नर्मदा नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत , भाई को डूबता देख बहन ने लगा दी छलांग, मां भी कूद पड़ी
Vikram Jain | Jul 31, 2024, 19:23 IST
MP Khargone Narmada river drowning in 3 people died
मध्य प्रदेश के खरगोन में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। नर्मदा नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई है। ये सभी लोग इंदौर से महेश्वर घूमने आए थे।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा नदी में डूबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिला और उसके बेटा और बेटी शामिल हैं। हादसा महेश्वर के पेशवा घाट पर हुआ। यहां परिवार के तीनों सदस्य नर्मदा नदी में नहाने उतरे थे। इस दौरान गहरे पानी में डूबे बेटे को बचाने चक्कर में मां और उसकी बहन भी नदी में उतर गई। इस दौरान तीनों की डूबने से मौत हो गई।
इंदौर से एक परिवार महेश्वर घूमने के लिए आया हुआ था। इस दौरान मां, बेटा और बेटी नर्मदा नदी में नहाने के लिए उतरे, इन लोगों को घाट में पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था, कुछ देर बार युवक विक्रम राजपूत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मां उर्मिला और बहन मोहिनी भी गहरे पानी में उतरीं। लेकिन वे तीनों बाहर नहीं आ पाए।
स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलने ही हड़कंप मच गया। एसडीएम, तहसीलदार, टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, नगर परिषद के गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शव बाहर निकाला।
ये खबर भी पढ़ें... Railway News : यात्री सुविधाओं में विस्तार, रेलवे ने बढ़ाए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे , देखें लिस्ट
पुलिस ने बताया कि यह परिवार इंदौर में अरविंदो अस्पताल के पास रहना वाला है। ये सभी लोग महेश्वर घूमने आए थे। मंदिर में दर्शन के बाद नर्मदा नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे, मृतकों में विक्रम राजपूत (18), मां उर्मिला पति करण सिंह (44) और बहन मोहिनी (25) शामिल है। इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिए है।
महेश्वर घूमने के लिए पहुंचे थे सभी लोग
गोताखोरों ने निकाले तीनों शव
ये खबर भी पढ़ें... Railway News : यात्री सुविधाओं में विस्तार, रेलवे ने बढ़ाए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे , देखें लिस्ट
सभी मृतक इंदौर के रहने वाले
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava