भोपाल-इंदौर में मेट्रो का सफर होगा सस्ता: 12 नवंबर से लागू होगी स्मार्ट कार्ड सुविधा, टिकट पर मिलेगी 25% की छूट

Amresh Kushwaha | Nov 10, 2026, 22:34 IST
Share
भोपाल और इंदौर मेट्रो में स्मार्ट कार्ड की नई सुविधा 12 नवंबर से शुरू होगी।
भोपाल और इंदौर मेट्रो में स्मार्ट कार्ड की नई सुविधा 12 नवंबर से शुरू होगी।

भोपाल और इंदौर में मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। 12 नवंबर से दोनों शहरों में स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू होने जा रही है। इस कार्ड की मदद से यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही 20 रुपए से ज्यादा किराए वाली सिंगल जर्नी पर 25% की छूट भी मिलेगी। यात्री केवल 50 रुपए में यह कार्ड बनवा सकेंगे।

देश की दूसरी मेट्रो में भी चलेगा स्मार्ट कार्ड

भोपाल और इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की सुविधा शुरू की जा रही है। यह कार्ड एटीएम कार्ड की तरह काम करेगा। इसकी खास बात यह है कि यात्री इसका इस्तेमाल देश की उन सभी मेट्रो में कर सकेंगे, जहां NCMC की सुविधा उपलब्ध है।

कार्ड से यात्री मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे। इससे टिकट काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी और यात्रा में समय भी बचेगा।

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 30 सेकंड में पाएं टिकट, 30 अक्टूबर से शुरू होगी नई सुविधा | Get Metro Ticket in 30 Seconds in Bhopal-Indore Metro, New Facility to Start from October 30
भोपाल-इंदौर मेट्रो में 30 सेकंड में मिलेगा टिकट, नहीं लगानी होगी लंबी लाइन, 30 अक्टूबर से शुरु होगी नई सुविधा
29 Oct 2026 ,
By Manya Jain
भोपाल और इंदौर मेट्रो में 30 अक्टूबर 2026 से नई सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। यात्री मशीन से खुद अपना क्यूआर कोड वाला टिकट निकाल सकेंगे। इसके लिए यूपीआई से पेमेंट करना होगा। टिकट मिलने में करीब 30 सेकंड लगेंगे। इससे टिकट काउंटर पर भीड़ कम होने की उम्मीद है। वहीं, 31 दिसंबर 2026 तक टिकटों पर अलग-अलग छूट भी मिलेगी।

50 रुपए में मिलेगा कार्ड, रिचार्ज कर सकेंगे यात्री

यात्री भोपाल और इंदौर के सभी मेट्रो स्टेशनों के टिकट काउंटर से स्मार्ट कार्ड ले सकेंगे। कार्ड बनवाने के लिए 50 रुपए शुल्क देना होगा। यह राशि वापस नहीं मिलेगी। इसके बाद यात्री अपनी जरूरत के अनुसार कार्ड में पैसे रिचार्ज कर सकेंगे।

कार्ड रिचार्ज करने के लिए तीन विकल्प मिलेंगे। यात्री मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) और MP Metro मोबाइल ऐप से रिचार्ज कर सकेंगे।

स्मार्ट कार्ड से सफर करने पर 25% की छूट

NCMC स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वालों को सिंगल जर्नी टिकट पर पहले से मिल रही 25% की छूट जारी रहेगी। हालांकि, यह छूट केवल उन यात्राओं पर मिलेगी, जिनका किराया 20 रुपए से ज्यादा है। 20 रुपए के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25% प्रमोशनल छूट लागू नहीं होगी। यह सुविधा भोपाल और इंदौर दोनों मेट्रो में उपलब्ध रहेगी।

भोपाल-इंदौर मेट्रो: नवरात्र से टिकट पर 25% की छूट, अब सफर होगा और भी सस्ता! | Bhopal-Indore Metro: 25% discount on tickets from Navratri, travel will be even cheaper!
भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर हुआ सस्ता: नवरात्र से टिकट पर मिलेगी 25% की अलग से छूट, यात्रियों की होगी बचत
10 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
भोपाल और इंदौर में मेट्रो से सफर करने वालों को 11 अक्टूबर से टिकट पर ज्यादा छूट मिलेगी। एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन टिकट पर 25 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देगा। रिटर्न टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 35 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अब सिर्फ दो लोग भी ग्रुप टिकट ले सकेंगे। वहीं, मेट्रो ई-वॉलेट बोनस को मिलाकर यात्रियों को 44 प्रतिशत तक फायदा मिल सकता है।

सिर्फ 30 सेकंड में मिल रहा मेट्रो टिकट

दोनों शहरों के मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा भी शुरू की गई है। इससे यात्री खुद टिकट निकाल सकते हैं। टिकट लेने के लिए मशीन की स्क्रीन पर Buy QR Ticket का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद जिस स्टेशन तक जाना है, उसका नाम चुनना होगा।

स्क्रीन पर यात्रा का किराया दिखाई देगा। यात्री UPI से QR कोड स्कैन करके भुगतान कर सकेंगे। पेमेंट पूरा होते ही मशीन से टिकट मिल जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30 सेकंड लगेंगे।

मोबाइल ऐप से भी बुक कर सकेंगे टिकट

भोपाल और इंदौर मेट्रो में Digital Ticket की सुविधा भी दी जा रही है। यात्री MP Metro मोबाइल ऐप से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा टिकट काउंटर, वेंडिंग मशीन और स्मार्ट कार्ड का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। यात्री UPI, QR कोड और ई-वॉलेट के जरिए Cashless Payment कर सकेंगे।

31 दिसंबर तक टिकट पर मिलेगी विशेष छूट

मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने यात्रियों को मेट्रो सफर के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष छूट की व्यवस्था लागू की है।

यह छूट 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत अलग-अलग टिकट पर यात्रियों को लाभ मिलेगा।

  • सिंगल जर्नी टिकट: 25% अतिरिक्त छूट।
  • रिटर्न जर्नी टिकट: कुल 30% छूट।
  • ग्रुप टिकट: कुल 35% छूट।
  • ग्रुप टिकट की सुविधा: कम से कम 2 यात्रियों के लिए उपलब्ध।
  • ई-वॉलेट रिचार्ज: रिचार्ज की राशि के अनुसार 8% से 15% तक बोनस।
हालांकि, 20 रुपए के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25% प्रमोशनल छूट नहीं मिलेगी।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा, टिकट खरीदने में बचेगा समय

स्मार्ट कार्ड शुरू होने से भोपाल और इंदौर के मेट्रो यात्रियों को टिकट लेने के लिए बार-बार काउंटर पर नहीं जाना पड़ेगा।

यात्री एक बार कार्ड बनवाकर उसमें पैसे रिचार्ज कर सकेंगे और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकेंगे।

वहीं, मोबाइल ऐप और टिकट वेंडिंग मशीन से भी टिकट लेना आसान होगा। इससे मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ कम करने और यात्रियों का समय बचाने में मदद मिलेगी।
Tags:
  • cashless payment
  • upi
  • नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड
  • इंदौर मेट्रो
  • भोपाल मेट्रो
  • इंदौर मेट्रो का स्मार्ट कार्ड
  • भोपाल मेट्रो का स्मार्ट कार्ड
  • MP Metro
  • मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • मध्यप्रदेश
राजस्थान में परिसीमन पर गहलोत और पूनिया आमने-सामने

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में परिसीमन पर गहलोत और पूनिया आमने-सामने
राजस्थान में 20 प्रतिष्ठानों पर GST विभाग की कार्रवाई, बिना बिल कारोबार और टैक्स में गड़बड़ी मिली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में 20 प्रतिष्ठानों पर GST विभाग की कार्रवाई, बिना बिल कारोबार और टैक्स में गड़बड़ी मिली
1000 करोड़ के कथित घोटाले में महेंद्र गोयनका परिवार समेत गायब, वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस खाली हाथ लौटी

By VINAY VERMA

1000 करोड़ के कथित घोटाले में महेंद्र गोयनका परिवार समेत गायब, वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस खाली हाथ लौटी
मादक पदार्थ की तस्करी से खड़ी की थी अकूत संपत्ति, हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम की 3.37 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

मादक पदार्थ की तस्करी से खड़ी की थी अकूत संपत्ति, हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम की 3.37 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
जयपुर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: सेल्समैन पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद हुए तीनों बदमाश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: सेल्समैन पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद हुए तीनों बदमाश
स्वच्छता में भोपाल की ऐसी दुर्गति क्यों? कभी देश में दूसरे नंबर पर था शहर, अब पुरस्कार समारोह में बुलावा तक नहीं

By Anshika Singh Chauhan

स्वच्छता में भोपाल की ऐसी दुर्गति क्यों? कभी देश में दूसरे नंबर पर था शहर, अब पुरस्कार समारोह में बुलावा तक नहीं
राजस्थान में दिवाली पर पर्यटन बूम, जयपुर-उदयपुर के 90% होटल फुल; स्थलों पर उमड़ी भीड़

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में दिवाली पर पर्यटन बूम, जयपुर-उदयपुर के 90% होटल फुल; स्थलों पर उमड़ी भीड़