ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग अबके बरस मालामाल, दान में 23 करोड़ की बढ़ोतरी
Ravi Singh | Dec 22, 2024, 19:04 IST
MP Khandwa Omkareshwar Jyotirlinga temple Photograph: (the sootr)
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर को 2023-24 में 33.27 करोड़ रुपए का दान मिला है। दान पिछले साल से 23 करोड़ रुपए अधिक है। आय में यह वृद्धि मंदिर की बढ़ती लोकप्रियता और भक्तों के योगदान को दर्शाती है।
Omkareshwar Jyotirlinga temple : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर फिर चर्चा में है। श्री ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट ने 2023-24 के दान और आय का आंकड़ा जारी किया है। इस साल ट्रस्ट को 33 करोड़ 27 लाख रुपए दान के रुप में मिले हैं। पिछले साल यह आंकड़ा सिर्फ 10 करोड़ रुपए था। यानि, इस साल मंदिर में 23 करोड़ रुपए अधिक चढ़ावा आया है।
साल 2023-24 में श्री ओंकारेश्वर सार्वजनिक न्यास को 33 करोड़ 27 लाख रुपए की आय हुई है, जो पिछले साल की तुलना में 23 करोड़ अधिक है। इस साल की आय में उल्लेखनीय वृद्धि मंदिर की बढ़ती लोकप्रियता और भक्तों से मिलने वाले बढ़ते दान को दर्शाती है।
ओंकारेश्वर मंदिर की आय कई स्रोतों से आती है, जैसे ओंकार प्रसादालय, लड्डू महाप्रसाद फंड, ऑनलाइन दर्शन शुल्क, विशेष दर्शन रॉयल्टी, अभिषेक आय और कृषि भूमि का किराया। इन आय स्त्रोतों ने मंदिर के ट्रस्ट की वित्तीय स्थिति को मजबूत किया है।
पुराने आंकड़ों पर गौर करें तो 2019-20 में ओंकारेश्वर मंदिर की आय 13 करोड़ रुपए थी। तब से लेकर अब तक मंदिर की आय में बड़ा अंतर आया है। इससे साफ पता चलता है कि श्रद्धालुओं का दान और मंदिर की लोकप्रियता बढ़ी है।
ये खबर भी पढ़ें...
ASI सर्वे : रिपोर्ट से तय होगा संभल के कल्कि विष्णु मंदिर का इतिहास
इस साल महाकाल में आया 165 करोड़ का दान, 6.57 करोड़ लोगों ने किए दर्शन
आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2020-21 में श्री ओंकारेश्वर सार्वजनिक ट्रस्ट की कुल आय 2 करोड़ 52 लाख 94 हजार 42 रुपए थी। वहीं उस साल ट्रस्ट का व्यय 2 करोड़ 50 लाख 85 हजार 529 रुपए था। इसी प्रकार साल 2021-22 में मंदिर ट्रस्ट की कुल आय 3 करोड़ 95 लाख 91 हजार 65 रुपए थी। वहीं उस साल मंदिर ट्रस्ट का व्यय 2 करोड़ 75 लाख 84 हजार 605 रुपए था। साल 2022-23 में ट्रस्ट की कुल आय 10 करोड़ 57 लाख 32 हजार 628 रुपए थी। वहीं उस साल ट्रस्ट का व्यय 5 करोड़ 12 लाख 58 हजार 648 रुपए था।
मंदिर की आय में 23 करोड़ की बढ़ोतरी
आय के विभिन्न स्रोतों से मिली बढ़त
पुराने आंकड़ों से तुलना
ये खबर भी पढ़ें...
ASI सर्वे : रिपोर्ट से तय होगा संभल के कल्कि विष्णु मंदिर का इतिहास
इस साल महाकाल में आया 165 करोड़ का दान, 6.57 करोड़ लोगों ने किए दर्शन
साल 2023-2024 में ट्रस्ट की आय के मुख्य मद
श्रीजी आय 3 करोड़ 94 लाख 39 हजार 439 रुपए श्रीजी भेंट रसीद से 3 करोड़ 28 लाख 31 हजार 102 रुपए अभिषेक से 20 लाख 56 हजार 330 रुपए नारियल बिक्री से 4 लाख 86 हजार 750 रुपए क़ृषि भूमि को खोट से लीज पर देने से 3 लाख 92 हजार 500 रुपए बैंकों से ब्याज के रूप में मिले 1 करोड़ 28 लाख 32 हजार 618 रुपए विशेष दर्शन शुल्क से 4 करोड़ 46 लाख 90 हजार 794 रुपए ऑनलाइन दर्शन की रॉयल्टी से 8 लाख 75 हजार रुपए ओंकार प्रसादलय की रसीद से 45 लाख 92 हजार 200 रुपए लड्डू महाप्रसाद फंड से 3 करोड़ 24 लाख 145 रुपए आय रही है
2022-23 में हुई 10 करोड़ की आय
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari