राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का बड़ा भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तार, बहनोई पहले से है जेल में

Ravi Awasthi | Dec 08, 2025, 22:18 IST
Share
mp bagri's  brother arrest in smuglling
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का बड़ा भाई गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ हैं। इससे पहले, उनका बहनोई भी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना से सतना जिले में सियासत गरमाई हुई है।

BHOPAL. सतना जिले की रामपुर बघेलान पुलिस ने मध्यप्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के बड़े भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया है। अनिल को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 19 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। पांच दिन पहले राज्य मंत्री के बहनोई को यूपी पुलिस ने गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।

रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चौबे ने बताया बीती रात मरौहा गांव में गांजा तस्करी होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर पंकज सिंह नामक व्यक्ति के घर दबिश के दौरान धान की बोरियों के बीच गांजे के 48 पैकेट रखे मिले।

पूछताछ में यह गांजा अनिल बागरी व उसके बहनोई शैलेंद्र सिंह को होना बताया। इस आधार पर तीनों ही व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में पंकज व अनिल की गिरफ्तारी की गई,जबकि शैलेंद्र पहले से उत्तरप्रदेश पुलिस की गिरफ्त में है। चौबे ने बताया कि बरामद गांजे का बाजार मूल्य करीब 9 लाख रुपए है।

आरोपी बागरी को जेल भेजा-

पुलिस ने सोमवार को पंकज व अनिल को एनडीपीएस एक्ट की विशेष अदालत में पेश किया। यहां से न्यायाधीश शशिकांत वर्मा ने उन्हें 19 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। अनिल राज्य मंत्री प्रतिमा का सगा बड़ा भाई है।इनका बहनोई शैलेंद्र सिंह पहले से इस तरह के आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

50 लाख बच्चों ने 5वीं तक नहीं देखे होंगे सेब, 10वीं तक नहीं खा पाते अंजीर, एमपी की पोषण नीतियों पर बोले धर्मेंद्र प्रधान

एमपी में गजब का जाति घोटाला: स्कॉलरशिप के लिए ओबीसी और नौकरी पाने बने आदिवासी

राज्यमंत्री के भाई की गिरफ्तारी को ऐसे समझें

अनिल बागरी की गिरफ्तारी: सतना जिले की रामपुर बघेलान पुलिस ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया।

गांजा तस्करी का खुलासा: रामपुर बघेलान पुलिस ने मरौहा गांव में छापे के दौरान पंकज सिंह के घर से 48 पैकेट गांजा बरामद किया। यह गांजा अनिल और शैलेंद्र सिंह का था।

शैलेंद्र सिंह की गिरफ्तारी: पहले 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य मंत्री के बहनोई शैलेंद्र सिंह को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल बांदा जेल में बंद हैं।

राज्य मंत्री का पल्ला झाड़ना: राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने शैलेंद्र के तस्करी मामले में परिवार से कोई संबंध नहीं होने का बयान दिया था, लेकिन अब भाई की गिरफ्तारी के बाद वह चुप हैं।

सियासी हलचल: कांग्रेस की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य मंत्री के संरक्षण में गांजा तस्करी चल रही है। नशे के कारोबार में राजनीतिक संरक्षण का आरोप।

5 दिन पहले बहनोई को उप्र पुलिस ने पकड़ा

3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने राज्यमंत्री बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह को भी गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार किया ​था। शैलेंद्र को उसके चार अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया। वर्तमान में वह बांदा जेल में बंद है।

बहनोई मामले में पल्ला झाड़ा,भाई पर चुप्पी

राज्य मंत्री के बहनोई शैलेंद्र सिंह को सतना पुलिस ने पूर्व में नशीले कफ सिरफ की तस्करी मामले में पकड़ा था। तब राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने यह कहते हुए इस मामले से पल्ला झाड़ लिया कि बहनोई शैलेंद्र का उनके परिवार से कोई संपर्क नहीं है। लेकिन अब भाई के गिरफ्त में आने के बाद वह चुप्पी साध गईं। उनका फोन लगातार स्विच आफ बता रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

कांग्रेस ने मंत्री प्रतिमा बागरी पर लगाए फर्जी आरक्षण के लाभ लेने के आरोप

इंदौर में छत पर गांजा उगाने वालों ने अब की हवाई फायरिंग, मां-बेटे पर दर्ज हुआ केस

सतना में गरमाई सियासत

राज्य मंत्री के बहनोई के बाद अब भाई के गांजा तस्करी में लिप्त पाए जाने से सतना जिले की सियासत गरमाई हुई है। प्रतिमा बागरी जिले की रैगांव सीट से विधायक हैं। चुनाव में उनकी प्रतिद्वंदी रहीं,कांग्रेस की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी का यह कारोबार राज्य मंत्री के संरक्षण में ही चल रहा है।

पहले बहनोई दो बार पकड़ में आया और अब भाई के कारनामे भी सामने आ गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को राजनीतिक संरक्षण मिलने से नेटवर्क लगातार सक्रिय है।

Tags:
  • सतना
  • सतना पुलिस
  • एनडीपीएस एक्ट
  • गांजा तस्करी
  • पूर्व विधायक कल्पना वर्मा
  • राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी
  • राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का भाई अनिल बागरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा