रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया युवक, चिल्लाते रहे लोग, रौंदते हुए निकल गई महाकौशल एक्सप्रेस

Vikram Jain | Oct 10, 2024, 21:39 IST
Share
MP Maihar railway station youth man suicide Live video
MP Maihar railway station youth man suicide Live video

मध्य प्रदेश के मैहर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मैहर रेलवे स्टेशन (Maihar railway station) पर दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक स्टेशन पर ट्रेन को आता पर देख ट्रैक के बीच खड़ा हो गया, इसके बाद रफ्तार में आ रही ट्रेन उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। इसके बाद युवक का शव दो टुकड़ों में मिला। इस मंजर को जिसने भी देखा उसके वह सहम गया।

मैहर में दिल दहला देने वाली घटना

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार रात को हुई। मैहर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जबलपुर से आने वाली महाकौशल एक्सप्रेस (Mahakaushal Express) कुछ ही समय में आने वाली थी। इस दौरान एक युवक भागते हुए आया रेलवे ट्रैक के बीच में जाकर खड़ा हो गया। इस दौरान ट्रेन तेजी से प्लेटफॉर्म पर आ रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मौजूद लोगों ने युवक को देखकर शोर मचाया, लेकिन कुछ ही सेकेंड में घटना होने के कारण से कोई उसे बचा नहीं पाया। ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मां शारदा के दर्शन के लिए आया था युवक

मामले में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त आकाश निवासी बीना के रूप में की है। युवक अपने दोस्तों के साथ मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन के लिए आया था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। मामले में मैहर रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चालक ने लगाए थे इमरजेंसी ब्रेक

मैहर जीआरपी ने मुताबिक युवक के ट्रैक पर आते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे। इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेन नहीं रुकी जा सकी। इसके बाद युवक की ट्रेन के नीचे आ गया। उसकी दो टुकड़ों में कटने से मौत हो गई। मामले में जीआरपी पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • The young man committed suicide
  • आत्महत्या
  • Maihar news
  • मैहर न्यूज
  • मैहर रेलवे स्टेशन की घटना
  • ट्रेन से कटकर आत्महत्या
  • suicide by falling from train
  • आत्महत्या का वीडियो
  • suicide Live video
  • दिल दहला देने वाली घटना
  • महाकौशल एक्सप्रेस
  • Mahakaushal Express
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा