शिक्षा उपकर के नाम पर वसूले 183 करोड़, खर्च किए सिर्फ 16 करोड़, बाकी पैसों का विभागों के पास कोई जवाब नहीं!

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Nov 11, 2026, 08:28 IST
Share
भोपाल नगर निगम ने जनता से शिक्षा टैक्स के 183 करोड़ रुपए वसूले, लेकिन स्कूलों के सुधार पर सिर्फ 16.63 करोड़ खर्च हुए और बाकी 166 करोड़ का कोई हिसाब नहीं है।
भोपाल नगर निगम ने जनता से शिक्षा टैक्स के 183 करोड़ रुपए वसूले, लेकिन स्कूलों के सुधार पर सिर्फ 16.63 करोड़ खर्च हुए और बाकी 166 करोड़ का कोई हिसाब नहीं है।

भोपाल के लोगों ने अपने बच्चों और सरकारी स्कूलों का भविष्य बेहतर बनाने की उम्मीद में नगर निगम को टैक्स दिया। पिछले साढ़े चार साल में भोपाल नगर निगम ने शिक्षा उपकर के नाम पर शहरवासियों से 183 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूले हैं। वहीं जब इन पैसों से स्कूलों को सुधारने की बात आई, तो अब तक सिर्फ 16 करोड़ 63 लाख रुपए ही खर्च किए गए।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाकी बचे 166 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम आखिर कहां है और उसका क्या हुआ? इसका जवाब नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के पास भी नहीं है।

नगर निगम परिषद की बैठक में खुला मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला नगर निगम परिषद की बैठक में सामने आया है। वार्ड नंबर 46 के पार्षद योगेन्द्र सिंह गुड्डू चौहान ने अधिकारियों से सीधे सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि नई परिषद बनने के बाद से अब तक शिक्षा उपकर के रूप में कितनी रकम मिली? इसमें से स्कूलों पर कितना पैसा खर्च हुआ और बाकी रकम किस खाते में रखी गई है?

कोई नहीं ले रहा 166 करोड़ की जिम्मेदारी

जब पार्षद के सवालों का जवाब देने की बारी आई, तो नगर निगम के दोनों बड़े विभागों ने एक-दूसरे पर बात टाल दी।

  • राजस्व शाखा : शहर भर से वसूला गया शिक्षा टैक्स सीधे राजस्व शाखा के खातों में जमा होता है। इस शाखा ने लिखित में यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि खर्च और बची हुई रकम की जानकारी उनके विभाग से जुड़ी हुई नहीं है।
  • यांत्रिक विभाग: स्कूलों में मरम्मत और नए भवन बनाने का जिम्मा यांत्रिक विभाग संभालता है। वहीं विभाग ने साफ लिख दिया कि उनके पास बाकी बचे पैसों की कोई जानकारी नहीं है।
एक तरफ सीधी बात यह है कि जनता से वसूले गए 183 करोड़ रुपए सरकारी खाते में पहुंचे। दूसरी ओर आज की तारीख में 166 करोड़ रुपए का हिसाब किसी भी फाइल में नजर नहीं आ रहा है।

ओबीसी आरक्षण पर एमपी पिछड़ा वर्ग आयोग की भूमिका पर सवाल, वेबसाइट बंद, सरकार की मंशा पर उठे सवाल | Questions on the role of MP Backward Classes Commission on OBC reservation, website closed, questions raised on government's intentions
एमपी में पिछड़ा वर्ग आयोग किस काम का? ओबीसी आरक्षण पर अब क्या करने जा रही सरकार ?
09 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग के कल्याण और अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग भी है, योजनाएं भी हैं और उन पर खर्च करने के लिए भारी-भरकम बजट भी। लेकिन सवाल ये है कि क्या इन सबका फायदा वास्तव में पिछड़े वर्ग तक पहुंच रहा है या फिर सारी कवायद सिर्फ कागजों तक सिमटकर रह गई है?

साल-दर-साल टैक्स वसूली और खर्च का पूरा ब्योरा

नगर निगम के अपने आधिकारिक आंकड़ों से साफ पता चलता है कि टैक्स की वसूली तो हर साल बढ़ती गई। स्कूलों के विकास का काम भी लगातार सुस्त होता गया।

साल 2022-23: इस साल निगम ने 38.14 करोड़ रुपए का शिक्षा टैक्स वसूला। स्कूलों के लिए 5.55 करोड़ रुपए का बजट बुक किया गया। पूरे साल में सिर्फ 1.60 करोड़ रुपए के काम ही पूरे हो सके।

साल 2023-24: जनता से 37.42 करोड़ रुपए वसूले गए। कागजों पर 7.63 करोड़ का बजट तय हुआ। काम सिर्फ 5.84 करोड़ रुपए का ही पूरा हुआ।

साल 2024-25: टैक्स के रूप में 40.51 करोड़ रुपए आए। बजट 18.97 करोड़ रुपए का रखा गया। स्कूलों में केवल 8.87 करोड़ रुपए का सुधार कार्य हो पाया।

साल 2025-26: निगम ने 44.63 करोड़ रुपए की भारी टैक्स वसूली की। बजट सिर्फ 4.19 करोड़ रुपए का तय हुआ। काम के नाम पर महज 31.84 लाख रुपए ही खर्च हो पाए।

साल 2026-27 (अगस्त तक): इस चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक ही 22.34 करोड़ रुपए जनता से वसूल लिए गए। बजट में सिर्फ 12.28 लाख रुपए रखे गए। जबकि जमीन पर काम शून्य रहा क्योंकि पूरी प्रक्रिया अभी टेंडर में ही अटकी है।

कुल जोड़: साढ़े चार साल में कुल 183 करोड़ 4 लाख रुपए वसूले गए। साथ ही 36 करोड़ 46 लाख का बजट बुक किया गया, लेकिन काम केवल 16 करोड़ 63 लाख रुपए का ही जमीन पर पूरा हुआ। इसके अलावा सिर्फ 2.28 करोड़ रुपए के काम फिलहाल चल रहे हैं।

बिना जमीन तलाशे पास किया 10 करोड़ का बजट

इस पूरे मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अफसरों ने बिना सोचे-समझे कागजों पर योजनाएं बना दीं। जब काम शुरू करने की बारी आई, तो पता चला कि स्कूल बनाने के लिए जमीन ही मौजूद नहीं है।

दौलतपुर और कानखेड़ा स्कूल: दौलतपुर में 4.89 करोड़ रुपए और कानखेड़ा में 4.98 करोड़ रुपए की लागत से नए स्कूल बनाने का बजट तय कर दिया गया था। जब निर्माण की बारी आई, तो इंजीनियरों ने फाइल पर साफ लिख दिया कि जमीन नहीं मिलने की वजह से यहां काम कराना मुमकिन नहीं है।

टेंडर हुए निरस्त: रसलाखेड़ी के प्राथमिक स्कूल में 18 लाख रुपए का काम रद्द कर दिया गया। वहीं बागसेवनिया में 27 लाख रुपए के काम का टेंडर निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इन चारों योजनाओं को मिलाकर कुल 10.32 करोड़ रुपए की राशि बिना सोचे-समझे अटका दी गई।

मंजूरी के इंतजार में लटके प्रोजेक्ट: बैरागढ़ में 3.95 करोड़ रुपए का हायर सेकेंडरी और मिडिल स्कूल सिर्फ जगह की तलाश में रुका हुआ है। इसके अलावा भौंरी स्कूल का 1.28 करोड़ रुपए का काम महापौर की मंजूरी न मिलने से फंसा है। जबकि कुशीपुरा, द्वारका नगर और प्रताप स्कूल के काम भी कागजी फेर में अटके पड़े हैं।

निगम कमिश्नर बोले- पाई-पाई की होगी जांच

इस पूरे खुलासे के बाद नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि परिषद के निर्देश के अनुसार संबंधित विभाग को जरूरी आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा उपकर की पूरी राशि और उसके खर्च का वित्तीय परीक्षण कराया जा रहा है।

कमिश्नर ने कहा कि शिक्षा उपकर से आया एक-एक पैसा केवल सरकारी स्कूलों और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने में ही खर्च किया जाएगा। जरूरत के हिसाब से आने वाले दिनों में नए निर्माण और विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे।

ROAMS पोर्टल पर बवाल: एमपी में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन अटका, जानिए क्या है पूरा मामला? | ROAMS Portal Controversy: Outsourced Employees' Salaries Stuck in MP, Know the Full Story?
द सूत्र पड़ताल: एमपी में ROAMS पोर्टल के नाम पर क्यों मचा बवाल? क्यों बनाया गया था पोर्टल?
06 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन मध्यप्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए इस बार त्योहार की चमक फीकी पड़ सकती है। वजह है महीनों से अटकी सैलरी। कर्मचारियों की तनख्वाह अटकने के पीछे ROAMS पोर्टल को जिम्मेदार बताया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के पास वेतन देने के लिए फंड ही नहीं है।

Tags:
  • भोपाल नगर निगम शिक्षा उपकर
  • भोपाल नगर निगम
  • नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार
  • नगर निगम स्कूल बजट
  • Bhopal Municipal Corporation
  • Municipal Commissioner Ram Prakash Ahirwar
  • Bhopal school funds
  • पार्षद योगेन्द्र सिंह गुड्डू
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027: शक्ति की सप्तधारा थीम से होगी एमपी की ब्रांडिंग, 15 से ज्यादा देश बनेंगे पार्टनर

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027: शक्ति की सप्तधारा थीम से होगी एमपी की ब्रांडिंग, 15 से ज्यादा देश बनेंगे पार्टनर
नवंबर में भी नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड! MP-CG में रातें ठंडी तो राजस्थान में पारा 38 डिग्री के पार

By Aman Vaishnav

नवंबर में भी नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड! MP-CG में रातें ठंडी तो राजस्थान में पारा 38 डिग्री के पार
भोपाल-इंदौर में मेट्रो का सफर होगा सस्ता: 12 नवंबर से लागू होगी स्मार्ट कार्ड सुविधा, टिकट पर मिलेगी 25% की छूट

By Amresh Kushwaha

भोपाल-इंदौर में मेट्रो का सफर होगा सस्ता: 12 नवंबर से लागू होगी स्मार्ट कार्ड सुविधा, टिकट पर मिलेगी 25% की छूट
राजस्थान में परिसीमन पर गहलोत और पूनिया आमने-सामने

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में परिसीमन पर गहलोत और पूनिया आमने-सामने
राजस्थान में 20 प्रतिष्ठानों पर GST विभाग की कार्रवाई, बिना बिल कारोबार और टैक्स में गड़बड़ी मिली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में 20 प्रतिष्ठानों पर GST विभाग की कार्रवाई, बिना बिल कारोबार और टैक्स में गड़बड़ी मिली
1000 करोड़ के कथित घोटाले में महेंद्र गोयनका परिवार समेत गायब, वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस खाली हाथ लौटी

By VINAY VERMA

1000 करोड़ के कथित घोटाले में महेंद्र गोयनका परिवार समेत गायब, वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस खाली हाथ लौटी
मादक पदार्थ की तस्करी से खड़ी की थी अकूत संपत्ति, हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम की 3.37 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

मादक पदार्थ की तस्करी से खड़ी की थी अकूत संपत्ति, हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम की 3.37 करोड़ की संपत्ति फ्रीज