मेडिकल सिस्टम पर दाग: मरीज इंतजार में रहे, रिकॉर्ड में हो गया किडनी ट्रांसप्लांट!
Amresh Kushwaha | Updated:
रिकॉर्ड में हो गया किडनी ट्रांसप्लांट
मध्य प्रदेश में किडनी ट्रांसप्लांट के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। वेटिंग लिस्ट में आगे के मरीजों को दरकिनार कर पीछे वालों को किडनी दी जा रही है। गरीब मरीजों को बीमारी या पैसों का डर दिखाकर मना कराया जाता है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में किडनी ट्रांसप्लांट में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
- वेटिंग लिस्ट में आगे मरीजों को दरकिनार कर पीछे वालों को किडनी दी गई।
- गरीब मरीजों को बीमारी या पैसों का डर दिखाकर मना कराया गया।
- एक मामले में 17 मरीजों को छोड़कर 18वें को किडनी दी गई।
- सोटो (State Organ and Tissue Transplant Organisation) के रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली है।
17 मरीजों को छोड़ा, 18वें को मिली किडनी
पहले नंबर के मरीज का एलोकेशन स्कोर 132 था। जबकि 18वें नंबर के मरीज का स्कोर सिर्फ 17 था। सोटो के रिकॉर्ड में उससे आगे के सभी 17 मरीजों को किडनी लेने से इनकार करने वाला बताया गया है। शेल्बी हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर हेमलता परमार का कहना है कि कोऑर्डिनेटर ने मरीजों से फोन पर बात की थी। जांच में यह भी सामने आया कि एक मरीज का स्कोर 17 से बढ़कर 22 कर दिया गया। वहीं एक और मरीज का स्कोर 76 से बढ़ाकर 81 कर दिया गया।
पैसों का डर दिखाकर हटाया गया पहला मरीज
जब शिवप्रकाश ने आयुष्मान कार्ड से इलाज की बात कही, तो कोऑर्डिनेटर ने रकम बढ़ाकर 10 लाख रुपए बता दी। दोबारा बातचीत में ट्रांसप्लांट कराने में असमर्थता जताई गई। इसके बाद सोटो को भेजी रिपोर्ट में लिखा गया कि मरीज ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद यह किडनी 117 स्कोर वाले दूसरे मरीज को आवंटित कर दी गई।
रिकॉर्ड में ट्रांसप्लांट, मरीज को आज भी इंतजार
परिवार का कहना है कि दीपाली की सर्जरी हुई ही नहीं है। इसके बावजूद रिकॉर्ड में उनका ट्रांसप्लांट दर्ज कर दिया गया। यह मामला दिखाता है कि कागजों पर कुछ और और हकीकत में कुछ और हो रहा है।
बीमारी का डर दिखाकर भी हटाए गए मरीज
चार सवाल जो खड़े करते हैं शक
हेराफेरी के चार आसान तरीके
अफसर का जवाब, जांच का भरोसा
एमजीएम कॉलेज के पास है जिम्मेदारी
यह खबर क्यों जरूरी है
ये खबरें भी पढ़िए...
MP के 500 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी AI लर्निंग, दस हजार शिक्षकों की होगी भर्ती
किडनी फेल हुई तो कुकर से बनाई डायलिसिस मशीन, 13 साल से घर पर कर रहा इलाज
एमपी में भीषण गर्मी से गाढ़ा हो रहा खून! ब्रेन स्ट्रोक और किडनी डैमेज के बढ़ रहे मरीज
Mothers Day: मां ने सिर्फ जन्म नहीं दिया, किडनी देकर बचाई जान, सबसे ज्यादा डोनर महिलाएं
मॉडल, एक्टर कपिल खादीवाला का वीडियो, बोले- Shame on Indore Police, आप इतने घूसखोर हो
By Sanjay Gupta
प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षक को बनाया ड्रायवर ! स्कूल में जॉइनिंग के लिए मांगे 25 हजार, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जांच पूरी नहीं
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के उत्सव के बीच किसानों की समृद्धि की नई कहानी, खेतों में बढ़ रहे कमाई के अवसर
By The Sootr
सिरोही में 800 भूखी-प्यासी गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए पशुपालक, जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनी पीड़ा
By Ashish Bhardwaj
राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी चेयरमैन की नियुक्ति की फाइल, पूर्व आईएएस महादेव कांवरे को मिल सकती है कुर्सी
By Arun Tiwari
कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
By Harrison Masih
चमत्कार के नाम पर ठगी का खेल, बीमारी दूर करने से लेकर मुर्दों को जिंदा करने तक का दावा, बाबा के झांसे में युवा भी
By Umeshwari Baghel