आपका बुलेट खरीदने का सपना किसान मोबाइल ऐप की ये खबर करेगी पूरा, जानें कैसे

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक शानदार मौका है। अगर आप भी ट्रैक्टर, बुलेट, ई-स्कूटी और साढ़े छह करोड़ रुपए के ईनाम जीतना चाहते हैं तो MP किसान ऐप योजना से जुड़ी यह खबर जरूर पढ़ें।

author-image
Kaushiki
New Update
mp-kisan-app

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए डिजिटल दौर की शुरुआत हो चुकी है। अब आपको अपनी जमीन के रिकॉर्ड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। MP किसान ऐप एक ऐसा ऐप है जो किसानों का साथी है। इसे सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए बनाया है। इस ऐप की मदद से खेती से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी।

अब किसान भाई घर बैठे ही अपना सारा काम कर सकेंगे। पटवारी या तहसील कार्यालय जाने की जरूरत अब बहुत कम होगी। ऐसे में अगर आप भी किसान ऐप का यूज करते हैं तो ये खबर आपके लिए है।इस खबर से आप जीत सकते हैं ट्रेक्टर, बुलेटया ई-स्कूटी। जानें कैसे

मध्यप्रदेश सरकार के वीर भारत न्यास में किसानों के लिए देश की सबसे बड़ी क्विज़ शुरू की गई है। आपका पसंदीदा मीडिया हाउस "thesootr" भी इस महापर्व का हिस्सा है। "thesootr" का मकसद है कि इस बड़ी स्पर्धा में MP का हर किसान घर बैठे अपनी भागीदारी करे और करोड़ों रुपए के इनाम जीतने का मौका पाएं।

इनाम में क्या- क्या मिलेगा...

  • 55 ट्रैक्टर
  • 55 बुलेट मोटर साइकल
  • 55 ई-स्कूटी

और इसके अलावा हर जिले के लिए 11-11 हजार के पुरस्कार भी अलग से मिलेंगे। 

👉क्विज में शामिल होने की जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/veer-bharat-nyas-kisan-quiz-11037793

👉 क्विज में शामिल होने के लिए एड पर क्लिक करें...

kisan quiz (2)

किसान मोबाइल ऐप किस लिए है

किसान मोबाइल ऐप किसानों के लिए कृषि संबंधित जानकारी और सेवाएं प्रदान करने के लिए है। इस ऐप का सबसे बड़ा फायदा जमीन के रिकॉर्ड देखना है। आप आसानी से अपना खसरा, खतौनी और नक्शा देख सकते हैं।

बस अपने जिले, तहसील और गांव का नाम चुनना होगा। इसके बाद आपकी जमीन की पूरी जानकारी फोन पर दिखेगी। आप इसकी कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिकॉर्ड एकदम सटीक और सरकारी डेटा पर बेस्ड होते हैं।

फसल की जानकारी खुद रिकॉर्ड करें

पहले फसल की गिरदावरी के लिए पटवारी का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब आप स्व-घोषणा (Self-Declaration) सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। किसान अपनी बोई गई फसल की जानकारी खुद भर सकते हैं।

आपको बस अपने खेत में जाकर फसल की फोटो लेनी होगी। ऐप के जरिए यह जानकारी सीधे सरकारी सर्वर पर पहुंच जाएगी। इससे फसल बीमा का लाभ लेना बहुत आसान हो जाता है। यह फीचर किसानों को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार बनाता है।

मंडी के ताजा भाव और सरकारी योजनाएं

किसानों को अक्सर मंडी के सही भाव की चिंता रहती है। MP किसान ऐप पर आप नवीनतम मंडी भाव देख सकते हैं। इससे आप सही समय पर अपनी फसल बेच पाएंगे।

साथ ही, कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी यहां मिलेगी। सब्सिडी और नए उपकरणों की जानकारी भी ऐप पर उपलब्ध है। आप योजनाओं के लिए सीधे ऐप से आवेदन भी कर सकते हैं।

पेमेंट स्टेटस चेक करें

कभी-कभी फसल नुकसान होने पर मुआवजा मिलने में देरी होती है। अब आप अपने भुगतान का स्टेटस खुद चेक कर सकते हैं। राहत राशि आपके खाते में कब आएगी, ये सब पता चलेगा।

आधार कार्ड को अपने खाते से लिंक करना भी बहुत आसान है। इससे सरकारी मदद सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुंच जाती है। तकनीक का यह सही इस्तेमाल किसानों की आय बढ़ाने में मददगार है। आज ही इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

ये खबरें भी पढ़ें...

आयुष्मान भारत योजना: अब इन परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

MMVY Scholarship: MP सरकार की इस योजना से आपका करियर बनेगा स्ट्रॉन्ग, यहां से लें पूरी डिटेल

MP आ लौट चलें योजना: ड्रापआउट छात्रों के लिए शिक्षा का दूसरा मौका, ऐसे करें आवेदन

जुगाड़ से नहीं मिलेगा महतारी वंदन का पैसा, सरकार ने योजना के लिए किया 8200 करोड़ का ऐलान

सब्सिडी मध्यप्रदेश सरकार Yojana सरकारी योजनाएं किसान
Advertisment