नवंबर में भी नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड! MP-CG में रातें ठंडी तो राजस्थान में पारा 38 डिग्री के पार

Aman Vaishnav | Nov 11, 2026, 06:58 IST
Share
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम साफ, अमरकंटक और अंबिकापुर में बढ़ी रात की ठंड जबकि दिन में तेज धूप जारी।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम साफ, अमरकंटक और अंबिकापुर में बढ़ी रात की ठंड जबकि दिन में तेज धूप जारी।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ है। कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। तीनों राज्यों में रात के समय ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अमरकंटक, अंबिकापुर और सीकर जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 11 नवंबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या आंधी की संभावना नहीं है। हालांकि कई इलाकों में रात के समय ठंड का असर बढ़ गया है। अमरकंटक प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में तेज धूप के कारण तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच रहा है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटों में भी दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।

MP, CG, Rajasthan Weather: नवंबर में ठंड का एहसास, जानें आपके राज्य का हाल | MP, CG, Rajasthan Weather: Feeling of cold in November, know the condition of your state
Weather Update: कहीं 10 डिग्री तक लुढ़का पारा, तो कहीं अभी भी चुभ रही धूप, जानें आपके शहर के मौसम का हाल...
10 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है। एमपी में रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। छत्तीसगढ़ में भी उत्तरी इलाकों में ठंड शुरू हो चुकी है। वहीं राजस्थान में उत्तर की ठंडी हवाएं कमजोर पड़ने से बाड़मेर में तापमान 37.6 डिग्री तक पहुंच गया है।

अमरकंटक में सबसे ज्यादा ठंड

मध्यप्रदेश में रात के समय सबसे ज्यादा ठंड अमरकंटक में दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा करौंदी (कटनी) में 11.3 डिग्री, दमोह में 12 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल) में 12.3 डिग्री और रायसेन में 12.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दूसरी ओर शिवपुरी में रात का तापमान 20 डिग्री रहा। नर्मदापुरम में 18.2 डिग्री, जबकि टीकमगढ़ और गुना में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन में गर्मी का असर भी बरकरार

प्रदेश में रात के समय भले ही ठंड बढ़ रही है, लेकिन दिन में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मंदसौर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खंडवा और गुना में पारा 34.1 डिग्री रहा। राजधानी भोपाल में भी अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया।

फिलहाल बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के आसपास कुछ मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं। इनमें एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और राजस्थान के आसपास बना ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम शामिल है। इसके अलावा मध्यप्रदेश से होकर एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है।

हालांकि इन मौसमी सिस्टम के बावजूद अगले 24 घंटे प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं है। फिलहाल मध्यप्रदेश में दिन और रात के मौसम में अंतर बना हुआ है। रात में लोगों को ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना हुआ है।

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। अगले 5 दिनों तक रात के तापमान में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। यानी ठंड के बढ़ने या घटने के आसार कम हैं। प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। ऐसे में फिलहाल रात की ठंड में भी ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। अगले 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

MP, CG, Rajasthan Weather Update: दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें आपके राज्य का हाल | MP, CG, Rajasthan Weather Update: Cold to increase after Diwali, know the condition of your state
एमपी में दिवाली के बाद और बढ़ेगी ठंड, छत्तीसगढ़ में भी लुढ़का पारा, जानें राजस्थान में मौसम के क्या हैं हाल...
07 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में दिवाली के बाद ठंड जोर पकड़ेगी। अगले चार दिनों में रात का पारा 1 से 2 डिग्री तक नीचे आ सकता है। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के भीतर तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे दोपहर में गर्मी का अहसास बना हुआ है।

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड

10 नवंबर को अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में पारा 14 डिग्री और जगदलपुर में 14.4 डिग्री रहा।

दुर्ग में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री और बिलासपुर में 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर माना एयरपोर्ट पर रात का तापमान 15.4 डिग्री रहा। वहीं रायपुर शहर में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश के उत्तरी इलाकों में रात के समय ठंड ज्यादा पड़ रही है।

दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान

छत्तीसगढ़ में दिन के समय गर्मी का असर भी बना हुआ है। दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजनांदगांव में 30.5 डिग्री, रायपुर में 30.2 डिग्री और जगदलपुर में 29.6 डिग्री तापमान रहा। वहीं बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।

11 नवंबर को रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 नवंबर को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

MP, CG और राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: कहीं ठंड तो कहीं गर्मी का सितम जारी | Weather Mood Changes in MP, CG, and Rajasthan: Cold Continues in Some Places, Heatwave in Others
Weather Update: कहीं ठंड से कंपकंपी, कहीं गर्मी का सितम, MP-CG और राजस्थान में मौसम के अलग-अलग रंग
09 Nov 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश में अब ठंड बढ़ने लगी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में पारा 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। दूसरी ओर, राजस्थान में नवंबर के महीने में भी गर्मी का असर बना हुआ है। बाड़मेर में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में राजस्थान में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 11 नवंबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में नवंबर का आधा महीना बीतने वाला है, लेकिन अभी तक कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक 11 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है।

दिन में तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। इससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी हुई है।

फिलहाल प्रदेश में सर्दी बढ़ने के आसार कम हैं। बाड़मेर जैसे पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। वहीं जयपुर में भी पारा 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

14 और 15 नवंबर के आसपास उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि इससे तापमान में बड़ी गिरावट आने की उम्मीद नहीं है।

जयपुर में दिन में तेज धूप, रात में हल्की ठंड

राजधानी जयपुर में सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। सुबह 5 बजे शहर का तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ऐसे में जयपुर में दिन के समय हल्की गर्मी और रात में सुहावनी ठंडक बनी रहेगी। हवा की रफ्तार भी सामान्य रहने का अनुमान है।

बाड़मेर में 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

वहीं जैसलमेर और जोधपुर में भी दिन का तापमान 35 डिग्री के पार बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रात के समय तापमान में थोड़ी गिरावट आ रही है।

सीकर और माउंट आबू में सुबह-शाम ठंड

राजस्थान के सीकर और माउंट आबू में दूसरे इलाकों के मुकाबले ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। ये दोनों इलाके फिलहाल प्रदेश के सबसे ठंडे स्थानों में शामिल हैं।

सुबह और देर रात यहां हल्की धुंध के साथ ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। ऐसे में घूमने के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है।

दिवाली से पहले राजस्थान की हवा जहरीली: भिवाड़ी में AQI 343, कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा | Rajasthan's air turns toxic before Diwali: AQI 343 in Bhiwadi, pollution rises in many cities
दिवाली से पहले राजस्थान की हवा जहरीली, भिवाड़ी में AQI 343; कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा
07 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में दिवाली से पहले ही प्रदूषण का असर बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह भिवाड़ी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 343 दर्ज किया गया, जो हवा की बेहद खराब स्थिति को दिखाता है। जयपुर, अलवर और बीकानेर सहित कई शहरों में भी प्रदूषण का स्तर 200 से ऊपर रहा। दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में दिन के समय गर्मी बनी हुई है, जबकि रात में ठंडक बढ़ने लगी है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
भोपाल-इंदौर में मेट्रो का सफर होगा सस्ता: 12 नवंबर से लागू होगी स्मार्ट कार्ड सुविधा, टिकट पर मिलेगी 25% की छूट

By Amresh Kushwaha

भोपाल-इंदौर में मेट्रो का सफर होगा सस्ता: 12 नवंबर से लागू होगी स्मार्ट कार्ड सुविधा, टिकट पर मिलेगी 25% की छूट
राजस्थान में परिसीमन पर गहलोत और पूनिया आमने-सामने

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में परिसीमन पर गहलोत और पूनिया आमने-सामने
राजस्थान में 20 प्रतिष्ठानों पर GST विभाग की कार्रवाई, बिना बिल कारोबार और टैक्स में गड़बड़ी मिली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में 20 प्रतिष्ठानों पर GST विभाग की कार्रवाई, बिना बिल कारोबार और टैक्स में गड़बड़ी मिली
1000 करोड़ के कथित घोटाले में महेंद्र गोयनका परिवार समेत गायब, वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस खाली हाथ लौटी

By VINAY VERMA

1000 करोड़ के कथित घोटाले में महेंद्र गोयनका परिवार समेत गायब, वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस खाली हाथ लौटी
मादक पदार्थ की तस्करी से खड़ी की थी अकूत संपत्ति, हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम की 3.37 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

मादक पदार्थ की तस्करी से खड़ी की थी अकूत संपत्ति, हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम की 3.37 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
जयपुर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: सेल्समैन पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद हुए तीनों बदमाश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: सेल्समैन पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद हुए तीनों बदमाश
स्वच्छता में भोपाल की ऐसी दुर्गति क्यों? कभी देश में दूसरे नंबर पर था शहर, अब पुरस्कार समारोह में बुलावा तक नहीं

By Anshika Singh Chauhan

स्वच्छता में भोपाल की ऐसी दुर्गति क्यों? कभी देश में दूसरे नंबर पर था शहर, अब पुरस्कार समारोह में बुलावा तक नहीं