Weather Update: कहीं 10 डिग्री तक लुढ़का पारा, तो कहीं अभी भी चुभ रही धूप, जानें आपके शहर के मौसम का हाल...

Aman Vaishnav | Nov 10, 2026, 07:00 IST
Share
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि राजस्थान में अभी भी तेज धूप और दिन की गर्मी का दौर जारी है।
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि राजस्थान में अभी भी तेज धूप और दिन की गर्मी का दौर जारी है।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है। एमपी में रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। छत्तीसगढ़ में भी उत्तरी इलाकों में ठंड शुरू हो चुकी है। वहीं राजस्थान में उत्तर की ठंडी हवाएं कमजोर पड़ने से बाड़मेर में तापमान 37.6 डिग्री तक पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 10 नवंबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश में नवंबर के दूसरे हफ्ते में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आने वाले दिनों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी।

कटनी में सबसे कम तापमान

मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान कटनी जिले के करौंदी में दर्ज किया गया। यहां पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अमरकंटक में 11.4 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 11.8 डिग्री, दमोह में 12.5 डिग्री और रायसेन में 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

दूसरी ओर, भोपाल के बैरसिया में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

MP, CG, Rajasthan Weather Update: दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें आपके राज्य का हाल | MP, CG, Rajasthan Weather Update: Cold to increase after Diwali, know the condition of your state
एमपी में दिवाली के बाद और बढ़ेगी ठंड, छत्तीसगढ़ में भी लुढ़का पारा, जानें राजस्थान में मौसम के क्या हैं हाल...
07 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में दिवाली के बाद ठंड जोर पकड़ेगी। अगले चार दिनों में रात का पारा 1 से 2 डिग्री तक नीचे आ सकता है। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के भीतर तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे दोपहर में गर्मी का अहसास बना हुआ है।

भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी भोपाल में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 नवंबर की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि इसका मध्यप्रदेश के मौसम पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है।

विभाग ने 10 से 13 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है। यानी आने वाले दिनों में भी बारिश या शीतलहर को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है।

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ में नवंबर के महीने में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। 10 नवंबर को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 5 दिनों तक रात के तापमान में भी कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं। वहीं अगले 7 दिनों के लिए मौसम विभाग ने किसी भी जिले में अलर्ट जारी नहीं किया है। यानी फिलहाल लोगों को बारिश और खराब मौसम से राहत मिलेगी।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ का मौसम सूखा रहा। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। तापमान की बात करें तो दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इससे साफ है कि प्रदेश के उत्तरी इलाकों में रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि दिन में कई जगहों पर गर्मी का असर बना हुआ है।

MP, CG, Rajasthan Weather: नवंबर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं ठंड तो कहीं बारिश का अलर्ट | MP, CG, Rajasthan Weather: Weather changes in November, cold in some places, rain alert in others
एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
नवंबर का महीना शुरू होते ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां मध्य प्रदेश और राजस्थान के ज्यादातर शहरों में आसमान साफ है और दिन में अच्छी धूप खिल रही है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु के कमजोर पड़ने से बने सिस्टम का असर देखने को मिल रहा है।

रायपुर समेत इन शहरों में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 10 नवंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 15.9 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 16.6 डिग्री रहा। पेण्ड्रारोड में यह 29.5 और 14.4 डिग्री, अंबिकापुर में 28.6 और 11.4 डिग्री, जगदलपुर में 30.1 और 14.1 डिग्री रहा।

इसके अलावा दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के 7 दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 से 12 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। इसके बाद 13, 14 और 15 नवंबर को भी मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

अगले 5 दिनों तक रात के तापमान में भी कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। यानी फिलहाल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां थमी रहेंगी और ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 10 नवंबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में नवंबर का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक ठंड का असर ज्यादा नहीं दिख रहा है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक 10 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बारिश, आंधी, गरज-चमक या तेज हवाओं को लेकर भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यानी फिलहाल लोगों को मौसम में किसी बड़े बदलाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में निचले वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एंटी साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय है। इसके कारण प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ गया है। दूसरी ओर उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं।

आसमान साफ रहने और दिन में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है। यही वजह है कि नवंबर में भी पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है।

दिवाली से पहले राजस्थान की हवा जहरीली: भिवाड़ी में AQI 343, कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा | Rajasthan's air turns toxic before Diwali: AQI 343 in Bhiwadi, pollution rises in many cities
दिवाली से पहले राजस्थान की हवा जहरीली, भिवाड़ी में AQI 343; कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा
07 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में दिवाली से पहले ही प्रदूषण का असर बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह भिवाड़ी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 343 दर्ज किया गया, जो हवा की बेहद खराब स्थिति को दिखाता है। जयपुर, अलवर और बीकानेर सहित कई शहरों में भी प्रदूषण का स्तर 200 से ऊपर रहा। दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में दिन के समय गर्मी बनी हुई है, जबकि रात में ठंडक बढ़ने लगी है।

बाड़मेर में सबसे ज्यादा गर्मी

इन दिनों पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर सबसे ज्यादा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं जोधपुर में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जैसलमेर, बीकानेर और आसपास के इलाकों में भी दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है।

मौसम साफ रहने के कारण आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ शहरों में दिन का तापमान थोड़ा और बढ़ सकता है।

रात में भी नहीं बढ़ रही ठंड

प्रदेश में रात के तापमान में भी अभी ठंड जैसी गिरावट नहीं आई है। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ऊपर चल रहा है।

इसका असर बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में देखने को मिल रहा है। सीकर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री, सिरोही में 13.8 डिग्री, फतेहपुर में 14.1 डिग्री और भीलवाड़ा में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में रात का तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान के सभी जिलों में मौसम साफ

10 नवंबर को जयपुर, अजमेर, अलवर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर समेत पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

इसके अलावा कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, टोंक और भीलवाड़ा में भी बारिश की संभावना नहीं है। दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और प्रतापगढ़ में भी आसमान साफ रहेगा।

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में भी मौसम शुष्क रहेगा। वहीं नागौर, पाली, जालोर, फलोदी, बालोतरा और डीडवाना-कुचामन में भी मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। फिलहाल प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं।

MP, CG और राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: कहीं ठंड तो कहीं गर्मी का सितम जारी | Weather Mood Changes in MP, CG, and Rajasthan: Cold Continues in Some Places, Heatwave in Others
Weather Update: कहीं ठंड से कंपकंपी, कहीं गर्मी का सितम, MP-CG और राजस्थान में मौसम के अलग-अलग रंग
09 Nov 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश में अब ठंड बढ़ने लगी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में पारा 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। दूसरी ओर, राजस्थान में नवंबर के महीने में भी गर्मी का असर बना हुआ है। बाड़मेर में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में राजस्थान में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • weather update
इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता

By Sanjay Gupta

इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए

By Sanjay Gupta

इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए
CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही

By Jageshwar Prasad

राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार

By Amresh Kushwaha

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार
जज बनने के लिए दृष्टिबाधित महिला को करना पड़ा डेढ़ साल संघर्ष: मेडिकल बोर्ड ने 40% दिव्यांगता को बताया 30%, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

By Raghvendra Singh Rathore

जज बनने के लिए दृष्टिबाधित महिला को करना पड़ा डेढ़ साल संघर्ष: मेडिकल बोर्ड ने 40% दिव्यांगता को बताया 30%, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान

By Sandeep Kumar

MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान