MP की 22.77 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी : महिला सशक्तिकरण में मध्य प्रदेश ने गाड़ा झंडा
Sanjay Dhiman | Mar 18, 2026, 16:43 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश की 22.77 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनीं। पीएम मोदी की लखपति दीदी योजना से राज्य ने अपनी ताकत बढ़ाई है और देश के टॉप-5 राज्यों में चौथे स्थान पर पहुंचा है।
BHOPAL. महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। 31 दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, लखपति दीदी योजना के तहत राज्य में 22,77,814 महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। इस योजना ने मध्य प्रदेश को देश के अग्रणी 5 राज्यों की सूची में चौथे नंबर पर ला खड़ा किया है। एक साल पहले, एमपी इस सूची में आठवें स्थान पर था, लेकिन अब प्रभावी योजनाओं के चलते यह मुकाम हासिल किया है।
लखपति दीदी योजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत, महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की सदस्याओं को सालाना एक लाख रुपए की न्यूनतम आय प्राप्त करने में मदद की जाती है। योजना के माध्यम से महिलाओं को न केवल वित्तीय सहायता मिलती है, बल्कि उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण, बैंक ऋण की सुविधा और बाजार लिंकेज जैसी सहायक सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं।
मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक और शानदार योजना है - नमो ड्रोन दीदी, जो आधुनिक कृषि तकनीकों से संबंधित है। इस योजना के तहत, राज्य को 34 ड्रोन मिले हैं, जो इसे देश में तीसरे स्थान पर खड़ा करते हैं। अब महिलाएं खेतों में ड्रोन की मदद से तरल उर्वरकों और कीटनाशकों का छिड़काव कर रही हैं, जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ रही है।
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को 'लखपति दीदी' योजना का ऐलान किया था। इसका लक्ष्य शुरुआत में 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के 89 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब ड्रोन से संबंधित प्रमाणित तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। इससे वे अब न केवल अपने खेतों में उर्वरकों का छिड़काव कर रही हैं, बल्कि अपनी आय में भी वृद्धि कर रही हैं।
एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को DA एरियर नवंबर से पहले, 38 हजार तक मिलेंगे
20 या 21 मार्च, एमपी में कब मनेगी ईद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
चीफ सेक्रेटरी की संपत्ति : ओडिशा की CS की कमाई सबसे ज्यादा, एमपी के मुख्य सचिव इतने नंबर पर...
भोपाल मेट्रोपॉलिटन: 10 लाख की आबादी पर नया निकाय बनाने की तैयारी
लखपति दीदी योजना: महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम
नमो ड्रोन दीदी योजना : तकनीकी कृषि में महिलाओं की भागीदारी
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को 'लखपति दीदी' योजना का ऐलान किया था। इसका लक्ष्य शुरुआत में 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।
योजना की खास बातें:
- महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए सस्ता लोन मिलता है।
- कौशल विकास यानी स्किल ट्रेनिंग दी जाती है।
- उत्पादों को बेचने के लिए बाजार से जोड़ा जाता है।
- डिजिटल बैंकिंग और तकनीक की समझ विकसित की जाती है।
लखपति दीदी और ड्रोन की तकनीक का मिलाजुला असर
देश में ड्रोन वितरण की स्थिति
- आंध्र प्रदेश: 96 ड्रोन
- कर्नाटक: 82 ड्रोन
- तेलंगाना: 72 ड्रोन
- मध्य प्रदेश: 34 ड्रोन
- उत्तर प्रदेश: 32 ड्रोन
नमो ड्रोन दीदी ट्रेनिंग में मध्य प्रदेश का स्थान
- कर्नाटक: 145 महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण
- उत्तर प्रदेश: 128 महिलाएं
- आंध्र प्रदेश: 108 महिलाएं
- हरियाणा: 102 महिलाएं
- मध्य प्रदेश: 89 महिलाएं
एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को DA एरियर नवंबर से पहले, 38 हजार तक मिलेंगे
20 या 21 मार्च, एमपी में कब मनेगी ईद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
चीफ सेक्रेटरी की संपत्ति : ओडिशा की CS की कमाई सबसे ज्यादा, एमपी के मुख्य सचिव इतने नंबर पर...
भोपाल मेट्रोपॉलिटन: 10 लाख की आबादी पर नया निकाय बनाने की तैयारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari