MP : ओंकारेश्वर में साधु की हत्या , आश्रम में मिला फौजी बाबा का लहूलुहान शव , हिरासत में सेवादार
Vikram Jain | Jul 27, 2024, 20:03 IST
MP Khandwa Omkareshwar Sadhu Fauji Baba murder case
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में फौजी बाबा नाम के साधु की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप बाबा के सेवादार पर लगा है। पुलिस ने आरोपी सेवादार को हिरासत में लिया है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में प्रसिद्ध साधु की हत्या सनसनी फैल गई। फौजी बाबा नाम के साधु का लहूलुहान शव ओंकार पर्वत स्थित उनके आश्रम चंद्रबिंदू में मिला है। फौजी बाबा के सेवादार पर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी सेवादार को हिरासत में ले लिया गया है। पिछले दिनों उन्होंने इस सेवादार को अपने साथ आश्रम में रखा था।
पुलिस के अनुसार राजेंद्र शुक्ला उर्फ फौजी बाबा (82 साल) सेना से रिटायर्ड थे। रिटायर्ड सैनिक होने के चलते लोग उन्हें फौजी बाबा के नाम से जानते थे। वे ओंकार पर्वत पर सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे स्थित चंद्रबिंदू आश्रम में रह रहे थे। आरोपी सेवादार बाबा से कुर्सी-टेबल और दूसरी चीजों की डिमांड की थी। जिसके बाद बाबा ने उसे आश्रम से बाहर का निकाल दिया था। इसी बात से गुस्साए सेवादार ने बाबा की जान ले ली।
बताया जा रहा है कि आरोपी अभिषेक ने इस गुरुपूर्णिमा को फौजी बाबा से गुरु दीक्षा ली थी। सभी से वह बाबा की सेवा में लगा हुआ था। इस दौरान सेवादार बाबा से रुपयों की मांग करने लगा। अभिषक ने खुद को संस्कृत में ग्रेजुएट बताकर कुर्सी-टेबल और अन्य संसाधन की मांग की थी। जिसके बाद बाबा ने उसकी मांगों को खारिज करते हुए कहा कि तुम यहां से चले जाओ, मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं है।
पुलिस वारदात के साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। वहीं मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साधु की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी सेवादार से पूछताछ कर रही है।
सेवादार पर हत्या का शक
सेवादार ने बाबा से की थी पैसों की मांग
मामले की जांच में जुटी पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari