ASP के सामने दंडवत हुए BJP विधायक, बोले- साहब...मुझे मरवा दीजिए

Vikram Jain | Oct 09, 2024, 22:26 IST
Share
MP Mauganj BJP MLA Pradeep Patel bows down before ASP Anurag Pandey
MP Mauganj BJP MLA Pradeep Patel bows down before ASP Anurag Pandey

मध्य प्रदेश के मऊगंज में विधायक प्रदीप पटेल एएसपी के सामने हाथ जोड़कर दंडवत हो गए। यह नजारा देख सभी हैरान रह गए। विधायक ने कहा कि साहब, आप मुझे मरवा दीजिए। जानें पूरा मामला

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मऊगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊगंज में बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल (BJP MLA Pradeep Patel) एएसपी अनुराग पांडे (ASP Anurag Pandey) के सामने दंडवत हो गए। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा 'एएसपी साहब आप मुझे से मरवा दीजिए' पूरा जिला नशे की चपेट में है। विधायक का दंडवत होने का वीडियो भी सामने आया है। बीजेपी सरकार होने के बाद भी बीजेपी विधायक का अपनी मांगों को लेकर दंडवत होना चर्चा का विषय बन गया है।

क्यों दंडवत हुए विधायक

दरअसल, विधायक प्रदीप पटेल बुधवार को अपने समर्थकों के साथ एएसपी अनुराग पांडे से मिलने पहुंचे थे। केबिन में विधायक को देख एएसपी भी खड़े हो गए। इस दौरान विधायक एएसपी के सामने हाथ जोड़ते हुए दंडवत हो गए। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान किसी ने विधायक के दंडवत प्रणाम होने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। विधायक जिसे में जिले में बढ़ते नशे के कारोबार की शिकायत लेकर पहुंचे थे।

नशे की चपेट में है पूरा जिला

बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल का कहना है कि मऊगंज (Mauganj) जिले में नशे का कारोबार फैल रहा है। नशे की वजह से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। मामले में कई बार शिकायत की गई लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। गांव-गांव में अवैध शराब, नशीली दवाओं का कारोबार चल रहा है। आम जनता सुरक्षित नहीं है। इसको लेकर कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम रही है।

कार्रवाई के लिए टीम का गठन

मामले में मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर (SP Rasna Thakur) का कहना है कि उन्हें मामले में जानकारी लगी है। विधायक द्वारा पत्र दिया गया है। उन्होंने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए की मांग की है। कुछ दिनों में कार्रवाई की गई है। नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम गठित की है।

बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

मऊगंज बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुलेंद्र गुप्ता ने बताया कि आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। विधायक प्रदीप पटेल ने बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एएसपी से आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने एक्शन नहीं लिया। इससे नाराज होकर विधायक पटेल जनता की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडवत हो गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • mauganj news
  • मऊगंज न्यूज
  • नशे का कारोबार
  • BJP MLA Pradeep Patel
  • मऊगंज बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल
  • एएसपी अनुराग पांडे
  • ASP Anurag Pandey
  • मऊगंज एसपी रसना ठाकुर
  • SP Rasna Thakur
  • विधायक प्रदीप पटेल हुए दंडवत
  • एएसपी के सामने दंडवत हुए बीजेपी विधायक
  • दंडवत प्रणाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा