मुझे दुनिया से जाना है, मेरे पास समय बहुत कम, एमपी के मंत्री करण सिंह वर्मा का भावुक बयान का वीडियो आया सामने

Sandeep Kumar | Jun 19, 2024, 18:01 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-19T175028.997.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-19T175028.997.jpg

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का एक भावुक बयान चर्चा में है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, मेरे पास समय बहुत कम है। मुझे दुनिया से जाना है। मुझे काम बहुत जल्दी से करना पड़ेगा...

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ( Revenue Minister Karan singh Verma ) अक्सर अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आम जनता को संबोधित करते हुए मंत्री करण वर्मा भावुक (emotional ) हो रहे हैं। साथ ही वह ऐसी बातें कर रहे थे, जिसे सुनकर लोग भी हैरान थे। मंत्री करण वर्मा का कहना था कि मेरे पास समय बहुत कम है, मुझे इस दुनिया से जाना है। मुझे काम बहुत जल्दी करना पड़ेगा।

किसी बेईमान का पानी मत पीना

इससे आगे मंत्री करण वर्मा ने कहा कि मुझे अपने काम का हिसाब देना पड़ेगा। मैंने बीच में कहा था कि किसी बेइमान का एक ग्लास पानी नहीं मत पीना। करण वर्मा ने उस समय कहा था कि मैं हलक से निकाल लूंगा। इसके बाद किसी ने पानी पीना छोड़ दिया। इसके बाद मैंने लोगों से पूछा कि पानी क्यों नहीं पीते। इस पर मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मैंने बेइमान का पानी पीने से मना किया है।

मैं किसी बेईमान को नहीं छोड़ूंगा:करण सिंह वर्मा

मंत्री करण वर्मा ने कहा कि मैंने लोगों से कहा है कि बेइमान का पानी मत पीओ। ईमानदारों का पानी पीओ। उन्होंने यह भी कहा कि मैं किसी बेईमान को नहीं छोड़ूंगा। मंत्री करण वर्मा के कड़क तेवर की वजह से मशहूर रहते हैं। साथ ही ऐसे बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधिकारियों को हड़काते रहते हैं।

पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में थे मंत्री

इससे पहले मंत्री करण वर्मा कह चुके हैं कि मैं न तो खाऊंगा और न ही किसी को खाने दूंगा। मैं किसी बेईमान की रोटी नहीं खाऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेताया था कि किसानों के काम में कोई रुकावट नहीं हो। ऐसे ही बेबाक बोल की वजह से वह लोगों में लोकप्रिय हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • मंत्री करण सिंह वर्मा
  • मेरे पास समय बहुत कम है
  • मुझे काम बहुत जल्दी करना पड़ेगा
  • मुझे इस दुनिया से जाना है
  • मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा