MP में मंत्रालय से नॉन परफॉर्मिंग आईएएस बाहर, ईमानदार अधिकारियों को जगह

Jitendra Shrivastava | Jun 28, 2024, 19:48 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

सीएम के निर्देश पर मंत्रालय में एक टीम ने गोपनीय रूप से यह देखा कि कौन, कितने बजे दफ्तर पहुंचा। इसमें दो अधिकारी समय से दफ्तर नहीं पहुंचे थे। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय यानी सीएमओ से सख्त हिदायत दी गई है।

BHOPAL. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एक्शन मोड में आ गए हैं। मंत्रालय से दागी अफसरों को बाहर किया जाने लगा है। काम में कोताही बरतने वाले अफसरों को भी लूप लाइन में पटक दिया गया है। अब मंत्रालय में काम करने वाले तेजतर्रार और ईमानदार अफसरों को मुख्य धारा में लाया जा रहा है। खास यह है कि अफसरशाही पर नकेल कसने के लिए अधिकारियों के आने-जाने की टाइमिंग भी देखी जा रही है। सीएम के निर्देश पर शुक्रवार यानी 28 जून को मंत्रालय में एक टीम ने गोपनीय रूप से यह देखा कि कौन, कितने बजे दफ्तर पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, इसमें दो अधिकारी समय से दफ्तर नहीं पहुंचे थे। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय यानी सीएमओ से सख्त हिदायत दी गई है। नॉन परफॉर्मिंग आईएएस...

फीडबैक के आधार पर काम

दरअसल, लोकसभा चुनाव के समापन के बाद सीएम डॉ.मोहन यादव अब फुल फॉर्म में आ गए हैं। वे रोजाना विभिन्न विभागों के आला अफसरों की मैराथन बैठकें ले रहे हैं। ग्राउंड से आ रहे फीडबैक के आधार पर काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को ही उन्होंने चैक पोस्ट पर हो रही वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एमपी में भी गुजरात मॉडल लागू करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर के 7 पटवारियों की लापरवाही, कलेक्टर ने दो को किया सस्पेंड , बाकी के वेतन काटने के आदेश

तीन एसीएस मंत्रालय से बाहर

इससे एक दिन पहले यानी 27 जून को देर रात 14 अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें नॉन परफॉर्मिंग एसीएस विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया को लूप लाइन में डाल दिया गया है। विनोद कुमार को मंत्रालय से हटाकर आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान भेजा गया है। वहीं, कंसोटिया को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। एससीएस स्मिता भारद्वाज से भारी भरकम खाद्य विभाग का जिम्मा छीनकर खेल एवं युवक कल्याण विभाग भेजा गया है। यह पहली बार है, जब एसीएस स्तर के अधिकारी को इतना कमजोर विभाग दिया गया है। इन्हीं में स्वतंत्र कुमार भी हैं, जिन्हें गैस राहत में भेजा है। इससे साफ तौर पर संदेश यही है कि मंत्रालय में नॉन परफॉर्मिंग अधिकारी नहीं चल पाएंगे।

इन अधिकारियों की ताजपोशी

आईएएस एम.सेलवेंद्रन को कृषि विभाग में सचिव पदस्थ किया है। इस तरह उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे ही रघुराज एमआर को तकनीकी शिक्षा विभाग में सचिव बनाकर ताजपोशी की गई है। धनराजू एस को कमिश्नर वाणिज्यिककर एवं श्रम आयुक्त बनाया गया है। वे लंबे समय ​शिक्षा विभाग में थे। हरजिंदर सिंह को राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक का जिम्मा दिया गया है।

समय पर नहीं पहुंचे तो नपना तय

सीएम के निर्देश के बाद अब मंत्रालय से लेकर सभी जिलों के दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर ही पहुंचना होगा, वरना उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में फाइव डे वीक है। ऐसे में हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही काम हो पाता है, उसमें भी अफसर लापरवाही करते हैं। लिहाजा, इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकारियों को दफ्तर में ​समय देना ही होगा।

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • IAS
  • आईएएस
  • Hindi News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज