एक ही परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड, बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदा पिता, पत्नी ने लगाई फांसी

Vikram Jain | Sept 12, 2024, 17:31 IST
Share
MP Narmadapuram 3 members of family commit suicide
MP Narmadapuram 3 members of family commit suicide

मध्‍य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक ही परिवार के 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। रेलवे ट्रैक पर पिता और बेटे का शव मिला तो पत्नी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या (family suicide case) कर ली। पिता ने मासूम बेटे को साथ लेकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। इधर, घर में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है।

मासूम बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदा पिता

यह सनसनीखेज घटना सिवनी मालवा थाना क्षेत्र के रूपादेह गांव में हुई। यहां एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या कर ली। संदीप लौवंशी (30 साल) ने अपने पांच साल के बेटे तक्षित लौवंशी को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और बेटे के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

घर पर पत्नी ने लगाई फांसी

इधर, पिता और बेटे के शव का पोस्टमार्टम हो ही रहा था कि तभी खबर आई की बानापुरा क्षेत्र के घर में किसी महिला ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों से पता चला कि महिला ट्रेन के कटकर आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी है। संदीप की पत्नी पूजा लौवंशी का शव घर में फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा मूल रूप से बनापुरा में रहने वाला परिवार शहर के नीचा बाजार स्थित एक मकान में रहता था।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

फिलहाल, तीन लोगों की आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने हर एंगल से मामले में जांच शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नर्मदापुरम न्यूज
  • SUICIDE
  • पत्नी ने लगाई फांसी
  • परिवार सुसाइड केस
  • 3 Family Members Commit Suicide
  • परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या
  • Narmadapuram family suicide
  • सिवनी मालवा परिवार सुसाइड केस
  • ट्रेन से कटकर पिता बेटे ने दी जान
  • रूपादेह गांव सुसाइड केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा