सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में शिलालेख से हटा सांसद कविता पाटीदार का नाम, विधायक ऊषा ठाकुर की चली
Sanjay Gupta | Feb 24, 2026, 15:04 IST
mp mhau bjp rajyasabha sansad kavita patidar name missing shilalekh
महू में सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा आयोजित शिलालेख अनावरण समारोह में बीजेपी की महिला नेताओं के बीच विवाद हो गया है। शिलालेख में बीजेपी के कई बड़े नेताओं के नाम हैं, लेकिन सांसद कविता पाटीदार का नाम कहीं नहीं है।
INDORE. सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 22 फरवरी को महू में 85 करोड़ के विकास कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया था। इस कार्यक्रम ने महू की दो बीजेपी महिला नेत्रियों के बीच में खटास पैदा कर दी है।
शिलालेख में राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार का नाम गायब है। इसे पाटीदार गुट विधायक ऊषा ठाकुर की लॉबिंग मान रहे हैं।
सीएम के जरिए जो रिमोट दबाकर शिलालेख का अनावरण किया गया, उसमें दर्जन भर नाम हैं। सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव का नाम है, फिर कार्यक्रम की अध्यक्षता के तौर पर विधायक उषा ठाकुर का नाम है।
विशेष अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी है।
इसके अलावा मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री राकेश सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा और अन्य नाम भी शामिल हैं। लेकिन इसमें कविता पाटीदार का नाम कहीं नहीं है।
![a135ea68-cee]()
महू में बीजेपी के बीच अंदरूनी लड़ाई कोई नई बात नहीं है। यहां पर स्थानीय बीजेपी नेता हमेशा से ही इंदौर शहर से आए नेताओं का विरोध करते रहे हैं।
कविता पाटीदार के पिता भेरूलाल पाटीदार यहां कई बार विधायक रहे हैं। साथ ही पटवा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनके निधन (साल 2005) के बाद यहां पर इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ने पहुंचे थे। 2008 व 2013 में चुनाव भी जीते थे।
इसके बाद लगा कि कविता पाटीदार को टिकट मिलेगा। वहीं इंदौर तीन की विधायक उषा ठाकुर को 2018 के चुनाव के लिए आकाश विजयवर्गीय के लिए अपनी सीट खाली करनी पड़ी।
इसके बाद उन्हें फिर महू भेज दिया गया। इसके बाद 2018 व 2023 में वह चुनाव जीती थीं। हालांकि 2023 के दौरान भी उनका भारी विरोध हुआ था। स्थानीय नेता उन्हें किसी भी हाल में टिकट नहीं मिलने देना चाहते थे।
अब महू में एक बार फिर नेताओें के बीच खटास उभरकर शिलालेख पर आ गई है। सांसद कविता पाटीदार गुट इसे अपने नेता का अपमान बता रहा है।
वहीं ऊषा ठाकुर जो शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रही हैं। वह किसी भी कीमत पर महू से अपना दबदबा कम नहीं करना चाहती हैं। आने वाले चुनाव में कविता पाटीदार टिकट की मजबूत दावेदार हैं। ऐसे में इसे अभी से चुनावी बिछात के रूप में देखा जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- 2029 के चुनाव में नया परिसीमन, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

विधायक भंवरसिंह शेखावत ने जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कहा गाली तो सुनना पड़ेगी प्यारे
मोहन कैबिनेट : उड़द पर बोनस, सरसों पर भावांतर सहित किसानों के लिए करोड़ों की राशि मंजूर
शिलालेख में राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार का नाम गायब है। इसे पाटीदार गुट विधायक ऊषा ठाकुर की लॉबिंग मान रहे हैं।
इस शिलालेख में कैलाश, तुलसी सभी के नाम
विशेष अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी है।
इसके अलावा मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री राकेश सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा और अन्य नाम भी शामिल हैं। लेकिन इसमें कविता पाटीदार का नाम कहीं नहीं है।
a135ea68-cee
महू लंबे समय से विवाद का गढ़
कविता पाटीदार के पिता भेरूलाल पाटीदार यहां कई बार विधायक रहे हैं। साथ ही पटवा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनके निधन (साल 2005) के बाद यहां पर इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ने पहुंचे थे। 2008 व 2013 में चुनाव भी जीते थे।
इसके बाद लगा कि कविता पाटीदार को टिकट मिलेगा। वहीं इंदौर तीन की विधायक उषा ठाकुर को 2018 के चुनाव के लिए आकाश विजयवर्गीय के लिए अपनी सीट खाली करनी पड़ी।
इसके बाद उन्हें फिर महू भेज दिया गया। इसके बाद 2018 व 2023 में वह चुनाव जीती थीं। हालांकि 2023 के दौरान भी उनका भारी विरोध हुआ था। स्थानीय नेता उन्हें किसी भी हाल में टिकट नहीं मिलने देना चाहते थे।
एक बार फिर खटास उभरकर आई
वहीं ऊषा ठाकुर जो शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रही हैं। वह किसी भी कीमत पर महू से अपना दबदबा कम नहीं करना चाहती हैं। आने वाले चुनाव में कविता पाटीदार टिकट की मजबूत दावेदार हैं। ऐसे में इसे अभी से चुनावी बिछात के रूप में देखा जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- 2029 के चुनाव में नया परिसीमन, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- 2029 के चुनाव में नया परिसीमन, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
विधायक भंवरसिंह शेखावत ने जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कहा गाली तो सुनना पड़ेगी प्यारे
मोहन कैबिनेट : उड़द पर बोनस, सरसों पर भावांतर सहित किसानों के लिए करोड़ों की राशि मंजूर
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj