MP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, धार में बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत
Sandeep Kumar | Jul 16, 2024, 23:19 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-16T222521.957
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश से कई जिलों में मंगलवार यानी आज 16 जुलाई झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के धार जिले में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई...
मध्य प्रदेश में मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते 20 जुलाई झमाझम बारिश रहने का अनुमान है। आज यानी मंगलवार को भोपाल समेत प्रदेश से कई जिलों भारी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। रायसेन के भीमबेटका, सांची, बैतूल, छिंदवाड़ा के धोलावाड़, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में हल्की बारिश हो सकती है। '
ये खबर भी पढ़िए...राशन दुकानों से बिलबिलाते कीड़ों के साथ बांटा जा रहा सड़ा अनाज
धार शहर लंबे समय के बाद हुई बारिश ने मातम का रूप ले लिया। शहर के अर्जुन नगर कॉलोनी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही इसकी सूचना लगी आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मृतकों की उम्र 10 -10 साल है। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए पंचनामा बनाया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 20 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ थोड़ी नीचे आई है। एक लो प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए...गर्मी की छुट्टी में मिड-डे मील बांटने के नाम पर करोड़ों डकारे, अफसर भी शिक्षकों को नोटिस देकर भूले
![sandeep mishr]()
ये खबर भी पढ़िए...राशन दुकानों से बिलबिलाते कीड़ों के साथ बांटा जा रहा सड़ा अनाज
धार में बारिश ने, ले ली तीन जान
धार में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। दुर्घटना में घायल हुए एक अन्य बच्चे का आईसीयू में उपचार जारी है।
बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायल बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
दुख की इस…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 16, 2024
मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसमें बताया गया है कि झाबुआ, रतलाम,धोधवाड़, उज्जैन, महाकालेश्वर, धार, इंदौर, देवास, नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है, साथ ही विदिशा, नीमच, मंदसौर, अगरमालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, सीधी, सिंगरौली, कटनी और सागर में रात्रि के समय भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है।
बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एक्टिव
ये खबर भी पढ़िए...गर्मी की छुट्टी में मिड-डे मील बांटने के नाम पर करोड़ों डकारे, अफसर भी शिक्षकों को नोटिस देकर भूले
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari