चीता पवन की पानी में डूबने से मौत, कूनो में अब तक 12 चीतों ने दम तोड़ा

Ravi Kant Dixit | Aug 27, 2024, 20:04 IST
Share
Kuno National Park leopard dies
Kuno National Park leopard dies

मध्‍य प्रदेश में चीता प्रोजेक्ट को फिर बड़ा झटका लगा है। कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीते पवन की मौत हो गई है। चीते का शव नाले किनारे झाड़ियों में फंसा मिला।

BHOPAL. देश में इकलौते चीतों के घर यानी मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बुरी खबर आई है। श्योपुर स्थित इस पार्क में 27 अगस्त, मंगलवार को चीते पवन की मौत हो गई। उसका शव नाले के पास पड़ा मिला।

चिंताजनक बात यह है कि कूनो में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए 20 चीतों में से 7 की मौत हो चुकी है। वहीं, कूनो में जन्मे 17 शावकों में से 5 शावकों ने दम तोड़ दिया है।

झाड़ियों के बीच नाले के किनारे मिला शव

वन विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नर चीता पवन मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे झाड़ियों के बीच नाले के किनारे मिला। डॉक्टरों से उसकी जांच की। ​इसमें प्रथम दृष्टया सामने आया कि पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। लिहाजा, वन अमले ने किसी तरह की शिकार की घटना से इनकार किया है। पोस्टमार्टम के बाद चीता की मौत की असल वजह सामने आएगी।

2022 में कूनो में छोड़े गए थे चीते

गौरतलब है कि 17 सितंबर 2022 को अपने जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए आठ चीतों को बाड़े में छोड़ा था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी देश नामीबिया से ही दूसरे चरण में चीते लाए गए थे। अब मंदसौर जिले के गांधीसागर में चीता बसाए जाने की तैयारी है।

कोरिया में खत्म हुई थी भारतीय नस्ल

माना जाता है कि वर्ष 1948 में कोरिया रियासत के राजा रामानुज प्रताप सिंहदेव ने चीतों की नस्ल देश से खत्म कर दी थी। 1952 में सरकार ने इसकी घोषणा की। कहते हैं, राजा रामानुज ने बैकुंठपुर से लगे जंगल में तीन चीतों का शिकार किया। यही आखिरी 3 चीते थे। यह बात कितनी सच है... इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जाते रहे हैं।

मध्यप्रदेश के नाम दर्ज है खास रिकॉर्ड

वन्यजीवों के मामले में मध्यप्रदेश के नाम एक खास उपलब्धि भी दर्ज है। प्रदेश पूरे देश में इकलौता ऐसा राज्य है, जहां बि​ल्ली की तीनों प्रजातियां यानी बाघ, तेंदुआ और चीते पाए जाते हैं। देश में ऐसा कोई राज्य नहीं हैं, जहां ये तीनों वन्यप्राणी पाए जाते हों। मध्यप्रदेश में अभी 700 से ज्यादा बाघ और 3 हजार 907 तेंदुआ हैं। वहीं, अब कूनो में 25 चीते हैं। इनमें आधे अभी शावक हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कूनो नेशनल पार्क
  • कूनो में चीते की मौत का मामला
  • चीते पवन की मौत
  • कूनो पार्क में चीते की मौत
  • Kuno National Park leopard dies
  • श्योपुर वन विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा