MP आ लौट चलें योजना: ड्रापआउट छात्रों के लिए शिक्षा का दूसरा मौका, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Mar 17, 2025, 12:38 IST
Share
एमपी आ लौट चलें योजना
एमपी आ लौट चलें योजना

मध्‍यप्रदेश सरकार की आ लौट चलें योजना, 8वीं के बाद स्कूल छोड़ चुके छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने का अवसर प्रदान करती है। यह परीक्षा मप्र राज्य मुक्त (ओपन) स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है।

मध्यप्रदेश सरकार ने "आ लौट चलें योजना" की चलाती है। यह योजना उन बच्चों के लिए है, जिन्होंने 8वीं के बाद किसी कारण से स्कूल छोड़ दिया था और अब वे पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं।

इस योजना का मकसद इन बच्चों को 10वीं और 12वीं की परीक्षा (10th-12th board exam in MP) में बैठने का मौका देना है। इस योजना (MP News) के तहत कोई फीस नहीं ली जाती और परीक्षा मप्र राज्य मुक्त (ओपन) स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है।

ड्रापआउट छात्र इस योजना में अगामी 30 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर https://www.mpsos.nic.in/ आवेदन कर सकते हैं।

योजना का उद्देश्य

आ लौट चलें योजना (mp yojna) का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को फिर से शिक्षा से जोड़ना है, जो गरीब होने की वजह से स्कूल छोड़ने पर मजबूर हो गए थे।

इस योजना के द्वारा, सरकार उन छात्रों को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित करने का मौका देती है, जो अपनी पढ़ाई में किसी कारणवश पिछड़ गए हैं।

इस योजना के तहत, उन छात्रों को बिना किसी शुल्‍क के परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलता है, जिनका सपना शिक्षा प्राप्त करना है।

ये खबर भी पढ़िए...गांव की बेटी योजना : ग्रामीण छात्राओं के लिए सुनहरा मौका, इस योजना में करें आवेदन

एलिजिबिलिटी

इस योजना के तहत, वह छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनका नाम मध्यप्रदेश की समग्र शिक्षा अभियान (सरकारी योजना) के डाटाबेस में दर्ज है।

जिन छात्रों का नाम इस डाटाबेस में नहीं है, वे जिला शिक्षा अधिकारी से प्रमाणन प्राप्त कर इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए छात्रों को समग्र आईडी, आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी।

ये खबर भी पढ़िए...PM Internship Yojna : पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन का मौका, 31 मार्च तक करें अप्लाई

आवेदन प्रक्रिया

आ लौट चलें योजना (सरकारी योजनाएं) के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सबसे पहले, मध्‍यप्रदेश राज्य मुक्त (ओपन) स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mpsos.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर "आ लौट चलें योजना" लिंक पर क्लिक करें।
  • "Services" ऑप्शन पर क्लिक करें और "Aa Laut Chale (ALC) Yojna June-2025 Application Form" पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें अपना 10वीं या 12वीं का रोल नंबर डालें। यदि आप बीपीएल धारक हैं तो 'Yes' और नहीं तो 'No' पर क्लिक करें।
  • कैप्चा कोड डालकर "Search" बटन पर क्लिक करें। इसके बाद सभी जानकारी भरें और पेपर सेंटर चुनें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद, आपको आवेदन का प्रिंटआउट लेना होगा।
ये खबर भी पढ़िए...PM Cares Yojna : अब फ्री में करें UPSC जैसी परीक्षाओं की कोचिंग, जानें कैसे उठाएं लाभ

फीस और भुगतान

सरकारी योजनाओं मेंआवेदन शुल्क का भुगतान दो तरीकों से किया जा सकता है: KIOSK या CITIZEN के माध्यम से। फीस जमा करने के बाद, आपको भुगतान की रसीद का प्रिंटआउट भी प्राप्त करना होगा।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • 10th-12th board exam
  • सरकारी योजनाएं
  • 10th-12th board exam in MP
  • सरकारी योजना
  • board exam
  • सरकारी योजनाओं
  • mp yojna
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच