आबकारी नीति से सरकार को झटका, ठेकों की आधी कीमत ही मिली, बड़े जिलों में इंदौर ही आगे
Sanjay Gupta | Mar 20, 2026, 14:38 IST
mp liquor policy revenue target crisis indore bhopal
मध्य्प्रदेश सरकार में इस बार आबकारी (शराब) नीति बुरी तरह से पिट रही है। इस बार लक्ष्य से अभी तक केवल 52 फीसदी ठेका ही उठ पाया है। अब केवल 11 दिन ही बचे हैं।
INDORE. मध्य प्रदेश सरकार बीते सालों से लगातार 20 फीसदी अधिक राजस्व लक्ष्य बढ़ाकर नई शराब नीति ला रही है। यानी शराब ठेकों की कीमत पांच साल में दोगुनी की जा चुकी है।
इस बार 2026-27 के लिए लक्ष्य 19 हजार 952 करोड़ रुपए है, लेकिन 55 जिलों मे हुए ठेकों में अभी तक 10 हजार 480 करोड़ यानी 52.53 फीसदी ठेके ही उठे हैं। सरकार को अब मार्च के बाकी बचे 11 दिन में करीब नौ हजार करोड़ के ठेके बेचने बाकी है। नहीं तो तगड़ा झटका लगेगा।
शाजापुर में कलेक्टर (आईएएस ऋजु बाफना) और आबकारी विभाग के बीच हुए विवाद से जमकर नुकसान हुआ है। यहां केवल 20 फीसदी ठेका ही उठा है। जिले की 222 करोड़ रुपए की दुकानों में केवल 43 करोड़ की ही दुकान अभी तक गई है। इसके बाद दमोह, रतलाम कटनी, राजगढ़, अलीराजपुर, नीमच, झाबुआ, छिंदवाड़ा, भिंड़, श्योपुर जिले हैं। इन जिलों में 30 फीसदी से कम ठेका गया है।
![mp liquor policy revenue target crisis indore bhopal]()
इंदौर में इस बार कुल लक्ष्य 59 ग्रुप की 173 शराब दुकान से 2 हजार 102 करोड़ पाने का है। इसमें से 44 ग्रुप की 135 दुकान अभी तक बिक चुकी है। इससे सरकार को 1821 करोड़ रुपए मिल चुका है।
इसका बड़ा कारण है कि मुख्य कमर्शियल की जगह तय लक्ष्य से भी अधिक कीमत पर शराब ठेकेदारों ने आपसी प्रतिस्पर्धा में उठा ली है। ऐसे में बाकी बची 15 ग्रुप की 38 दुकान से यदि तय लक्ष्य 444 करोड़ मिल गए तो, आबकारी विभाग इंदौर लक्ष्य से भी आगे निकल जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में शराब दुकानों की नीलामी में गिरावट, सरकार के लक्ष्य पर खतरे की घंटी
एमपी न्यूज: जबलपुर में शराब ठेकों की नीलामी अटकी, ठेकेदारों की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
सस्ती बीयर पर महंगे ब्रांड का स्टीकर! पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल
अनोखी नौकरी, जहां मिलते हैं रोने और बीयर पीने के पैसे, आप भी कर सकते हैं अप्लाई
इस बार 2026-27 के लिए लक्ष्य 19 हजार 952 करोड़ रुपए है, लेकिन 55 जिलों मे हुए ठेकों में अभी तक 10 हजार 480 करोड़ यानी 52.53 फीसदी ठेके ही उठे हैं। सरकार को अब मार्च के बाकी बचे 11 दिन में करीब नौ हजार करोड़ के ठेके बेचने बाकी है। नहीं तो तगड़ा झटका लगेगा।
कलेक्टर विवाद वाला शाजापुर सबसे पीछे
इंदौर , भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर के ये हाल
- प्रदेश के चार बड़े शहरों की बात करें तो सबसे बेहतर हालत इंदौर की है। यहां 2 हजार 102 करोड़ का लक्ष्य है। इसमें 86 फीसदी यानी 1821 करोड़ रुपए आ चुके हैं।
- भोपाल में 1431 करोड़ के ठेके में से 31 फीसदी यानी 349 करोड़ के ठेके बिके हैं।
- ग्वालियर में 677 करोड़ के ठेके में से 538 करोड़ के यानी 80 फीसदी से अधिक बिक चुके हैं।
- जबलपुर में 1104 करोड़ के ठेके में से 314 करोड़ यानी करीब 30 फीसदी ही गया है।
धार, झाबुआ, अलीराजपुर में यह है हाल
- वहीं सबसे ज्यादा चर्चित बॉर्डर वाले जिले जो गुजरात लाइन के कारण अधिक उठते हैं। इसमें धार, झाबुआ, अलीराजपुर है। इनकी हालत भी इस बार खराब है।
- अलीराजपुर में सबसे ज्यादा हालत खराब है। यहां 141 करोड़ के ठेके में से केवल 32 करोड़ के 23 फीसदी ही ठेका बिका है।
- झाबुआ में 345 करोड़ के ठेके में से केवल 25 फीसदी 85 करोड़ की दुकान ही बिकी है।
- धार जिले में 570 करोड़ की दुकान में से 77 फीसदी बिक गई है। यहां स्थिति बेहतर है और अभी तक सरकार को 437 करोड़ मिल चुका है।
mp liquor policy revenue target crisis indore bhopal
इंदौर में 15 ग्रुप की 38 दुकान बाकी
इसका बड़ा कारण है कि मुख्य कमर्शियल की जगह तय लक्ष्य से भी अधिक कीमत पर शराब ठेकेदारों ने आपसी प्रतिस्पर्धा में उठा ली है। ऐसे में बाकी बची 15 ग्रुप की 38 दुकान से यदि तय लक्ष्य 444 करोड़ मिल गए तो, आबकारी विभाग इंदौर लक्ष्य से भी आगे निकल जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में शराब दुकानों की नीलामी में गिरावट, सरकार के लक्ष्य पर खतरे की घंटी
एमपी न्यूज: जबलपुर में शराब ठेकों की नीलामी अटकी, ठेकेदारों की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
सस्ती बीयर पर महंगे ब्रांड का स्टीकर! पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल
अनोखी नौकरी, जहां मिलते हैं रोने और बीयर पीने के पैसे, आप भी कर सकते हैं अप्लाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari