सिंगाजी महाराज का निर्माणाधीन मंदिर ढहा, ठेकेदार की मौत, 5 मजदूर गंभीर घायल
Vikram Jain | Sept 02, 2024, 20:04 IST
mp Khargone Singaji Maharaj Under construction temple collapsed
मध्य प्रदेश के खरगोन के मोगरगांव में निर्माणाधीन सिंगाजी मंदिर भरभराकर ढह गया। मलबे में दबने से ठेकेदार की मौत हो गई। घायल 5 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के खरगोन में सोमवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां आदिवासी बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव में सिंगाजी महाराज के निर्माणाधीन मंदिर की छत और दीवार भराभरा कर ढह गई। मलबे में ठेकेदार समेत 6 मजदूर दब गए। दबने से ठेकेदार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
निर्माणाधीन मंदिर के गिरने की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मजदूरों को मलबे के बाहर निकाला और वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज चल रहा है।
घटना को लेकर पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि नाले के किनारे मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था। यह मंदिर ग्राम पंचायत कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज बारिश के चलते मिट्टी धंसने से हादसा हुआ है। निर्माणाधीन भवन के गिरने का कारण जगह का समतल नहीं होना और नींव का कमजोर होना भी बताया रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
घायल मजदूरों को अस्पताल में किया भर्ती
नाले के किनारे हो रहा था मंदिर का निर्माण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari