अब घर से भी कर सकेंगे कारोबार, खोल सकेंगे दुकान और ऑफिस, सरकार ने मिक्स्ड लैंडयूज नियम किए लागू
Aman Vaishnav | Nov 11, 2026, 09:52 IST
मिक्स्ड लैंडयूज के नए नियमों से 24 मीटर चौड़ी सड़कों पर बने घरों में दुकान और दफ्तर खोलने की राह साफ हुई, व्यापारियों को सीलिंग से राहत।
राजधानी भोपाल में पिछले दिनों रिहायशी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई का व्यापारियों ने जमकर भी विरोध किया था। कई छोटे स्टार्टअप्स का काम ठप होने की कगार पर आ गया था। अब राज्य सरकार ने भूमि विकास नियमों में संशोधन करके व्यापारियों और कारोबारियों को बहुत बड़ी राहत दी है।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग (Urban Development and Housing Department) ने भूमि विकास नियमों में संशोधन का प्रस्ताव जून 2026 में जारी किया था। इसके बाद जनता और कारोबारियों से सुझाव व आपत्तियां मांगी गई थीं। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन नए नियमों को बीते 5 नवंबर से पूरे प्रदेश में लागू (एमपी में मिक्स्ड लैंडयूज नियम लागू) कर दिया गया है।
सरकार ने अब जमीन और मकान का इस्तेमाल एक से ज्यादा कामों के लिए करने की मंजूरी दे दी है। यानी अब एक ही जगह पर अलग-अलग तरह के काम किए जा सकेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो अगर आपका मकान या प्लॉट 24 मीटर (करीब 80 फीट) या उससे ज्यादा चौड़ी मुख्य सड़क पर है, तो अब आप वहां कानूनी रूप से अपना कारोबार भी शुरू कर सकते हैं।
सरकार ने व्यापार की राह तो खोली है, लेकिन रिहायशी इलाकों की शांति और पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखा है। नियमों के तहत कुछ खास कामों को पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा गया है।
इससे व्यापारियों को कैसे होगा फायदा?
- आप इमारत के नीचे के हिस्से में दुकान, ऑफिस या कमर्शियल स्पेस खोल सकते हैं।
- ऊपर के हिस्से में आप अपने परिवार के साथ आराम से रह सकते हैं।
- इसके लिए आपको अलग से जमीन का कमर्शियल लैंडयूज नहीं कराना पड़ेगा, हालांकि तय शर्तें पूरी करनी होंगी।
इन कामों पर रहेगी सख्त पाबंदी
1. आवासीय क्षेत्र (Residential Area) में ये काम नहीं होंगे
- हानिकारक, खतरनाक और भारी विनिर्माण उद्योग।
- प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग, गोदाम और थोक व्यापार।
- कबाड़खाने, बूचड़खाने, संक्रामक रोग अस्पताल और कारागार।
- गैस गोदाम, तेल डिपो, पेट्रोलियम और ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण।
- ट्रक टर्मिनल, खनन, सुअर पालन, दुग्ध उत्पादन (डेयरी) और मुर्गी पालन।
- कब्रिस्तान, श्मशान, दाह संस्कार और विद्युत दाह संस्कार।
2. वाणिज्यिक क्षेत्र (Commercial Area) में ये गतिविधियां रहेंगी बंद
- भारी उद्योग, बड़े पैमाने पर विनिर्माण और प्रदूषणकारी औद्योगिक गतिविधियां।
- खतरनाक, विषाक्त रसायनों और विस्फोटकों का भंडारण।
- थोक भंडारण डिपो, हानिकारक और खतरनाक कारखाने।
- खनन कार्य, सुअर पालन, डेयरी और मुर्गी पालन।
- श्मशान, कब्रिस्तान, दाह संस्कार और विद्युत दाह संस्कार स्थल।
3. औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) में इन पर रोक रहेगी
- पूरी तरह से आवासीय टाउनशिप (केवल कर्मचारियों के लिए बने आवास को छोड़कर)।
- स्कूल और कॉलेज जैसी शैक्षणिक गतिविधियां।
- कसाईखाने, कबाड़खाने, संक्रामक रोग अस्पताल और कारागार।
- भारी और प्रदूषणकारी उद्योग, थोक व्यापार, गैस गोदाम और तेल डिपो।
- बड़े ट्रांसपोर्ट टर्मिनल, डेयरी, पोल्ट्री फार्म और असंबंधित मनोरंजन स्थल।
- पर्यावरण के प्रति संवेदनशील उपयोग और विरासत संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां।
4. सार्वजनिक उपयोगिता और सुविधा वाले क्षेत्र (Public Utility & Facility Area) में रोक
- संक्रामक रोग चिकित्सालय, कबाड़ और स्क्रैप यार्ड।
- मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल और आवासीय उपयोग।
- जहरीले रसायनों का भंडारण, ट्रक टर्मिनल, गोदाम और थोक व्यापार।
5. कृषि क्षेत्र (Agriculture Area) में इन पर पाबंदी
- कमर्शियल उपयोग, भारी उद्योग और आवासीय गतिविधियां।
- शॉपिंग मॉल और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग।
6. मनोरंजन और हरित क्षेत्र (Recreation & Green Zone) में ये काम नहीं चलेंगे
- कमर्शियल गतिविधियां, डेयरी और मुर्गी पालन।
- स्कूल, कॉलेज, ट्रक टर्मिनल, गोदाम और थोक व्यापार।
बाबा महाकाल के भक्तों का प्रसाद से होगा सत्कार, अब दर्शन की लाइन में मिलेगा हलवा-पोहा और चाय, बच्चों को दूध-बिस्किट
By Kaushiki
तनोट माता के दरबार में CM भजनलाल, BSF जवानों के साथ मनाएंगे भाई दूज; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद
By Ashish Bhardwaj
एमपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों का घर का सपना होगा पूरा! 31 साल बाद फिर शुरू होगी आवास योजना
By Aman Vaishnav
MP मेट्रो के यात्रियों की बल्ले-बल्ले: एक मेट्रो कार्ड से दिल्ली-मुंबई में भी कर सकेंगे सफर, किराए पर मिलेगी 25% तक की छूट
By Arohi Raj
शिक्षा उपकर के नाम पर वसूले 183 करोड़, खर्च किए सिर्फ 16 करोड़, बाकी पैसों का विभागों के पास कोई जवाब नहीं!
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027: शक्ति की सप्तधारा थीम से होगी एमपी की ब्रांडिंग, 15 से ज्यादा देश बनेंगे पार्टनर
By Aman Vaishnav
नवंबर में भी नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड! MP-CG में रातें ठंडी तो राजस्थान में पारा 38 डिग्री के पार
By Aman Vaishnav