चीतों का घर बना एमपी: कूनो के बाद अब गांधीसागर में बसाए जाएंगे चीते, अफ्रीका की लगी मुहर...

Amresh Kushwaha | Published:
Share
MP के चीते
MP के चीते

मध्‍य प्रदेश में कूनो के बाद अब चीतों के लिए गांधी सागर अभयारण्य में दूसरा घर बनकर तैयार हो गया है। इसके लिए अभी चीतों के भोजन का भी प्रबंध किया जा रहा है।

मध्‍य प्रदेश में कूनो के बाद अब गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को बसाने की तैयारी है। मंदसौर के गांधीसागर अभयारण्य में चीतों के लिए 64 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बाड़ा बनकर तैयार हो गया है। वहां पर सभी अनुकूल व्यवस्थाएं हैं। जल्द ही यहां अफ्रीका से चीते आएंगे।

अफ्रीका की टीम ने लगाई मुहर


अफ्रीका से चीतों ( Leopards ) को लाने पर अफ्रीका की टीम ने अपनी मुहर भी लगा दी। ऐसे में अब सर्दी में ही चीतों का आगमन गांधीसागर अभयारण्य ( Gandhisagar Sanctuary ) में होगा। वन विभाग की ओर से यहां चीतों के खाने की व्यवस्था के लिए मशक्कत की जा रही है। अधिकारियों के समक्ष वर्तमान में सबसे अधिक समस्या चीतों के लिए खाने की है।

ये खबर भी पढ़िए...Kuno National Park में चीता गामिनी ने दिया 5 बच्चों को जन्म

प्रति किमी हों 20 वन्य प्राणी, अभी हैं 15


मध्‍य प्रदेश के नीमच जिले के रावली कुड़ी में 28 किमी लंबा बाड़ा बनकर तैयार हो गया है। यह 64 वर्ग किमी में फैला हुआ है। चीतों के लिए प्रति वर्ग किलोमीटर 20 शाकाहारी वन्य प्राणी की आवश्यकता होती है। लेकिन वर्तमान में प्रति वर्ग किलोमीटर 15 ही शाकाहारी वन्य प्राणी हैं। 1250 वन्य प्राणी अभी तीन सेंचुरी से आना शेष हैं। उससे पहले बारिश में ही मानक के अनुसार प्रति वर्ग किलोमीटर 20 शाकाहारी वन्य प्राणियों की संख्या हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...कूनो नेशनल पार्क से 20 दिन में आई दूसरी बड़ी खुशखबरी, चीता ज्वाला ने 3 शावकों को दिया जन्म

8 क्वॉरंटीन बाड़े, सीसीटीवी भी लगाए


अधिकारियों ने बताया कि चीतों के लिए 8 क्वॉरंटीन बाड़े बनाए गए है, जिनमें चीतों को रखा जाएगा। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। एक मेडिकल यूनिट भी बनाई है, जिसमें चीतों का उपचार हो सके। हाल ही कुछ दिनों पहले अफ्रीका की टीम ने भी हरी झंडी दे दी है। बारिश के बाद ठंड के मौसम में चीते गांधीसागर लाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...नामीबिया से लाए एक और चीते ने तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद होगा चीता शौर्य की मौत का खुलासा

MP की आबोहवा आई पसंद


श्योपुर स्थित कूनो में 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 8 चीते लाए गए। इनमें से 7 वयस्क चीतों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 13 वयस्क चीते कूनो में हैं। मध्‍य प्रदेश के गांधी सागर में पहले चरण में दक्षिण अफ्रीका से 5- 8 चीते लाए जाएंगे। मौका देखने आए दल ने गांधीसागर अभयारण्य की आबोहवा को चीतों के लिए अनुकूल माना है।

ये खबर भी पढ़िए...नए साल में कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, चीता आशा ने 3 शावकों को दिया जन्म

बारिश के बाद और लाएंगे वन्य प्राणी - राजेश मंडवालिया


गांधीसागर वनविभाग के एसडीओ राजेश मंडवालिया ने कहा कि बारिश के बाद सर्दी में चीतों को अफ्रीका से यहां लाया जाएगा। वर्तमान में प्रति वर्ग किमी 15 शाकाहारी वन्य प्राणी है। प्रति वर्ग किमी 20 वन्य प्राणियों की जरूरत है। बारिश के बाद और वन्य प्राणी लाए जाएंगे।

Tags:
  • गांधीसागर अभयारण्य
  • leopards
  • Gandhisagar Sanctuary
  • चीतों
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर