MP में नहीं सुधर रहे रिश्वतखोर, अब रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार

Vikram Jain | Oct 28, 2024, 23:41 IST
Share
MP Khandwa Panchayat employment assistant arrested for taking bribe
MP Khandwa Panchayat employment assistant arrested for taking bribe

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खंडवा से सामने आया है, जहां इंदौर लोकायुक्त ने रोजगार सहायक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानें क्यों मांगी थी रिश्वत

Khandwa@शेख रेहान

मध्य प्रदेश में भ्रष्ट और रिश्वतखोरों के खिलाफ लोकायुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त की कार्रवाई बाद भी सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। अधिकारी-कर्मचारी सबक नहीं ले रहे हैं। खंडवा में एक बार फिर इंदौर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रोजगार सहायक ने मांगलिक भवन की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में बीजेपी नेता और पंचायत सदस्य पति बंसत भगोरे से रिश्वत मांगी थी।

पंचायत सदस्य पति से मांगी थी रिश्वत

इंदौर लोकायुक्त ने यह कार्रवाई बीजेपी के अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष बसंत भगोरे की शिकायत पर की है। लोकायुक्त से शिकायत में पंचायत सदस्य के पति बसंत भगोरे ने बताया कि वह ग्राम पंचायत बामनगांव आखई में सांसद निधि से स्वीकृत राशि से मांगलिक भवन निर्माण का काम करवा रहा है। मांगलिक भवन के लिए पांच लाख रुपए स्वीकृत हुए, पहली किश्त 50 हजार रुपए आने पर काम शुरू करवाया गया है। अब दूसरी किश्त मिलना थी। इस दूसरी किस्त को जारी करने के एवज में रोजगार सहायक राजू हिरवे ने 6 हजार रुपए रिश्वत डिमांड की थी। जिससे परेशान होकर लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से मामले में शिकायत की थी।

MP में CGST अफसर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस

2 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार

मामले में शिकायत के बाद इंदौर लोकायुक्त की टीम ने ग्राम बमनगांव अखाई के रोजगार सहायक राजू हिरवे ट्रैप किया। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने खंडवा जनपद पंचायत के गेट पर चाय की दुकान में रोजगार सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इंदौर लोकायुक्त ने खंडवा में तीन दिन पहले सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

लोकायुक्त की कार्रवाई

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार सहायक राजू हिरवे को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी को जनपद पंचायत कार्यालय के पास चाय की दुकान में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Khandwa News
  • खंडवा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Bribe
  • रिश्वत
  • लोकायुक्त की कार्रवाई
  • इंदौर लोकायुक्त
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • रिश्वतखोर
  • CGST
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा