MP में अधिकारियों पर भड़के कांग्रेस विधायक, दे डाली हाथ तोड़ने की धमकी

Vikram Jain | Dec 11, 2024, 23:22 IST
Share
MP Morena Congress MLA Pankaj Upadhyay threatens officials
MP Morena Congress MLA Pankaj Upadhyay threatens officials

मुरैना में ठेले वालों के खिलाफ नगर पालिका अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में विधायक पंकज उपाध्याय धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर ठेले वालों को परेशान किया गया तो वह उनके हाथ तोड़ देंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुरैना में नगर पालिका प्रशासन की ठेले वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। ठेले वालों (handcart vendors) के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय (MLA Pankaj Upadhyay) नगर पालिका के अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध जताते हुए ठेले वालों के समर्थन में धरना दिया। इस दौरान विधायक उपाध्याय ने अधिकारियों का धमकी दे डाली। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ठेले वालों को परेशान किया गया तो वह उनके हाथ तोड़ देंगे। अह विधायक के यह बयान विवादों का कारण बन गया है।

विधायक ने अधिकारियों को दी धमकी

दरअसल, मुरैना में नगर पालिका के अधिकारियों की कार्रवाई के बाद जौरा सीट से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय हाथ ठेले वालों चलाने के समर्थन में धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन पर अन्याय का आरोप लगाते हुए अधिकारियों की कार्रवाई का विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने विधायक उपाध्याय ने चेतावनी देते हुए कहा, "चाहो तो मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई हो जाए, मुझे फांसी पर चढ़ा दिया जाए, लेकिन अगर आगे से किसी अधिकारी ने ठेले वालों को परेशान किया, तो मैं उनके हाथ तोड़ दूंगा।"

कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन

इसके साथ ही विधायक पंकज उपाध्याय ने ठेले चलाने वालों के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले इन लोगों के लिए उचित जगह की व्यवस्था की जाए उसके बाद हटाने का काम हो। उन्होंने आगे कहा कि ठेले वालों के खिलाफ ऐसा व्यवहार होगा तो ये लोग कहां जाएंगे। ठेले वालों के समर्थन में उन्होंने यह भी कहा कि यह गरीब और मेहनत करने वाले लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक के सख्त बयान की चर्चा

अब विधायक उपाध्यय के इस सख्त बयान की जोरों से चर्चा हो रही। इस बयान के अधिकारियों द्वारा ठेले वालों को हटाने के फैसले के विरोध में देखा जा रहा है। विधायक का यह बयान अब राजनीतिक और कानूनी विवाद पैदा कर सकता है। वहीं इस पूरे मामले में प्रशासन की तरफ फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन धमकी देने का यह मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Morena News
  • मुरैना न्यूज
  • कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय
  • MLA Pankaj Upadhyay
  • ठेले वालों का समर्थन
  • Support for handcart vendors
  • मुरैना नगर पालिका
  • विधायक का धरना प्रदर्शन
  • विधायक ने दी धमकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती