CM मोहन यादव आज करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ की राशि ट्रांसफर, जानें पूरा कार्यक्रम

Kaushiki | May 15, 2025, 09:36 IST
Share
mp-ladli-bahan-investment-proposals-operation-sindoor-tricolor-2025
mp-ladli-bahan-investment-proposals-operation-sindoor-tricolor-2025

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को आज 1552 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की राशि भी हितग्राहियों के खातों में भेजी जाएगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 15 मई 2025 को सीधी जिले की तहसील गोपदबनास से लाड़ली बहना योजना की मई माह की 24वीं किस्त जारी करेंगे।

इसमें एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ 38 लाख रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की राशि भी हितग्राहियों के खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री सीधी जिले के धोहनी में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

लाड़ली बहना योजना के तहत राशि का डिटेल

लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने प्रत्येक बहन को 1250 रुपए की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। यह 24वीं किस्त है, जो एक बड़े पैमाने पर महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है। इसके साथ ही 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रुपए और सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में 57 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

बेंगलुरु रोड-शो में 7935 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु में हुए रोड-शो के दौरान विभिन्न निवेशकों से 7935 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए हैं।

इस निवेश से लगभग 18 हजार 9 सौ 75 नए रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को मध्य प्रदेश आने और उद्योग को बढ़ावा देने का आग्रह किया। प्रदेश में उद्योग केंद्रित नीतियां लागू हैं और सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निवेश प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

बीजेपी की तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर आज बीजेपी मध्य प्रदेश में शाम 5 बजे भोपाल के रोशनपुरा चौराहा से एमवीएम चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकालेगी।

इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा में शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों के शिक्षक भी हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा और सीधी जिलों का दौरा करेंगे।
  • लाड़ली बहना योजना की मई माह की 24वीं किस्त के तहत 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ 38 लाख रुपए ट्रांसफर करेंगे।
  • सुबह 10 बजे भोपाल से रीवा के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यगंवा के लिए रवाना होंगे।
  • सुबह 11:30 बजे दिव्यगंवा में शासकीय बिरसा मुंडा महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।
  • दोपहर 12:35 बजे दिव्यगंवा से सीधी विधानसभा क्षेत्र के सीधी खुर्द तहसील गोपदबनास के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • दोपहर 12:55 बजे गोपदबनास में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  • 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों के खातों में 340 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
  • सिलेंडर रिफिलिंग योजना के तहत 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में 57 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए जाएंगे।
  • दोपहर 2:50 बजे नगर परिषद मझौली (धौहनी, जिला सीधी) में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।
  • शाम 5:25 बजे भोपाल वापस लौटेंगे।
  • शाम 5:40 बजे रोशनपुरा चौराहा से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CM मोहन यादव | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दौरा | सीएम मोहन यादव दौरा | मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश न्यूज | cm mohan yadav | भोपाल में तिरंगा यात्रा | लाड़ली बहनों का तोहफा | लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर | लाड़ली बहनों को CM की सौगात

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • लाड़ली बहनों को CM की सौगात
  • लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर
  • भोपाल में तिरंगा यात्रा
  • CM मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव दौरा
  • लाड़ली बहनों का तोहफा
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दौरा
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा