भोपाल के बाद इंदौर मेट्रो का टिकट सबसे महंगा, छूट का ऑफर, दूसरे चरण का उद्घाटन आज

Sanjay Gupta | Sept 05, 2026, 11:48 IST
Share
indore metro phase 2 ticket price
indore metro phase 2 ticket price

इंदौर मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन शनिवार शाम को हो रहा है। इसके बाद रविवार से इसका व्यावसायिक संचालन होगा। मेट्रो गांधीनगर से होटल रेडिसन चौराहा तक 17 किमी में चलेगी और किराया 80 रुपए होगा।

इंदौर मेट्रो अब गांधीनगर से होटल रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर के पूरे रूट पर दौड़ेगी। अभी तक मेट्रो सिर्फ गांधीनगर से 6 किलोमीटर तक ही चल रही थी। शनिवार शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रविवार 6 सितंबर से आम लोग भी इसमें सफर कर सकेंगे।

टिकट दर देश में सबसे महंगी

इंदौर मेट्रो के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसका किराया है। देश में भोपाल मेट्रो का किराया सबसे ज्यादा है। इसके बाद इंदौर मेट्रो की दर सबसे अधिक है। वहीं दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ मेट्रो की तुलना में इंदौर का किराया ज्यादा है।

दिल्ली मेट्रो:
दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 416 किलोमीटर में फैला है। यहां 303 स्टेशन हैं। औसतन किराया करीब 2 रुपए प्रति किलोमीटर पड़ता है। न्यूनतम किराया 11 रुपए और अधिकतम 64 रुपए है।

अहमदाबाद मेट्रो:
अहमदाबाद में 68 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क है। यहां औसत किराया करीब 1.50 रुपए प्रति किलोमीटर है। न्यूनतम किराया 3 रुपए और अधिकतम 25 रुपए है।

लखनऊ मेट्रो:
लखनऊ मेट्रो का नेटवर्क 23 किलोमीटर का है। यहां औसत किराया 2.75 रुपए प्रति किलोमीटर है। न्यूनतम किराया 10 रुपए और अधिकतम 60 रुपए है।

भोपाल मेट्रो:
भोपाल में फिलहाल 7 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क है। यहां किराया करीब 5.71 रुपए प्रति किलोमीटर पड़ता है। दो स्टेशनों के बीच न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम 40 रुपए है।

indore metro news
indore metro news


इंदौर में टिकट दर प्रति किमी 4.70 रुपए की पड़ेगी

इंदौर मेट्रो का नेटवर्क अब 6 किलोमीटर से बढ़कर 17 किलोमीटर हो जाएगा। इसमें सफर के लिए किराया दूरी के हिसाब से तय किया गया है। दो स्टेशनों के बीच यात्रा करने पर न्यूनतम किराया 20 रुपए लगेगा।

अगर यात्री तीन से पांच स्टेशनों तक सफर करता है तो उसे 30 रुपए देने होंगे। छह से आठ स्टेशनों की दूरी के लिए किराया 40 रुपए होगा। वहीं 9 से 11 स्टेशनों तक जाने पर 50 रुपए और 12 से 14 स्टेशनों तक सफर करने पर 60 रुपए किराया लगेगा।

15 से ज्यादा स्टेशनों की दूरी तय करने पर यात्री को 80 रुपए चुकाने होंगे। यानी गांधीनगर से रेडिसन तक करीब 17 किलोमीटर का सफर और 16 स्टेशनों की दूरी तय करने पर टिकट 80 रुपए का होगा। इस हिसाब से इंदौर मेट्रो में सफर का खर्च करीब 4.70 रुपए प्रति किलोमीटर पड़ेगा। इंदौर-भोपाल मेट्रो

मेट्रो प्रबंधन दे रहा टिकट में छूट

यात्रियों को अभी मेट्रो प्रबंधन द्वारा प्रमोशनल डिस्काउंट का ऑफर दिया गया है। रिटर्न जर्नी टिकट बुक करने पर टिकट दर में 5 फीसदी छूट मिलेगी। यदि ग्रुप टिकट बुक करेंगे तो 10 फीसदी की छूट मिलेगी। मोबाइल ऐप के ई-वॉलेट रिचार्ज पर भी छूट दी जाएगी। इसमें 200 से 499 के रिचार्ज पर 8 फीसदी की, 500 से 999 रिचार्ज पर 10 फीसदी, एक हजार से 1499 रिचार्ज पर 12 फीसदी और 1500 से 2000 रिचार्ज पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी।

हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो

मेट्रो का समय सुबह 9 से शाम 7 बजे तक रहेगा और यह 17 किमी में 16 स्टेशन से गुजरेगी। इसमें कुल 44 मिनट लगेंगे। हर स्टेशन पर यह 30 सेकंड रुकेगी और 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। ट्रेन हर दिन 80 फेरे लगाएगी।

indore metro phase 2 ticket price
indore metro phase 2 ticket price


मेट्रो का सफर

इंदौर मेट्रो (इंदौर मेट्रो योजना) के पहले कॉरिडोर की शुरुआत 14 सितंबर 2019 को हुई थी। इसके बाद सितंबर 2023 में पहली बार मेट्रो का ट्रायल रन किया गया।

गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक 6.3 किलोमीटर के हिस्से में 31 मई 2025 से यात्रियों के लिए व्यावसायिक सेवा शुरू हुई। इसके बाद गांधीनगर से रेडिसन तक पूरे रूट पर अक्टूबर 2025 में ट्रायल किया गया। अब इस रूट पर भी नियमित व्यावसायिक संचालन शुरू होने जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर मेट्रो पकड़ेगी रफ्तार, सुपर कॉरिडोर से अब घनी आबादी वाले रेडिसन तक चलेगी

उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी के गठन पर कानूनी पेंच: HC ने सरकार से मांगा जवाब

इंदौर बड़ा, फिर नाम पीछे क्यों? उज्जैन-इंदौर मेट्रो अधिसूचना को हाईकोर्ट में चुनौती

भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन मॉडल: विकास की नई व्यवस्था या शक्तियों का केंद्रीकरण?

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर मेट्रो
  • इंदौर-भोपाल मेट्रो
  • इंदौर मेट्रो योजना
  • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...