/sootr/media/media_files/2025/10/02/mp-ladli-behna-yojana-october-29th-installment-2025-10-02-16-45-51.jpg)
अक्टूबर महीने में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 29वीं किस्त जारी होनी है। इसके साथ ही प्रदेश की लाखों महिलाओं की उम्मीदें जुड़ी हैं। प्रदेश की लाखों महिलाओं को इसका बेसब्री से इंतजार है। खास बात यह है कि इस बार की किस्त पहले के मुकाबले और भी मिलेगी है। मोहन सरकार (Mohan Government) ने इस बार 1250 रुपए की बजाय 1500 रुपए ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। लेकिन, इस बार कई महिलाओं को 1500 रुपए नहीं मिलेंगे। आइए जानते हैं वजह...
ई-केवाईसी ने फंसा दिए पेंच
मध्यप्रदेश में हजारों लाड़ली बहनों को 1500 रुपए का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसकी वजह है ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया। बताया जा रहा है कि सैकड़ों महिलाओं की समग्र आईडी (Samagra ID) बिना कारण डिलीट कर दी गई, जबकि वे पहले पूरी तरह से सत्यापित थीं।
इसका असर उन महिलाओं पर पड़ा है, जो लाड़ली बहना योजना के लाभार्थी थीं। अब इन महिलाओं के खाते में अक्टूबर की किस्त का पैसा नहीं आएगा। ऐसा ही एक ताजा मामला सतना (Satna) जिले से सामने आया है, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं की समग्र आईडी डिलीट हुई है।
इन महिलाओं को भी नहीं मिलेगा पैसा
इसके अलावा, योजना के नियमों के मुताबिक, जिन महिलाओं की उम्र 60 साल या उससे अधिक हो गई है, उन्हें इस योजना से बाहर कर दिया गया है। यदि आपकी उम्र 60 साल से ऊपर हो गई है, तो आपको अब लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। यह नियम जनवरी 2025 से लागू हुआ था। इससे बड़ी संख्या में महिलाएं योजना से बाहर हो गई थीं।
लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त की खबर पर एक नजर
|
किस्तों में कमी के कारण सस्पेंस
इस योजना के तहत हर महीने की किस्त महिला बाल विकास विभाग (Women's and Child Development Department) के द्वारा जारी की जाती है। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में इसमें गड़बड़ी देखने को मिली है। जून महीने में 2 लाख 76 हजार 439 महिलाओं को पैसे मिले थे। वहीं, जुलाई और अगस्त में आंकड़ों में गिरावट आई। जुलाई में यह संख्या घटकर 2 लाख 75 हजार 178 रह गई। अगस्त में यह और भी कम हो गई। यह गड़बड़ी समझ से बाहर है। वहीं, विभाग के अधिकारी भी इस मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी में लाड़ली बहना योजना के नाम पर ऐसे हो रही बहनों से ठगी, ऐसे बचें
लाड़ली बहना योजना की किस्तों के समय
यहां दी गई हैं एमपी लाड़ली बहना योजना की अब तक की किस्तों की तारीखें-
पहली किस्त: 7 जून 2023
दूसरी किस्त: 11 जुलाई 2023
तीसरी किस्त: 10 अगस्त 2023
चौथी किस्त: 11 सितंबर 2023
6वीं किस्त: 10 नवंबर 2023
7वीं किस्त: 10 दिसंबर 2023
8वीं किस्त: 10 जनवरी 2024
9वीं किस्त: 10 फरवरी 2024
10वीं किस्त: 1 मार्च 2024
11वीं किस्त: 5 अप्रैल 2024
12वीं किस्त: 4 मई 2024
13वीं किस्त: 4 जून 2024
14वीं किस्त: 5 जुलाई 2024
15वीं किस्त: 10 अगस्त 2024
16वीं किस्त: 9 सितंबर 2024
17वीं किस्त: 5 अक्टूबर 2024
18वीं किस्त: 9 नवंबर 2024
19वीं किस्त: 11 दिसंबर 2024
20वीं किस्त: 12 जनवरी 2025
21वीं किस्त: 10 फरवरी 2025
22वीं किस्त: 8 मार्च 2025
23वीं किस्त: 16 अप्रैल 2025
24वीं किस्त: 15 मई 2025
25वीं किस्त: 16 जून 2025
26वीं किस्त: 12 जुलाई 2025
27वीं किस्त: 7 अगस्त 2025
28वीं किस्त: 12 सितंबर 2025