मेधावी योजना की राशि न मिलने से छात्र परेशान, फीस के चक्कर में पैरेंट्स ले रहे कर्ज

Aman Vaishnav | Apr 15, 2026, 12:18 IST
Share
mp mukhyamantri medhavi vidyarthi yojna fees delay news
mp mukhyamantri medhavi vidyarthi yojna fees delay news

मध्य प्रदेश की मेधावी विद्यार्थी योजना फिलहाल छात्रों के लिए मुसीबत बनी हुई है। समय पर राशि न मिलने से हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। कई परिवार तो बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लेने को मजबूर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का काम छात्रों को राहत देना है, लेकिन अब यही योजना कई छात्रों के लिए चिंता का कारण बन गई है। इस योजना के तहत प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों को फीस की उम्मीद थी, लेकिन अब उन्हें अपनी जेब से लाखों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।

पढ़ाई के लिए तीन लाख का कर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई पेरेंट्स बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज तक ले रहे हैं। एक उदाहरण है रीना मालवीय, जो निपानिया जान की रहने वाली हैं। रीना ने 12वीं में 77 प्रतिशत अंक और जेईई में भी अच्छा रैंक हासिल किया था।

इसके बाद रीना ने ग्वालियर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में आईटी ब्रांच में एडमिशन लिया। अब तक रीना के पिता करीब तीन लाख रुपए उधार ले चुके हैं, जबकि कॉलेज की कुल फीस लगभग आठ लाख रुपए है।

अभी तक नहीं आई राशि

रीना सिर्फ एक अकेला उदाहरण नहीं है। इस योजना के तहत एडमिशन लेने वाले 95 हजार से ज्यादा छात्र भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल और दूसरे प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों का कहना है कि, फरवरी में आवेदन करने के बावजूद अब तक फीस का पैसा नहीं आया है। मजबूरी में कई छात्रों को बैंक से लोन तक लेना पड़ा है।

एग्जाम में न बैठाने की चेतावनी

छात्रों का कहना है कि पहले यह राशि समय पर मिल जाती थी या फिर ज्यादा से ज्यादा एक-दो महीने की देरी होती थी। 2025-26 सत्र में फर्स्ट ईयर के छात्रों को सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है।

उनका कहना है कि इस बार पोर्टल पर लॉगिन और आवेदन की प्रक्रिया फरवरी में यानी छह महीने देर से शुरू हुई। इससे पूरा सिस्टम बिगड़ गया है।

अब तक पैसे नहीं आए हैं और कॉलेज वाले फीस के लिए परेशान कर रहे हैं। परीक्षा में नहीं बैठने देने की चेतावनी भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना क्या है?

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत जो छात्र 12वीं में एमपी बोर्ड से 70% और सीबीएसई से 85% अंक लाते हैं। साथ ही जेईई या नीट जैसी परीक्षाओं को पास करते हैं, उनकी आगे की पढ़ाई की पूरी फीस सरकार देती है। यह योजना 2017 में शुरू की गई थी।

किसे मिलता है योजना का लाभ?

इस योजना का फायदा मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा और भी छात्र-छात्राएं उठा सकते हैं।

जैसे एलएलबी, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट, एमबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स और बीए, एमए, बीएड जैसे कोर्स करने वाले छात्र-छात्राएं

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभ

इस योजना के तहत छात्रों की कॉलेज की ट्यूशन फीस पूरी तरह से माफ हो जाती है। इसके अलावा किताबें, हॉस्टल फीस और दूसरे शैक्षणिक खर्चों में भी आर्थिक मदद मिलती है। छात्र आईआईटी, एम्स, नीट जैसे बड़े संस्थानों में एडमिशन लेते हैं तो उन्हें खास फायदा भी मिलता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज:उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम, अब छात्रों को मिलेगा गार्जियन ट्यूटर, जानें पूरी योजना

एमपी न्यूज: ISRO और श्रीहरिकोटा की सैर करेंगे एमपी के छात्र, सैटेलाइट की दुनिया को करीब से समझेंगे

छात्रों की सुरक्षा को लेकर UGC का कॉलेज और यूनिवर्सिटी को सख्त निर्देश

सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी की शादी और पढ़ाई की नहीं होगी टेंशन, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
  • एमपी बोर्ड
  • सीबीएसई
  • मेडिकल
  • इंजीनियरिंग
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभ
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना क्या है
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा