जिसका विरोध जताते हुए हिंदू संगठनों ने पुलिस से शिकायत की है।
BHOPAL. देश के कुछ क्षेत्रों में मोहर्रम के जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने की खबरों के बीच मध्य प्रदेश से भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई। एमपी में मोहर्रम के जुलूस के दौरान खंडवा और नरसिंहगढ़ में फिलिस्तीन का झंडा लहराए गए। इसके वीडियो आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। दोनों ही मामलों में पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई है।
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में मोहर्रम पर निकाले गए जुलूस में हिंदुस्तान हमारा है गाना बजाकर फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया। यहां लड़के ने डीजे गाड़ी में चढ़कर फिलिस्तीन का झंडा लहराया। खंडवा में बुधवार को मोहर्रम में ताजियों के जुलूस के दौरान शिवाजी चौक पर जुलूस में शामिल लड़के ने बड़ा सा फिलिस्तीन का झंडा लहराता। साथ ही इजराइल के विरोध में नारेबाजी भी की।
खंडवा में बजरंग दल ने मामले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही झंडा लहराने को आतंकवादी संगठन हमास का समर्थन बताया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान कई लोगों ने शहर की शांति भंग करने का प्रयास किया है। योजनापूर्वक किसी षड्यंत्र के तहत पूरे देशभर में जो हुआ वह खंडवा में भी हुआ।
बजरंग दल ने पुलिस को शिकायत कर इस पर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी मामले में गंभीरता दिखाई और इसमें जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में बेखौफ बदमाश! डकैतों ने MLA की बहन और जीजा को बंधक बनाकर पीटा , घर से ले भागे कैश-ज्वेलरी
राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में जुलूस में भी 15 साल के नाबालिग ने डीजे की गाड़ी पर चढ़कर फिलिस्तीन का झंडा लहरा दिया। मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया। हिंदूवादी संगठन इसको लेकर विरोध पर उतर आए। मामला तूल पकड़ते देख गुरुवार को पुलिस हरकत में आई और झंडा लहराने वाले नाबालिग की पहचान कर उसे थाने में बैठा लिया। पुलिस ने उसके पिता को भी थाने बुलाया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : इंदौर में 14 लोगों ने इस्लाम छोड़कर अपनाया सनातन धर्म , खजराना मंदिर में पूजा-पाठ के बाद दिया नया नाम
मामले में खंडवा एसपी मनोज राय का कहना है कि बजरंग दल ने शिकायत की है कि खंडवा में जुलुस के दौरान शिवाजी चौक के पास कोई लड़का झंडा लेकर घुमा रहा है, जिसकी पहचान फिलीस्तीन के झंडे के रूप में हुई है। शिकायत पर मोघट थाना पुलिस ने मामला जांच के लिए लिया है, थाना प्रभारी मोघट को जांच के लिए निर्देश दिए गए है।
जुलूस में लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा
बजरंग दल ने जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग
बजरंग दल ने पुलिस को शिकायत कर इस पर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी मामले में गंभीरता दिखाई और इसमें जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में बेखौफ बदमाश! डकैतों ने MLA की बहन और जीजा को बंधक बनाकर पीटा , घर से ले भागे कैश-ज्वेलरी
डीजे की गाड़ी चढ़कर लहराया झंडा
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : इंदौर में 14 लोगों ने इस्लाम छोड़कर अपनाया सनातन धर्म , खजराना मंदिर में पूजा-पाठ के बाद दिया नया नाम
मामले को लेकर एक्शन में पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha